Stenographer Recruitment 2026: 12वीं पास स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
January 19, 2026 12:15 PM
Stenographer Recruitment

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस तरह से ऐसे उम्मीदवार जो बिहार में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं वे सब अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इस प्रकार से स्टेनोग्राफर के 15 खाली पद भरे जाएंगे और सभी उम्मीदवार अपना आवेदन 12 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि आप अंतिम तारीख निकल जाने के बाद अपना स्टेनोग्राफर भर्ती का फॉर्म भरेंगे तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अगर आपको स्टेनोग्राफर भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आर्टिकल आखिर तक पढ़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्टेनोग्राफर भर्ती की आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया क्या है।

स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 (Stenographer Recruitment)

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि कुल 15 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर की नौकरी दी जाएगी।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 जनवरी से प्रारंभ की जा चुकी है। इस प्रकार से आवेदन देने की आखिरी तारीख 2 फरवरी रखी गई है। इस प्रकार से उम्मीदवार अपने शुल्क का भुगतान 2 फरवरी तक ही जमा कर सकते हैं।

Stenographer Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामलोक सेवा आयोग, बिहार
भर्ती का नामस्टेनोग्राफर भर्ती
पद का नामस्टेनोग्राफर
कुल पद15
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 12वीं पास
सैलरी 25500 रूपए से लेकर 81100 रुपए
आवेदन प्रारम्भ 12 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 फरवरी 2026
उम्र 18 साल से 37 साल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.bpsc.bihar.gov.in/

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for Stenographer Recruitment)

जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित आवेदन शुल्क जमा करना होगा:-

  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा करने होंगे।
  • इसके अलावा अभ्यर्थियों को बैंक शुल्क अलग से जमा करना होगा।
  • अपने शुल्क का भुगतान आप केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए से जमा कर सकते हैं।
  • अगर कोई उम्मीदवार अपना आधार कार्ड आवेदन के समय जमा नहीं करेगा तो इन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के तौर पर अलग से 200 रूपए देने होंगे।

स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत पद विवरण

CategoryNumber of Post
Unreserved Category07
EWS01
SC02
ST00
OBC03
BC02
Total15 Post

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु सीमा (Stenographer Recruitment Age Limit)

स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको जो आयु सीमा पूरी करनी होगी इससे जुड़ी हुई जानकारी कुछ इस प्रकार से बताई गई है:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र जरूरी है कि 18 साल तक हो।
  • इस तरह से पुरुषों की अधिकतम आयु 37 साल तक रखी गई है।
  • महिला जो सामान्य वर्ग, बीसी वर्ग और ईबीसी श्रेणी से संबंध रखतीं हैं इनकी आयु 40 साल तक होनी चाहिए।
  • जो पुरुष और महिला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं इनके लिए अधिकतम आयु 42 साल तक रखी गई है।

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for Stenographer Recruitment)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जो शिक्षा योग्यता पूरी करनी चाहिए वह कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य है कि 12वीं कक्षा पास की हो।
  • जिन अभ्यर्थियों ने 2 साल का आईटीआई कोर्स एनसीवीटी/ एससीवीटी किया है वे भी आवेदन दे सकते हैं।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 3 साल का इंजीनियरिंग में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया है वे सभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • जिन उम्मीदवारों के पास मौलवी प्रमाण पत्र है वे भी आवेदन दे सकते हैं।
  • आवेदक को अंग्रेजी और हिंदी स्टेनोग्राफी की जानकारी होनी चाहिए। ‌
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत वेतन

जो अभ्यर्थी स्टेनोग्राफर के पद पर नियुक्त किए जाएंगे इन सबको हर महीने 25500 रूपए से लेकर 81100 रुपए का वेतन मिलेगा। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को मासिक रूप से लेवल 4 के अनुसार वेतन प्राप्त होगा।

स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Stenographer Recruitment Selection Process)

स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगले चरण में फिर उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इस तरह से अभ्यर्थियों को इन चरणों में पास होने के बाद ही नौकरी मिलेगी।

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Stenographer Recruitment)

स्टेनोग्राफर भर्ती की जो आवेदन प्रक्रिया है इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सर्वप्रथम आपको बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का लिंक ढूंढ कर इसे दबाना है।
  • अब आपको पंजीकरण करके लॉगिन कर लेना है।
  • आपके सामने जो स्टेनोग्राफर भर्ती का फार्म आएगा इसे आपको भरना है।
  • आगे फिर आपको अपना फोटो, अपने हस्ताक्षर और बाकी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको आवेदन शुल्क को ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए चुकाना होगा।
  • इस तरह से अंत में आपको सबमिट वाला बटन दबाकर अपने फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

इस भर्ती के माध्यम से जिन उम्मीदवारों को चुना जाएगा इन सबको मासिक रूप से 25500 रूपए से लेकर 81100 रुपए का वेतनमान दिया जाएगा।

स्टेनोग्राफर के कितने रिक्त पद भरे जाएंगे?

स्टेनोग्राफर के कुल 15 पदों को भरा जाएगा।

स्टेनोग्राफर की आवेदन की प्रक्रिया को कब तक चलाया जाएगा?

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक चलने वाली है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment