Professor Vacancy 2026: प्रोफेसर बिना परीक्षा भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
January 24, 2026 11:00 AM
Professor Vacancy

प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस तरह से उम्मीदवारों को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर काम करने के मौके दिए जाएंगे।

ऐसे में आपको अपना आवेदन केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय की इस भर्ती के लिए 2 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक जमा करना होगा। तो अगर आपको अपना फॉर्म भरना है तो इसके लिए आपको सारी जानकारी पहले ही पता कर लेनी चाहिए।

तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको प्रोफेसर भर्ती 2026 का सारा महत्वपूर्ण विवरण बताएंगे। आज आपको इस लेख में हम बताएंगे प्रोफेसर के पदों का विवरण, शिक्षा योग्यता, आवेदन शुल्क, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया क्या है। इसलिए सारी जानकारी को विस्तृत रूप से जानने के लिए आपको प्रोफेसर भर्ती का यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

प्रोफेसर भर्ती 2026 (Professor Vacancy)

प्रोफेसर भर्ती हेतु केरल के केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस तरह से आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जो अभ्यर्थी इस यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 2 जनवरी से शुरू किया गया है। इस प्रकार से योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 16 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। आपको हम यहां यह भी बता दें कि अभी उम्मीदवारों से पहले चरण हेतु आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रकार से 6 महीने के पश्चात दूसरा चरण शुरू होगा।

उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं और इसके अलावा अपने सारे दस्तावेज भी आप सबको केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अवश्य भेजने होंगे। इस तरह से प्रोफेसर के 5 खाली पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 3 खाली पदों को भरा जाने वाला है।

Professor Recruitment 2026 Overview

विश्वविद्यालयकेरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
भर्ती का नामप्रोफेसर भर्ती
पद का नामप्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर
कुल पद08
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित विषय में पीएचडी + कार्य का अनुभव
आवेदन प्रारम्भ 2 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cukerala.ac.in/

प्रोफेसर भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for Professor Vacancy)

प्रोफेसर भर्ती के लिए जो शिक्षा योग्यता अनिवार्य है वह पद अनुसार कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

एसोसिएट प्रोफेसर हेतु

  • उम्मीदवार ने संबंधित विषय में जरूरी है पीएचडी की डिग्री ली हो।
  • उम्मीदवार ने 50% अंकों के साथ अपनी डिग्री हासिल की हो।
  • अभ्यर्थी को किसी रिसर्च, शिक्षण अथवा शैक्षणिक संस्थान में न्यूनतम 8 साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए।

प्रोफेसर हेतु

  • अभ्यर्थी ने पीएचडी की डिग्री अनिवार्य रूप से हासिल की हो।
  • उम्मीदवार ने उच्च गुणवत्ता वाला प्रकाशन कार्य भी जरूरी रूप से किया होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी ने आवश्यक है 120 शोध प्राप्तांक भी हासिल किएं हों जो यूजीसी की तरफ से तय किए गए नियमों के अनुसार हो।
  • इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी विश्वविद्यालय में जरूरी है एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर या फिर प्रोफेसर लेवल पर कम से कम 10 वर्ष तक काम करने का अनुभव लिया हो।

प्रोफेसर भर्ती के पदों का विवरण

प्रोफेसर भर्ती के तहत जो 8 पद भरे जाएंगे इन सबकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

DepartmentVacancy
Tourism Studies Professor01
Geology01
Social work01
Kannada01
Public Administration and Policy Studies01
Tourism Studies Associate Professor01
Public Health & Community Medicine01
Kannada01
Total08

प्रोफेसर भर्ती के तहत वेतन (Professor Recruitment Salary Detail)

जो उम्मीदवार प्रोफेसर भर्ती के तहत नियुक्त किए जाएंगे इन सबको सैलरी कुछ इस प्रकार से पद के मुताबिक मिलेगी:-

  • प्रोफेसर को एकेडमिक लेवल 14 के अनुसार हर महीने 144200 रूपए 218200 रूपए का वेतन प्राप्त होगा।
  • इस तरह से एसोसिएट प्रोफेसर को एकेडमिक लेवल 13 ए के तहत हर महीने 131400 रूपए से लेकर 217100 रूपए का वेतन मिलेगा।

प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for Professor Vacancy)

प्रोफेसर भर्ती हेतु आवेदन जमा करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को शुल्क भी चुकाना होगा और इससे जुड़ी हुई जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • उम्मीदवारों को प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपए का चुकाना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है।

प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Professor Vacancy)

अगर आपको प्रोफेसर की इस भर्ती के लिए अपना फार्म जमा करना है इसके लिए आपको निम्नलिखित चरण अपनाने होंगे:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां अब आपको संबंधित भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लेना है।
  • अब आपको अपने भरे हुए आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है।
  • सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आपको फॉर्म में संलग्न कर देने हैं।
  • इसके बाद आपको अपना फार्म दी रिक्रूटमेंट सेल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, तेजस्विनी हिल्स, पेरिये, कासरगोड, केरल 671325 पर भेजना है।
  • इस बात का ध्यान रखना है कि आपको लिफाफे के ऊपर अपना नाम, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, नोटिफिकेशन संख्या, पद के बारे में जानकारी लिखनी होगी।

FAQs

प्रोफेसर भर्ती 2026 के तहत कितने खाली पद भरे जाएंगे?

प्रोफेसर भर्ती के माध्यम से 8 खाली पदों को भरा जाएगा।

प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से कब तक चलने वाली है?

प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 2 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक चलेगी।

क्या मुझे आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी और सारे दस्तावेज केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय भेजने होंगे?

जी हां आपको अपने फार्म की हार्ड कॉपी और अन्य दस्तावेज विश्वविद्यालय तक जरूर भेजने होंगे क्योंकि अगर समय पर आप इन्हें नहीं भेजेंगे तो आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment