Udyogini Yojana Apply Online 2026: महिलाओं को बिना गारंटी, बिना ब्याज के मिल रहा 3 लाख रूपए तक का लोन

By Jiya
January 19, 2026 1:11 PM
Udyogini Yojana Apply Online

अगर आप एक ऐसी महिला हैं जो यह चाहती हैं कि आप अपने खुद के किसी कारोबार को शुरू करें तो आपके लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। दरअसल सरकार ने बिजनेस लोन लेने की इच्छुक महिलाओं के लिए उद्योगिनी योजना को शुरू किया है। तो योजना के तहत महिलाएं भारत सरकार से बिना गारंटी के 3 लाख रूपए तक का लोन ले सकतीं हैं।

इस तरह से हम आपको बताते चलें कि आपको लोन की राशि पर किसी भी प्रकार का कोई भी ब्याज नहीं देना होता है। तो इस तरह से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने उद्योगिनी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन जमा करके सरकार से लोन ले सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया के अलावा हम आपको योजना की अन्य महत्वपूर्ण और काम आने वाली जानकारी देंगे। इसलिए यह लेख आपको आखिर तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

उद्योगिनी योजना अप्लाई ऑनलाइन 2026 (Udyogini Yojana Apply Online)

देश की महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा उद्योगिनी योजना को शुरू किया गया है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से जो महिलाएं यह चाहती हैं कि अपना कोई बिजनेस शुरू करें तो इन सबको 3 लाख रुपए का लोन दिया जाता है।

तो महिलाएं आसानी के साथ योजना के माध्यम से लोन प्राप्त करके 88 तरह के व्यवसायों को आरंभ कर सकती हैं। दरअसल इस योजना के अंतर्गत सरकार ने विभिन्न प्रकार के बिजनेस को पंजीकृत किया हुआ है। ‌

उद्योगिनी योजना के जरिए से आपको कोई भी चीज गिरवी रखे बिना सरकार लोन प्रदान करती है। देखा जाए तो जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं हैं इन सबको इस योजना के तहत काफी ज्यादा फायदा मिलता है।

Udyogini Yojana Online Apply 2026 Overview

विभाग का नाममहिला विकास निगम
योजना का नामउद्योगिनी योजना
लेख का नामउद्योगिनी योजना अप्लाई ऑनलाइन
लाभ300000 रूपए तक का लोन
सब्सिडी 50% तक की
पात्रता केवल महिलाओं के लिए
उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://udyogini.org/

उद्योगिनी योजना के लाभ (Udyogini Yojana Benefits)

उद्योगिनी योजना से आप सभी महिलाओं को जो लाभ मिलते हैं इन सबके बारे में सारा विवरण हमने निम्नलिखित बताया है:-

  • लाभार्थी महिलाओं को बिना किसी चीज को गिरवी रखे 3 लाख रुपए का लोन सरलता के साथ मिल जाता है।
  • उद्योगिनी योजना के जरिए से 88 तरह के व्यवसाय को करने के लिए आप कर्ज ले सकती हैं।
  • ऐसी महिलाएं जो अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती हैं इन सबको 50% तक की सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।
  • सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 30% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • लोन प्राप्त करके महिलाएं इस योग्य बनती हैं कि वे अपना खुद का कोई भी कारोबार करके आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं।

उद्योगिनी योजना के लिए पात्रता शर्तें (Eligibility for Udyogini Yojana)

जो भी महिलाएं उद्योगिनी योजना हेतु अपना फॉर्म भरना चाहतीं हैं ताकि इन्हें योजना के तहत लोन मिल जाए तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • आवश्यक है कि महिला भारत की रहने वाली स्थानीय नागरिक हो क्योंकि तभी उद्योगिनी योजना का फायदा प्राप्त होगा।
  • जो महिलाएं विधवा हो चुकी हैं या फिर जो विकलांग हैं इन सबके लिए कोई भी सालाना कमाई तय नहीं की गई है।
  • ऐसी महिलाएं जो विधवा या विकलांग नहीं हैं इन सबकी वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपए से कम होनी आवश्यक है।
  • आवेदन देने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष तक के बीच में होनी चाहिए।
  • यह भी आवश्यक है कि महिला ने पहले से कोई लोन ना लिया हुआ हो क्योंकि तब लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला वित्तीय रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हो और आत्मनिर्भर बनने की इच्छुक हो।

उद्योगिनी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

उद्योगिनी योजना के लिए आपको अपना फार्म भरने के लिए जो दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे इन सबका विवरण हमने निम्नलिखित कुछ इस तरह से दिया है:-

  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

उद्योगिनी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Udyogini Yojana)

भारत की जो भी महिलाएं उद्योगिनी योजना के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन देना चाहतीं हैं तो इसके लिए इन्हें जो तरीका अपनाना चाहिए इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित बताई गई है:-

  • उद्योगिनी योजना के आवेदन हेतु सर्वप्रथम आपको योजना से जुड़े हुए बैंक में चले जाना है।
  • फिर बैंक अधिकारी से आपको उद्योगिनी योजना के बारे में जानकारी लेनी है।
  • आवेदन पत्र आपको लेकर इसे पूरा भरना होगा और सारे दस्तावेज फॉर्म में संलग्न करने हैं।
  • इस तरह से आपको अब अपना उद्योगिनी योजना का फॉर्म जमा करना है।
  • अब आपके आवेदन फार्म को बैंक कर्मी की तरफ से जांचा जाएगा।
  • अगर आपका सत्यापन सफलतापूर्वक हो जाता है तो तब आपको बिजनेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा।

FAQs

उद्योगिनी योजना अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन कैसे दिया जा सकता है?

आप उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन योजना के संबंधित बैंक जाकर जमा कर सकते हैं।

मुझे उद्योगिनी योजना के माध्यम से कितने रुपए का लोन मिल सकता है?

आपको उद्योगिनी योजना के माध्यम से 300000 रूपए तक का लोन मिल सकता है।

उद्योगिनी योजना के तहत लोन लेने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

उद्योगिनी योजना के तहत लोन लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष तक के बीच में होनी चाहिए।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment