रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से वर्ष 2025 में ग्रुप डी के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी से मार्च के बीच पूरी कार्रवाई गई है। इस भर्ती के लिए देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए हैं तथा वे चयन प्रक्रिया में शामिल होने के दावेदार हैं।
आरआरबी के द्वारा भर्ती आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा संबंधी शेड्यूल को पिछले महीने में आधिकारिक रूप से जारी करवाया गया था हालांकि कुछ अप्रत्यक्ष कारणों के चलते परीक्षा की तिथियां में आश्चर्यजनक बदलाव कर दिए गए हैं।
पिछले शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के अंतर्गत कार्रवाई जाने वाली थी परंतु नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा में नया मोड़ दिया गया है जो की 8 से 10 जनवरी 2026 और 2,3,4,5,6,9 और 10 फरवरी 2026 तक पूरी होगी।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत 32438 पदों पर उम्मीदवारों के लिए चयनित किया जाने वाला है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया हेतु देश भर के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग शहरों में परीक्षा केंद्रों का आयोजन विशेष रूप से किया जाएगा।
बताते चलें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा की तिथियां में बदलाव के चलते अब परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथियां में भी अंतर देखने को मिलेंगे। आज हम इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के बारे में सभी प्रकार की जानकारी को स्पष्ट करने वाले हैं।
Railway Group D Admit Card 2025 Overview
| विभाग का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड |
| लेख का नाम | आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा |
| वर्ष | 2025-26 |
| कुल पद | 32438 |
| पद का प्रकार | ग्रुप डी |
| परीक्षा तिथि | 8 से 10 जनवरी 2026 और 2,3,4,5,6,9 और 10 फरवरी 2026 तक |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rrbcdg.gov.in/ |
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की विशेषताएं
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती में एडमिट कार्ड की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा।
- यह एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु पहचान स्पष्ट करता है।
- एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी की परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
- सभी उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड बिल्कुल ही फ्री में प्राप्त हो सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब होगा जारी
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की परीक्षा विभाग के द्वारा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी करवाए जाएंगे। परीक्षा के पूर्व सभी उम्मीदवारों के लिए इन निश्चित दिनों में अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना बहुत ही जरूरी होगा।
उदाहरण तौर पर 8 से 10 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 या फिर 4 जनवरी 2026 को जारी कर दिए जाएंगे इसके अलावा 2 से 10 फरवरी 2026 तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी इसी शेड्यूल के अनुसार जारी किए होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए जारी करवाई जाने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षार्थियों का निम्न विवरण स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा:-
- परीक्षार्थी का नाम
- अभिभावक का नाम
- परीक्षा केंद्र
- रोल नंबर
- एनरोलमेंट नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- तिथि एवं समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश इत्यादि।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सामग्री
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाने वाला है जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत भी पड़ेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करना होगा जिसके बाद कुछ ही क्षणों में एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जिसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी स्लिप भी निकाल सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा की नजदीकी तिथियां तक आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करनी है तो निम्न विधि का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट को डिवाइस में ओपन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सर्च बार में ग्रुप डी एडमिट कार्ड की लिंक को सर्च कर लेना होगा।
- लिंक मिल जाती है तो उसे सेलेक्ट करते हुए अगले ऑनलाइन पेज पर पहुंचे।
- यहां से परीक्षार्थी को अपनी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी।
- अगर कैप्चा कोड जरूरी होता है तो उसे भी ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जैसे डाउनलोड करते हुए स्लिप निकाल सकते हैं।
FAQs
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कितना समय निर्धारित है?
आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट तक का समय दिया जाएगा इसके अलावा विकलांग उम्मीदवार 120 मिनट तक का समय ले सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में चार अलग-अलग विषयों के लिए कुल 100 प्रश्न होंगे।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण किसे मिलेगा?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में एससी ,एसटी की श्रेणियां के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण दिया जा रहा है।






