SSC GD Constable Vacancy 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 17, 2025 6:22 AM
SSC GD Constable Vacancy

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 2026 में एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को 2025 के अंतिम महीने यानी दिसंबर में जारी करवा दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार आगामी भर्ती में 25487 पदों पर योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए चयनित किया जाएगा।

दिसंबर 2025 में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अपलोड हो जाने के बाद 1 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय की गई है। भर्ती के अंतर्गत इन विभिन्न पदों पर शामिल होने के लिए निरंतर रूप से उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहने वाली है। जो उम्मीदवार इस निश्चित एक महीने में अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर देते हैं केवल उनके लिए ही चयन प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य रूप से सीएपीएफ, एसएसएफ ,असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी तथा राइफलमैन के पदों पर भर्ती करवाई जाने वाली है। जारी किए गए 25487 पदों में से 23467 पद पुरुषों के लिए आवंटित किए गए हैं इसके अलावा 2020 पद महिलाओं के लिए निर्धारित है।

बताते चलें कि यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में लागू करवाई गई है जिसके अंतर्गत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग सुनिश्चित किए गए हैं। भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पद संबंधी जानकारी के साथ अन्य विवरण एक बार नोटिफिकेशन में से जरूर जान लेना चाहिए।

SSC GD Constable Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025
पद का नामजीडी कांस्टेबल
कुल पद25487
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
वेतन₹21,700/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं

एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती में योग्यता संबंधी विवरण निम्न चरणों के अनुरूप रखा गया है:-

  • भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं पर आधारित है।
  • भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।
  • शारीरिक और मानक प्रशिक्षण में निर्धारित प्रावधान के अनुसार वे पूर्ण योग्य होने चाहिए।
  • उम्मीदवार का शारीरिक तथा मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना जरूरी है।
  • योग्यता संबंधी विवरण को विस्तार पूर्वक जानने के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के बारे में भी जानना बहुत ही जरूरी है। बताते चलें कि इस भर्ती में केवल जनरल तथा ओबीसी कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए ही आवेदन शुल्क लगेगा जो की ₹100 तक है।

इसके अलावा अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियां के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क रखी गई है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवार जो फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अपने फार्म का सुधार करते हैं उनके लिए ₹200 तक का चार्ज लगेगा इसके अलावा दूसरी बार फॉर्म सुधार करने पर यह चार्ज ₹500 तक हो सकता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की तिथि01.12.2025
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि31.12.2025 (23:00)
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए तिथियां08.01.2026 to 10.01.2026 (23:00)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजनफरवरी-अप्रैल, 2026 (संभावित)

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार है:-

  • भर्ती के अंतर्गत न्यूनतम 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष तक की आयु सीमा लागू की गई है।
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जा रही है।
  • आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल की पिछली भर्तियों की तरह ही वर्ष 2025-26 की इस भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों के माध्यम से पूरी करवाई जाएगी। भर्ती के पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें शारीरिक दक्षता तथा मानक परीक्षण के लिए आयोजित किया जाएगा। इन चरणों में जो उम्मीदवार सफलता हासिल करते हैं उन सभी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं जाएंगे इसके बाद ही उन्हें पद नियुक्ति मिलेगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च करना होगा।
  • नोटिफिकेशन में जानकारी का अध्ययन करते हुए अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरना आवश्यक होगा।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट स्कैन करें और अपलोड कर दें।
  • अगर अनारक्षित श्रेणी से होते हैं तो ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी जरूरी होगा।
  • अंत में जानकारी पूरी हो जाने के बाद सबमिट कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई जाने के बाद लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

एसएससी जीडी के पदों के लिए वेतनमान क्या होगा?

एसएससी जीडी के पदों का न्यूनतम वेतनमान 21700 रुपए से लेकर अधिकतम 69100 रुपए तक का होता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा कितने अंको के लिए होगी?

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 160 अंकों के लिए आयोजित होगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment