क्या आप एक ऐसे युवा हैं जो अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं। अगर हां तो आपको रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। दरअसल यह योजना हमारी केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए शुरू की है।
इस तरह से जानकारी के लिए बता दें कि योजना के तहत युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे छात्र जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं इन सबके लिए यह योजना अत्यधिक फायदेमंद है। तो बिना पैसे खर्च किए युवा औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने अच्छा अनुभव ले सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं रेल कौशल विकास योजना क्या है, इसके फायदे, पात्रता, दस्तावेज और पंजीकरण की प्रक्रिया क्या रहने वाली है।
रेल कौशल विकास योजना 2026 (Rail Kaushal Vikas Yojana Registration)
रेल कौशल विकास योजना के द्वारा बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस योजना को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू किया है।
योजना के तहत विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है। जब युवा अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेते हैं तो इनको एक सर्टिफिकेट भी मिलता है। यह प्रमाण पत्र इस बात का सबूत होता है कि व्यक्ति ने संबंधित क्षेत्र में काम करने का प्रशिक्षण लिया हुआ है।
इस प्रकार से प्रमाण पत्र का इस्तेमाल नौकरी हासिल करने के लिए किया जा सकता है। यहां आपको हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि रेल कौशल विकास योजना के जरिए से आपको 6 महीने से लेकर 12 महीने तक प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2026 Overview
| मंत्रालय का नाम | कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | रेल कौशल विकास योजना |
| योग्यता | न्यूनतम दसवीं 10वी पास |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
| लाभ | फ्री प्रशिक्षण + सर्टिफिकेट |
| प्रशिक्षण अवधि | 6 महीने से लेकर 1 साल तक |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://railkvy.indianrailways.gov.in/ |
रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य
भारत सरकार के द्वारा रेल कौशल विकास योजना को शुरू करने के पीछे उद्देश्य यही है कि गरीब छात्रों को और युवाओं को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। दरअसल सरकार चाहती है कि पैसे ना होने के कारण युवा नौकरी प्राप्त करने के लिए जरूरी कौशल से वंचित ना रहें।
इस तरह से जो निर्धन परिवारों के युवा हैं इन सबको रेल कौशल विकास योजना का लाभ दिया जाता है। प्रशिक्षण के पश्चात छात्र अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं या फिर किसी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं।
इस तरह से यह भी बता दें कि हर महीने युवाओं को 8000 रूपए का भत्ता भी सरकार से मिलता है। तो देखा जाए तो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल करने का यह एक काफी बड़ा मौका है।
रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता (Eligibility for Rail Kaushal Vikas Yojana Registration)
यदि आप रेल कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताई गई पात्रता को पूरा करना जरूरी होगा:-
- रेल कौशल विकास योजना का फायदा भारतीय छात्र ले सकते हैं।
- पंजीकरण करने के लिए जरूरी है कि छात्र की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल तक हो।
- जिन छात्रों ने या युवाओं ने न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है वही आवेदन दे सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक है कि युवा शारीरिक तौर से पूरी तरह से स्वस्थ हो।
- जो युवा बेरोजगार हैं केवल वही इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
रेल कौशल विकास योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कई प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर होने चाहिएं जैसे:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा के दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
रेल कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step for Rail Kaushal Vikas Yojana Registration)
रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आपको जो तरीका अब दोहराना चाहिए इससे संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से हमने निम्नलिखित बताई है:-
- रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण हेतु आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर अब आपको पंजीकरण वाला एक विकल्प दिखाई देगा आपको इसको दबाना है।
- अब आपके सामने अगला पेज आएगा जिसमें आपको अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र को चुनना होगा।
- आगे आपको उस पाठ्यक्रम का चयन करना है जो आप योजना के तहत करना चाहते हैं।
- अब आपको रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा भरना होगा।
- इस प्रकार से अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आपको अपलोड कर देने हैं।
- यहां अब आपको अपना रेल कौशल विकास योजना फॉर्म सबमिट करना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है।
FAQs
रेल कौशल विकास योजना के लिए क्या सभी भारतीय आवेदन दे सकते हैं?
कौशल विकास योजना के लिए सभी भारतीय आवेदन नहीं दे सकते क्योंकि यह योजना 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं के लिए लाई गई है।
रेल कौशल विकास योजना के तहत कितने घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकता है?
कौशल विकास योजना के तहत आपके पाठ्यक्रम के अनुसार आपको मुफ्त में प्रशिक्षण 6 महीने से लेकर 1 साल तक का मिल सकता है।
रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के पश्चात मुझे पाठ्यक्रम की अवधि में कितने रुपए हर महीने मिलेंगे?
प्रशिक्षण के दौरान आपको योजना के अंतर्गत 8000 रूपए की राशि हर महीने दी जाएगी।








