RRB ALP New Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी 10वी पास भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
March 24, 2026 5:22 PM
RRB ALP New Vacancy

आरआरबी एएलपी की नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस विज्ञापन के अनुसार रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 खाली पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

इस प्रकार से आवेदन जमा करने की शुरुआत 15 मई से होगी। ‌ फिर उम्मीदवार अपना फॉर्म 14 जून तक जमा कर पाएंगे। ध्यान रहे कि आप केवल ऑनलाइन तरीके से ही अप्लाई कर पाएंगे।

अगर आपको आरआरबी एएलपी नई भर्ती से जुड़ी हुई सारी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। आज आपको हम इस भर्ती की आवेदन से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत तौर पर बताएंगे जो आपके बहुत काम आएगी।

आरआरबी एएलपी नई भर्ती 2026

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के लिए हाल ही में शॉर्ट नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। जो उम्मीदवार रेलवे में एएलपी के पद पर काम करना चाहते हैं इन सबको 15 मई से आवेदन जमा करने का मौका दिया जा रहा है।

इस तरह से उम्मीदवार अपना फॉर्म फिर 14 जून तक ऑनलाइन माध्यम से जमा कर पाएंगे। तो इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकेंगें जो आवेदन जमा करने के लिए पात्रता रखते हैं। इसलिए आप सबको अप्लाई करने से पहले असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की सारी जानकारी जान लेनी चाहिए।

RRB ALP New Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
भर्ती का नामआरआरबी एएलपी नई भर्ती
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
कुल पद11127
सैलरी₹19,900/- प्रतिमाह
चयन प्रक्रियासीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, डीवी, डीएमई
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbcdg.gov.in/

आरआरबी एएलपी नई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी एएलपी की इस नई भर्ती के लिए जो शैक्षणिक योग्यता रेलवे बोर्ड की तरफ से निर्धारित की गई है इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित है:-

  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी ने आईटीआई भी पास किया हुआ हो।
  • या फिर जिन उम्मीदवारों ने दसवीं कक्षा के साथ में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लिया है वे भी आवेदन दे सकते हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली हुई है वे भी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

आरआरबी एएलपी नई भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

EventsImportant Dates
Short Notification Date16th मार्च 2026
Detailed Notification14th मई 2026
Online Application Start15th मई 2026
Last Date to Apply14th जून 2026 (11:59 pm)

आरआरबी एएलपी नई भर्ती के लिए आयु सीमा

आरआरबी एएलपी की भर्ती के लिए जो आयु सीमा के मानदंड रेलवे की तरफ से निर्धारित किए गए हैं इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 30 वर्ष से अधिक ना हो।
  • अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट आयु सीमा में मिलेगी।
  • ओबीसी श्रेणी से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में रेलवे ने 3 साल की छूट दी है।
  • जबकि अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों को भी इस भर्ती के तहत अधिकतम आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आरआरबी एएलपी नई भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के बाद सीबीटी-1 और इसके बाद सीबीटी-2 परीक्षा में उपस्थित होना होगा। तो इस प्रकार से उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा यानी सीबीएटी में शामिल होना होगा।

इसके बाद फिर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस तरह से इस भर्ती के तहत योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

आरआरबी एएलपी नई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आरआरबी एएलपी भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को इनकी श्रेणी के अनुसार जो शुल्क जमा करना होगा इससे संबंधित जानकारी नीचे दी गई है:-

  • एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • जबकि बाकी अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए 500 रूपए का शुल्क जमा करना पड़ेगा।

आरआरबी एएलपी नई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की इस भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस तरह से ऑनलाइन जमा करना होगा:-

  • सबसे पहले आप रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको आरआरबी एएलपी भर्ती से संबंधित विकल्प मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • यहां अब आपको असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के फॉर्म को पूरा भरना होगा।
  • आगे आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करना है और फिर जमा करना है।
  • फिर जो भी शुल्क आप पर लागू है आपको इसका भुगतान करके अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।

FAQs

आरआरबी एएलपी नई भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

आरआरबी एएलपी नई भर्ती 2026 की आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी।

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आयु सीमा कितनी रखी गई है?

असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल से लेकर 30 साल तक रखी गई है। परंतु आरक्षित श्रेणी को नियमों के मुताबिक छूट दी गई है।

मैं अपना असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का फॉर्म कहां जमा कर सकूंगा?

आप असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का फॉर्म रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकेंगे।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment