क्या आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपना खुद का कोई कारोबार शुरू करने की इच्छा रखते हैं लेकिन आपके पास पैसे नहीं हैं। यदि हां तो ऐसे में आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से लाभ उठाना चाहिए।
आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना हमारी केंद्र सरकार ने इसलिए आरंभ की है ताकि जरूरतमंद लोगों को व्यावसायिक लोन उपलब्ध कराया जाए। इस तरह से लोन लेने के बाद आप अपना नया काम शुरू कर सकते हैं या फिर अपने कारोबार को आगे बढ़ा भी सकते हैं।
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में नहीं जानते तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह योजना क्या है, साथ में पात्रता मानदंड, आवेदन के लिए दस्तावेज और फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2026 (Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana)
देश के जो व्यक्ति वित्तीय तौर पर कमजोर हैं लेकिन अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इन सबके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना लाई गई है। इस तरह से योजना के माध्यम से आप अपने व्यवसाय के लिए सरकार से लोन ले सकते हैं।
यहां आपको हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के जरिए से 20 लाख रुपए तक का ऋण आसानी से मिल सकता है। इस तरह से आप अपनी जरूरत और बिजनेस के प्रकार के अनुसार लोन प्राप्त कर सकते हैं।
परंतु हम यहां पर एक बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि पीएम मुद्र लोन केवल गैर कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए कारोबार को करने के लिए ही आप ले सकते हैं। इसलिए आपको इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए तभी आवेदन देना चाहिए जब आप गैर कृषि से संबंधित कोई बिजनेस करने की इच्छा रखते हैं।
Pradhan Mantri Mudra Loan 2026 Overview
| विभाग का नाम | वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना |
| लोन के प्रकार | शिशु लोन, किशोर लोन, तरुण प्लस लोन |
| लोन लिमिट | ₹50000 – ₹20 लाख तक |
| ब्याज दर | 9.30% वार्षिक |
| भुगतान अवधि | 5 से 6 वर्ष |
| हस्तांतरण | डायरेक्ट खाते में ट्रांसफर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mudra.org.in/ |
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से लाभ लेना चाहते हैं ताकि आपका बिजनेस शुरू हो सके तो इस योजना के द्वारा मिलने वाले लोन कई प्रकार के होते हैं। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि शिशु लोन के अंतर्गत 50 हजार रुपए का लोन ले सकते हैं और अपने छोटे से कारोबार को आरंभ कर सकते हैं।
जबकि आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के जरिए से किशोर लोन के तहत 5 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि आपके मध्यम आकार के कारोबार के लिए काफी ज्यादा मददगार हो सकती है।
इस प्रकार से तरूण लोन 10 लाख रुपए और तरुण प्लस लोन 20 लाख रुपए तक का आपको मिल सकता है। तो मध्यम आकार के व्यवसाय को शुरू करने या फिर विस्तारित करने के लिए यह लोन लिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana)
यदि आपको इस योजना के माध्यम से लोन लेना है तो ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगे:-
- आवेदक व्यक्ति जरूरी है कि भारत का रहने वाला मूल निवासी हो क्योंकि यह योजना भारत के लोगों के लिए लाई गई है।
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सिर्फ गैर कृषि कारोबार को शुरू करने या विस्तारित करने के लिए ही लिया जा सकता है।
- देश के वे नागरिक जो वित्तीय तौर पर दयनीय अवस्था में हैं वे सब आवेदन देने के लिए पात्र माने गए हैं।
- आप अपने छोटे या फिर मध्यम आकार वाले व्यवसाय के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ले सकते हैं।
- जिन लोगों के पास व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट तैयार है वही आवेदन दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से लोन प्राप्त करने के लिए आपको जो दस्तावेज जमा करने होंगे इन सबका विवरण निम्नलिखित बताया गया है:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- ईमेल आईडी
- आवेदक का पासपोर्ट
- पासपोर्ट साइज तस्वीर
- सक्रिय मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana)
आपको अगर मुद्रा लोन प्राप्त करना है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना चाहिए:-
- सर्वप्रथम आपको योजना से संबंधित बैंक की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- होम पेज पर अब आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का एक ऑप्शन मिलेगा आपको इसको दबा देना है।
- इतना करते ही आपके सामने योजना का आवेदन पत्र आ जाएगा।
- तो यहां अब आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का फॉर्म पूरा भर लेना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेज सही प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- इस तरह से अब आपको मुद्रा लोन के फॉर्म को जमा करके स्वीकृति का इंतजार करना है।
- यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है तो फिर आपको लोन का सारा पैसा बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
FAQs
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना किसके लिए शुरू की गई है?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को ऐसे लोगों के लिए लाया गया है जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं परंतु अपना कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं।
क्या प्रधानमंत्री मुद्रा लोन मध्यम आकार के बिजनेस के लिए भी लिया जा सकता है?
जी हां आप मुद्रा लोन मध्यम आकार के बिजनेस के लिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
मुझे कौन से बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन देना चाहिए?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से बहुत सारे बैंक जुड़े हुए हैं तो आप किसी भी एक बैंक का चयन करके फिर अपना आवेदन दे सकते हैं।








