SBI Clerk Mains Result 2025: इस दिन जारी होगा एसबीआई क्लर्क मैंस परीक्षा का रिजल्ट

By Jiya
December 20, 2025 8:47 AM
SBI Clerk Mains Result

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से एसबीआई क्लर्क के 6589 पदों की भरपाई के लिए आधिकारिक भर्ती को जारी करवाया गया है।इस भर्ती की प्रेलिम्स परीक्षा के बाद 21 नवंबर 2025 को व्यापक रूप से मैंस की परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से पूरी हुई है।

नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में एसबीआई क्लर्क मैंस की परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए हैं उन सभी के बीच अब रिजल्ट का इंतजार बहुत ही बेसब्री से है। एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रिजल्ट ही तय करेगा कि वह परीक्षा के अगले चरण के लिए पात्र है या नहीं।

सोशल मीडिया पर एसबीआई क्लर्क मैंस की परीक्षा के परिणाम को लेकर कई प्रकार की संदिग्ध खबरें सामने आ रही है जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच काफी दुविधा की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस विषय पर अभी तक के बैंक शाखा के द्वारा कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

एसबीआई क्लर्क मैंस रिजल्ट 2025

गुप्त सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबर मिली है कि एसबीआई बैंक शाखा के द्वारा क्लर्क के पदों की मेंस परीक्षा के परिणाम अब जल्द ही तैयार होने वाले हैं जिसके बाद सभी उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट की पुष्टिकृत तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की एसबीआई क्लर्क मैंस रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा इसके बाद परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपनी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पीडीएफ फॉर्मेट के माध्यम से अपनी स्थिति जान सकेंगे।

SBI Clerk Mains Exam Result 2025 Overview

विभाग का नामस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
भर्ती का नामएसबीआई क्लर्क भर्ती
पद का नामक्लर्क
कुल पद6589
परीक्षा का नामएसबीआई क्लर्क मैंस की परीक्षा
परीक्षा तिथि21 नवंबर 2025
परिणाम तिथि25 से 27 दिसंबर 2025 (संभावित)
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.bank.in/

एसबीआई क्लर्क भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसबीआई के द्वारा क्लर्क के पदों की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से निर्धारित है:-

  • भर्ती की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा हुई है।
  • प्रारंभिक परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों की मेंस परीक्षा करवाई गई है।
  • परिणाम के आधार पर जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में सिलेक्ट होते हैं उनके लोकल लैंग्वेज टेस्ट किए जाएंगे।
  • इसके बाद अंत में उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे उसके बाद ही वे पद नियुक्त हो सकेंगे।

एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट कब होगा जारी

एसबीआई क्लर्क मैंस की परीक्षा को आयोजित हुए लगभग 1 महीने पूरे होने वाले हैं परंतु बैंक शाखा की तरह से रिजल्ट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच काफी संशय की स्थिति बनी हुई है।

सोशल मीडिया की माने तो यह रिजल्ट दिसंबर महीने के तीसरे या फिर अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। विभिन्न ऑनलाइन पेजों के द्वारा रिजल्ट की अनुमानित तिथि 25 से 27 दिसंबर के बीच बताई जा रही है हालांकि इस पर अभी आधिकारिक निर्णय आना बाकी है।

SBI Clerk Mains Category-wise Cut Off

एसबीआई क्लर्क की मुख्य परीक्षा के कट ऑफ अभी जारी नहीं किए गए है हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार इस बार अनुमानित तौर पर निम्न कट ऑफ श्रेणीवार हो सकता है:-

CategoryCut Off Marks
General90 – 95
OBC80 – 90
EWS80 – 90
SC75 – 85
ST75 – 85

एसबीआई क्लर्क मैंस रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करते हुए आगे पहुंचे।
  • यहां पर एसबीआई क्लर्क मैंस रिजल्ट की लिंक मिलेगी उसे क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी जहां से अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी को दर्ज करें।
  • अगर आप परीक्षा में पास हुए हैं तो स्थिति आपके सामने होगी।
  • अधिक सुविधा के लिए इस फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

FAQs

एसबीआई क्लर्क भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए कितने पद हैं?

एसबीआई क्लर्क भर्ती में जनरल कैटेगरी के 2225 पद है।

एसबीआई क्लर्क भर्ती में सबसे ज्यादा आरक्षण किसे हैं?

एसबीआई क्लर्क भर्ती में सबसे ज्यादा आरक्षण एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए दिया जा रहा है।

क्लर्क भर्ती के लोकल लैंग्वेज टेस्ट कब होंगे?

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लोकल लैंग्वेज टेस्ट मेंस रिजल्ट जारी हो जाने के बाद जनवरी 2026 में करवाए जा सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment