UP Lekhpal Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर बंपर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

By Jiya
December 19, 2025 10:48 AM
UP Lekhpal Vacancy

उत्तर प्रदेश राज्य में लेखपाल की भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए लेखपाल की भर्ती आ चुकी है। जिसके चलते अब तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवार लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे और लेखपाल की भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वही लेखपाल की भर्ती में इस बार रिक्त पदों की संख्या 7994 रखी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं सभी आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क सभी की संपूर्ण जानकारी को हासिल करें।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए इसी महीने में 29 दिसंबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा लेखपाल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया गया है वही उम्मीदवारों के लिए अनेक आवश्यक जानकारियां जारी हो चुकी है यहां तक कि अंतिम तारीख की भी घोषणा कर दी गई है अंतिम तारीख 28 जनवरी 2026 की रखी गई है तो सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस तारीख से पहले ही आवेदन करें।

यूपी लेखपाल भर्ती 2025

सभी वर्गों के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा श्रेणी अनुसार पदों की संख्या भी तय की गई है जिसमें जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या 4165 है, अन्य पिछड़ा वर्ग 1441, अनुसूचित जाति 1446, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 762 तथा वहीं अनुसूचित जनजाति से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 150 रिक्त पद रखे गए हैं। वही सभी को मिलाकर कुल रिक्त पदों की संख्या 7994 है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 16 दिसंबर 2025 की तारीख को जारी कर दिया गया था। जो की आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवाया गया है। लंबे समय से जो भी उम्मीदवार इसी भर्ती के इंतजार में थे और आवेदन करने की सोच रहे थे अब वह आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे और भर्ती में शामिल हो सकेंगे लेकिन ध्यान रहे सभी उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन ही करना है और आवेदन करने से पहले योग्यता जरूर चेक कर लेनी है।

UP Lekhpal Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ
भर्ती का नामयूपी लेखपाल भर्ती
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
पद का नामलेखपाल
कुल पद7994
शैक्षणिक योग्यता12वी पास के लिए
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in/

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आयु सीमा

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष की निर्धारित की गई है तो जिन भी उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से ज्यादा और 40 वर्ष से कम की है वह सभी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और कुछ अन्य श्रेणियां के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में आवेदन को लेकर छूट भी प्रदान की गई है।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता भी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई है जिसमें उम्मीदवारों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए या समक्ष की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पीईटी की परीक्षा उम्मीदवारों ने पास की हुई होनी चाहिए।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी16-12-2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू29-12-25
आवेदन की अंतिम तिथि28-01-26
शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि04-02-26

यूपी लेखपाल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें उम्मीदवारों से पेपर में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे तथा पेपर को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा तो 2 घंटे में ही उम्मीदवारों को पेपर को पूरा करना होगा और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल प्रकार के पूछे जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारो के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे वही चयन प्रक्रिया के और भी आवश्यक चरण आयोजित किए जा सकते हैं।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, तथा अनुसूचित जनजाति से आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए 25 रूपये का रखा गया है तो 25 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा वही इस आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए जाने वाले अलग-अलग प्रकार के विकल्प में से किसी भी विकल्प का चयन करके आसानी से कर सकेंगे।

How to Apply Online for UP Lekhpal Vacancy 2025

  • आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://upsssc.gov.in/ को सर्च करके ओपन करें।
  • अब महत्वपूर्ण सेक्शन में जाकर लेखपाल भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी को जाने।
  • सभी सवालों के जवाब जानकर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और दस्तावेज की जानकारियां तथा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  • सिग्नेचर फोटो तथा आदि अन्य दस्तावेजों की मांग की जाएगी तो सभी दस्तावेज एक-एक करके सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • जरूरी ऑप्शन पर टिक मार्क भी करना होगा तो टिक मार्क भी करें और भरे जाने वाले फॉर्म को चेक करें।
  • फिर 25 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को आगे सबमिट करें।
  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर इस तरीके से सभी उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

यूपी लेखपाल भर्ती 2025 कब आएगी?

दिसंबर के इस महीने में यूपी लेखपाल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है जिसके चलते आवेदन शुरू होने पर सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

यूपी लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

29 दिसंबर की तारीख से यूपी लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।

यूपी लेखपाल की भर्ती कितने पदों पर निकाली गई है?

यूपी लेखपाल की भर्ती 7994 रिक्त पदों पर निकाली गई है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment