SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए यहाँ से भरें ऑनलाइन फॉर्म

By Jiya
January 4, 2026 12:58 PM
SSC Stenographer Vacancy

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है। ‌ऐसे में इस भर्ती के तहत 6 बड़े विभागों जैसे चुनाव आयोग, आर्म्ड फोर्सज हेड क्वार्टर, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट आदि में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता है।

तो इस भर्ती के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 22 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी तक चलने वाली है। इस प्रकार से यदि आप संबंधित पद पर आवेदन देने के लिए योग्यता रखते हैं तो आपको आखिरी तारीख तक आवेदन देना होगा।

आज के आर्टिकल में हम आपको एसएससी स्टेनोग्राफर की भर्ती से जुड़ी हुई पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इस तरह से इस लेख में हम आपको शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सारा विवरण बताएंगे। तो चलिए आपको सारी जानकारी देते हैं ताकि आप इस लेख को पढ़ने के बाद अपना आवेदन सही प्रकार से जमा कर पाएं।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 (SSC Stenographer Vacancy)

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के तहत 326 पदों पर विभिन्न विभागों हेतु उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी मिलेगी।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 22 दिसंबर से शुरू कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपना स्टेनोग्राफर भर्ती का फार्म 11 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास होने के बाद ही स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी मिलेगी।

SSC Stenographer Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती
पद का नामस्टेनोग्राफर
कुल पद326
योग्यतानियमित रूप से स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद पर नियुक्त हो ‌
आवेदन प्रारम्भ 22 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि11 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification for SSC Stenographer Vacancy)

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवारों में निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है:-

  • आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी ने सेवाओं/ कैडरों में अनिवार्य तौर पर अपनी सेवा अवधि को पूरी किया हो।
  • उम्मीदवार जरूरी है कि नियमित रूप से स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद पर नियुक्त हो ‌
  • अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी सही जानकारी होनी आवश्यक है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत पद विवरण

Name of Service/CadreTotal Post
Central Secretariat Stenographers Services267
Railway Board Secretariat Stenographers Service08
Armed Forces Headquarters Stenographers Service37
Election Commission of India Stenographers Service01
Indian Foreign Service Branch (B) Stenographers13

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (SSC Stenographer Recruitment Selection Process)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु उम्मीदवारों को सर्वप्रथम लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तो लिखित परीक्षा में जितने भी अभ्यर्थी सफलता हासिल कर लेंगे इन सबको फिर शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

इस टेस्ट में जितने भी अभ्यर्थी पास हो जाएंगे फिर इनका सर्विस रिकॉर्ड देखा जाएगा। तो इन सारे चरणों के माध्यम से स्टेनोग्राफर के पद पर सबसे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for SSC Stenographer Vacancy)

अगर आपको एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पूरा तरीका अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के आवेदन हेतु आयोग की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • यहां आपको पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है जिसके लिए आपको अपनी पूछी गई जानकारी को लिखना होगा। ‌
  • इसके साथ ही आपको अपनी एक चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सही से लिखना है।
  • यहां पर अब आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड बन जाएगा जिसके माध्यम से आपको आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करके आपको अन्य सारी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • आगे फिर आपको सारे दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपना एक लाइव फोटो भी अपलोड करना होगा।
  • इस तरह से आपको अपने हस्ताक्षर भी सही प्रकार से स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • फिर आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक निर्धारित शुल्क को ऑनलाइन जमा कर देना है।
  • अब अपना स्टेनोग्राफर भर्ती का फॉर्म जमा करके आपको इसका प्रिंट निकालकर रख लेना है।

FAQs

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया क्या है?

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट और सर्विस रिकॉर्ड इत्यादि के माध्यम से उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

मैं अपना आवेदन कैसे दे सकता हूं?

आपको अपना आवेदन जमा करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देशों का पालन करते हुए अप्लाई करना होगा।

स्टेनोग्राफर की केंद्रीय सचिवालय हेतु कितनी भर्ती आई है?

केंद्रीय सचिवालय में 267 पदों पर स्टेनोग्राफर के पद पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment