एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। दरअसल आयोग की तरफ से 23 फरवरी से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की परीक्षा ली जाएगी।
यहां आपको हम बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 25000 से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी। ऐसे में अब परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता है। तो एसएससी के द्वारा आने वाले कुछ दिनों के अंदर प्रवेश पत्र को जारी किया जाएगा।
इस तरह से आप सभी अभ्यर्थी फिर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। यदि आपको भी एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड से जुड़ी हुई जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ सकते हैं। आपको हम आज प्रवेश पत्र से जुड़ी हुई सारी जरूरी जानकारी देंगे और साथ में यह भी बताएंगे कि कैसे आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड को जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के आयोजन से 3 या फिर 4 दिन पहले प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने वाला लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
सभी परीक्षार्थी फिर आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए आपको अनिवार्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता पड़ेगी। तो आप सभी को एग्जाम वाले दिन अपना एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाना होगा क्योंकि इसके बिना आप परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे।
SSC GD Constable Exam Admit Card 2026 Overview
| विभाग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
| लेख का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड |
| परीक्षा का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा |
| कुल पद | 25487 |
| पद का नाम | सीएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एआर, एसएसएफ |
| परीक्षा तिथि | 23 फरवरी 2026 से शुरू |
| एडमिट कार्ड तिथि | परीक्षा के 4 से 5 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.gov.in/ |
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी एग्जाम में उपस्थित होना होगा। इस तरह से हम आपको यहां बता दें कि जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से 25487 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस प्रकार से हम आपको यह भी बताते चलें कि परीक्षा के माध्यम से सीएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एआर, एसएसएफ में महिला और पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। यह भी बता दें कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23467 रिक्त पद हैं जबकि महिलाओं के लिए 2020 रिक्त पद रखे गए हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
जब एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड आप सभी को आयोग की तरफ से डाउनलोड करने के लिए प्रकाशित किया जाएगा तो आपको इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को अनिवार्य रूप से चेक करना होगा। यदि आपके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई जानकारी गलत अंकित हो गई है तो इसे आपको तुरंत ठीक करवाना होगा। तो आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण को चेक करना जरूरी है:-
- परीक्षार्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा की तिथि और समय
- अभ्यर्थी की फोटो
- परीक्षा केंद्र
- पिता का नाम
- परीक्षार्थी की तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- दिशा निर्देश आदि
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को जब घोषित कर दिया जाएगा तो आप सब इसे निम्नलिखित तरीके से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे:-
- सर्वप्रथम आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- अब इस पृष्ठ पर आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के लिंक को ढूंढना है।
- संबंधित लिंक जब आपको दिखाई दे जाए तो इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन पृष्ठ आ जाएगा जिसमें आपको अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अथवा पासवर्ड को दर्ज करना है।
- आगे फिर आपको सबमिट वाला बटन क्लिक कर देना होगा।
- यहां अब आपके सामने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल प्रवेश पत्र खुलकर आ जाएगा।
- आपको अब यहां पर अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लेना है और एग्जाम वाले दिन के लिए सुरक्षित रख लेना है।
FAQs
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 को आयोग की तरफ से परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
कौन सी तारीख को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा है?
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है।
महिलाओं के लिए कुल कितने रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं?
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से महिलाओं को बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एआर में 2020 रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
मैं अपने एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
आप अपने एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रवेश पत्र को जरूरी विवरण जैसे कि पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि अथवा पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।








