RBI Vacancy 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

By Jiya
December 21, 2025 11:04 AM
RBI Vacancy

वर्तमान समय में भारी संख्या में ऐसे उम्मीदवार है जो अपनी योग्यताओं के आधार पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया में सरकारी पदों पर सेवा देने की इच्छा रखते हैं। ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए बैंक शाखा की तरफ से काफी लंबे समय के बाद स्वर्णिम अवसर दिया जा रहा है।

बताते चलें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से लैटरल के पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। आरबीआई लैटरल भर्ती वह भर्ती है जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए केवल योग्यताओं के आधार पर ही बिना किसी परीक्षा के बैंक शाखा के प्रमुख पदों पर नियुक्त किया जाता है।

आरबीआई लैटरल पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हम भर्ती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट रूप से बताने वाले हैं ताकि उम्मीदवारों की सभी प्रकार की दुविधाएं समाप्त हो सके।

आरबीआई लैटरल भर्ती 2025

आरबीआई लैटरल भर्ती 2025 के अंतर्गत मुख्य रूप से डाटा साइंटिस्ट, डाटा इंजीनियर,आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर इत्यादि अलग-अलग पदों पर कुल 93 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बताते चलें कि इन संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यताओं को भी विभिन्न प्रकार से लागू किया गया है।

बैंक शाखा के द्वारा भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को 17 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है। कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं को ध्यान में रखते हुए 17 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं क्योंकि इस अंतिम तिथि तक एप्लीकेशन विंडो खुली रहेगी।

RBI Recruitment 2025 Overview

संगठनभारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)
भर्ती का नामआरबीआई लैटरल भर्ती
पद का नामडाटा साइंटिस्ट, डाटा इंजीनियर,आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर इत्यादि
विज्ञापन संख्याआरबीआईएसबी/बी4/04/2026-26
कुल पद 93
शैक्षणिक योग्यतापदानुसार अलग़-अलग
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rbi.org.in/

आरबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यताएं

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जारी किए गए अनेकों पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण भी अलग-अलग प्रकार से है जिसकी कुछ बेसिक जानकारी नीचे चरणों के माध्यम से जाने जा सकती है:-

  • डाटा साइंटिस्ट जैसे मुख्य पदों के लिए मास्टर डिग्री या फिर बीटेक होना बहुत जरूरी है।
  • साथ में ही कंप्यूटर साइंस की डिग्री भी संबंधित पदों के लिए मांगी जा रही है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के लिए किसी भी फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में 4 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
  • हमारे सुझाव अनुसार भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवार जिस भी पद के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए संबंधित जानकारी को विस्तार पूर्वक नोटिफिकेशन से ही जान लेना सही होगा।

आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

CategoryApplication Fee
General, OBC, EWS ₹600+जीएसटी
SC, ST₹100+जीएसटी

आरबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा

आरबीआई भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी पद अनुसार है। सामान्य तौर पर निम्न अनुसार आयुषी में निर्धारित है:-

  • संबंधित पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 से 40 वर्ष तक के बीच में रखी गई है।
  • इसके अलावा अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो यह 40 से 62 वर्ष तक की है।
  • अलग-अलग पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा नोटिफिकेशन से ही जाननी चाहिए।

आरबीआई भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Out17 दिसंबर 2025
Apply Online Start17 दिसंबर 2025
Last Date To Apply06 जनवरी 2026
Last Date to Pay Application Fee06 जनवरी 2026

आरबीआई भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जैसा कि हमने बताया है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से जारी किए गए महत्वपूर्ण पदों के लिए किसी भी प्रकार के लिखित परीक्षा नहीं ली जाने वाली है बल्कि उम्मीदवारों का चयन पूर्ण रूप से उनकी योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्राइमरी स्क्रीनिंग होंगे इसके बाद उनके लिए शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाते हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे और साथ ही में उनका इंटरव्यू भी लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद ही उनका फाइनल सिलेक्शन हो सकेगा।

आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आरबीआई की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के बाद जारी की गई भर्ती का नोटिफिकेशन सर्च करना होगा।
  • नोटिफिकेशन में भर्ती की आवेदन वाली लिंक मिल जाएगी जिसे क्लिक करें।
  • लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा उसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भर जाने के बाद उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट अपलोड करने आवश्यक होंगे।
  • साथ में ही अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में कैप्चा कोड मांगा जाता है तो उसे भरते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • अतः आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

आरबीआई भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?

आरबीआई भर्ती की चयन प्रक्रिया की प्रयोजना जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में की जा सकती है।

आरबीआई भर्ती के आवेदको की लिस्ट कहां जा रही होगी?

आरबीआई भर्ती के आवेदकों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पदों का वेतनमान क्या होता है?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पदों का वेतनमान पद की योग्यता के आधार पर अलग-अलग प्रकार से होता है जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जाने।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment