UP Lekhpal Recruitment 2026: 12वी पास यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

By Jiya
December 31, 2025 1:26 PM
UP Lekhpal Recruitment

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ओबीसी श्रेणी की भर्ती की संख्या बढ़ने की वजह से अब संशोधितकी गई वैकेंसी को जारी किया गया है।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि बंपर पदों पर उत्तर प्रदेश राज्य में लेखपाल भर्ती की आयोजन की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है। जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं वे सब संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़ी हुई पूरी जानकारी देंगे जो आपके काफी ज्यादा काम आएगी। इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे आप आसानी के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। साथ में भर्ती की अन्य उपयोगी जानकारी भी आपको इस लेख में दी गई है।

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 (UP Lekhpal Recruitment)

उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। इस तरह से अब ओबीसी के पदों को बढ़ाने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित की गई रिक्तियों के लिए सूचना जारी की है।

यहां आपको यह भी बताते चलें कि 7994 रिक्त पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 3208 पद रखे गए हैं। इस प्रकार से ओबीसी के लिए 2158 खाली पद तय किए गए हैं। अब आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है और सभी योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

यहां आपको यह भी बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस तरह से सभी उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक अपने फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

UP Lekhpal Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
भर्ती का नामयूपी लेखपाल भर्ती
पद का नामलेखपाल
कुल पद7994
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश
प्रारंभिक वेतन₹21,700
चयन प्रक्रियापीईटी उत्तीर्ण – मुख्य लिखित परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for UP Lekhpal Recruitment)

इस वैकेंसी के लिए आवेदन देने हेतु जो शिक्षा योग्यता की आवश्यकता पड़ेगी इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आवेदन जमा करने वाले व्यक्ति ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।
  • अभ्यर्थी ने पीईटी परीक्षा को पास किया होना चाहिए।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आयु सीमा

जो उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती के तहत नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा के मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा:-

  • उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल हो।
  • वहीं लेखपाल भर्ती की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आपको आयु से जुड़ी हुई अधिक जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप विज्ञापन एक बार पढ़ सकते हैं।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (UP Lekhpal Vacancy Application Fee)

यूपी लेखपाल भर्ती के अंतर्गत जो आवेदन शुल्क आप सभी अभ्यर्थियों को चुकाना होगा इससे जुड़ी हुई जानकारी कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दी गई है:-

  • सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए 25 रूपए जमा करने होंगे।
  • यदि आपको इस भर्ती के आवेदन शुल्क के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • आप सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से ही जमा करना होगा।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for UP Lekhpal Recruitment)

यूपी लेखपाल भर्ती में आवेदन को परिपूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड
  • 10वीं, 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Release Date16 दिसंबर 2025
Application Start Date29 दिसंबर 2025
Last Date to Apply28 जनवरी 2026
Last date for Amendment04 फ़रबरी 2026

यूपी लेखपाल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (UP Lekhpal Vacancy Selection Process)

जो भी उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको चयन प्रक्रिया के लिए के जरिए से चुना जाएगा। यहां जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले उम्मीदवारों को इनके पीईटी स्कोर के आधार पर चुना जाएगा।

इसके बाद जिन अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी इन सबको लिखित परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार पास हो जाएंगे फिर इन सबके दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply For UP Lekhpal Recruitment)

जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती के तहत आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को दौरान होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको इस भर्ती की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको लेखपाल भर्ती के विज्ञापन को ढूंढना है।
  • इस विज्ञापन में आपको लॉगिन करना है जिसके लिए आपको पीईटी परीक्षा 2025 के पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना है।
  • आगे फिर आपको कुछ जानकारी जैसे कि आपका नाम, माता-पिता, का नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि लिखा हुआ मिलेगा।
  • आपको अब यहां पर अपनी शिक्षा से जुड़ी हुई सही जानकारी को भरना होगा।
  • शिक्षा के विवरण को लिखने के बाद फिर आपको हस्ताक्षर और फोटो वाले अनुभाग में जाना है।
  • यहां पर आपके सामने वही फोटो और आपके हस्ताक्षर आ जाएंगे जो आपने पीईटी 2025 में अपलोड किए थे।
  • अब आपको व्यू करने के पश्चात दूसरे पेज पर चले जाना है।
  • इस तरह से आपको घोषणा पत्र हेतु सहमति दे देनी है।
  • अब वेरिफिकेशन कोड को लिखकर आपको सेव एंड सबमिट वाले बटन को दबा देना है।
  • अब अगले चरण के तहत आपको आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी श्रेणी के अनुसार चुकाना है।
  • यहां पर अब आपके सामने आपका पूरा आवेदन पत्र आ जाएगा जिसका आपको प्रिंट निकाल लेना है।

FAQs

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रूपए का रखा गया है।

मैं अपना लेखपाल भर्ती का आवेदन कहां जमा कर सकता हूं?

आप अपना लेखपाल भर्ती का आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

लेखपाल वैकेंसी के तहत ओबीसी के अब कितने पद हो गए हैं?

लेखपाल वैकेंसी के अंतर्गत ओबीसी के पद अब 2158 हो गए हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment