प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मातृ वंदना योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो उनके पोषण और स्वास्थ्य के लिए मददगार साबित है।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण करवाना होता है इसके अलावा अधिक सुविधा के लिए भी ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पिछले वर्षों की तरह ही 2026 में भी अपना कार्य निरंतर रूप से कर रही है जिसके अंतर्गत ऐसी महिलाएं जो इस वर्ष गर्भवती या फिर स्तनपान करा रही है हम सभी के लिए इस योजना में लाभ प्राप्त करने का अवसर जरूर उठाना चाहिए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के स्तनपान पर तो वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है इसके अलावा अगर दूसरा बच्चा बेटी होती है तो उसके लिए अलग से प्रोत्साहन दिया जाता है जो कि इस योजना को और खास बनाता है।
जिन महिलाओं ने इस वर्ष प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन किया है या फिर आवेदन करने वाली है तो उन सभी के लिए योजना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से जानना काफी जरूरी है।
PM Matru Vandana Yojana 2026 Overview
| मंत्रालय का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना |
| योजना की शुरुआत | जनवरी 2017 |
| अंतिम संशोधन | अप्रैल 2022 |
| लाभ | पहला बच्चा : ₹5000/- दूसरा बच्चा : ₹6,000/- |
| आयुसीमा | 19 वर्ष या उससे अधिक |
| उद्देश्य | गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmmvy.wcd.gov.in/ |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता मापदंड
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बेसिक पात्रता मापदंड इस प्रकार से लागू है:-
- भारतीय मूल निवासी महिलाएं जो किसी भी राज्य में निवास करती हो वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर वर्ग या फिर गरीबी स्तर के अंतर्गत हो।
- सरकारी नौकरी में कार्यरत या फिर नियमित रोजगार से लगी हुई महिलाएं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगी।
- योजना का पात्रता संबंधी विवरण विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं तो उसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में वित्तीय लाभ
सरकारी निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं आवेदन करती हैं उन सभी के लिए ₹5000 तक की वित्तीय सहायता दो किस्तों के माध्यम से प्रदान करवाई जाती है। इसके अलावा दूसरा बच्चा अगर बेटी होती है तो उनके लिए ₹6000 तक का लाभ मिलता है।
इस प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता के साथ मातृ वंदना योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए अन्य कई प्रकार के भी लाभ आंगनबाड़ी के द्वारा प्रदान करवाएं जाते हैं। बताते चलें कि इस योजना का पैसा डायरेक्ट ही महिलाओं के पर्सनल खाते में भेजा जाता है ताकि उनके लिए इसे प्राप्त करने में कोई परेशानी ना हो।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फायदे
महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फायदे निम्न है:-
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को आकर्षक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- यह वित्तीय सहायता महिलाओं के लिए स्वयं के और शिशु के पोषण हेतु काफी महत्वपूर्ण है।
- गर्भावस्था या फिर स्तनपान के दौरान महिलाओं के वेतन हानि को कवर करने के लिए भी यह योजना काफी फायदेमंद है।
- आर्थिक की स्थिति से कमजोर महिलाओं के लिए इस आपातकालीन समय में योजना की तरफ से अच्छा प्रोत्साहन मिल पाता है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य
राष्ट्रीय स्तर पर अपना कार्य कर रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मूल उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना और मजदूरी के दौरान होने वाली वेतन हानि को कवर करने के साथ प्रसव के दौरान उनके पोषण को सुनिश्चित करना है। यह योजना अपने निर्धारित उद्देश्यों के आधार पर भली-भांति खरी उतरी है जो की काफी प्रचलित हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे चरणबद्ध है:-
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- यहां से महिला की जानकारी के आधार पर पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाता है तो योजना के संबंधित फार्म को भरें।
- फॉर्म भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना जरूरी होगा।
- अंत में अपने विवरण को एक बार चेक करते हुए सबमिट कर देते हैं तो आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब शुरू की गई है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 1 जनवरी 2017 से शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पंजीकरण के बाद लाभ कब मिलेगा?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण के बाद एक महीने या फिर उससे कुछ अधिक दिनों की अवधि के भीतर लाभ दिया जा सकता है।
मातृ वंदना योजना में अंतिम संशोधन कब किया गया है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अंतिम संशोधन 1 अप्रैल 2022 में हुआ है जिसके तहत दूसरे बच्चे के लिए वित्तीय सहायता तय की गई है।








