Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिल रहे 5000 रूपए, ऐसे करें आवेदन

By Jiya
January 7, 2026 11:43 AM
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिला तथा बाल विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू करवाया गया है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक वर्ग से कमजोर गर्भवती या फिर पहले नवजात बच्चे के लिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाती है।

पात्र महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ने हेतु आवेदन करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है जो कि ऑफलाइन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरे करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा योजना का ऑनलाइन आवेदन भी आधिकारिक वेबसाइट से पूरा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा तो संचालित की ही जा रही है इसके अलावा इसके क्रियान्वयन को मिशन शक्ति संगठन के द्वारा भी पूरा किया जाता है। वर्ष 2026 में कोई भी महिला आवेदन के आधार पर इस योजना का लाभ उठा सकती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2026 (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत के बाद लाखों की संख्या में महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी है। योजना की शुरुआती वर्ष से लेकर अब तक कई प्रकार के महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए हैं जो महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक हो चुकी है।

ऐसी महिलाएं जो प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अपरिचित है परंतु इस योजना में शामिल होने की इच्छा रखती है तो उन सभी के लिए आवेदन से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए इसके अलावा घर बैठे जानकारी हेतु हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ना होगा।

PM Matru Vandana Yojana 2026 Overview

विभाग का नाममहिला तथा बाल विकास मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
योजना की शुरुआत2017 में शुरू की गई
योजना में अंतिम संशोधनवर्ष 2022
लाभ₹5000 तक का वित्तीय लाभ
आयु 19 वर्ष या फिर उससे ऊपर की हो
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttp://pmmvy.nic.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में निर्धारित किए गए पात्रता मापदंड नीचे क्रमबद्ध उपलब्ध करवाए गए हैं:-

  • इस योजना का लाभ गर्भवती तथा स्तनपान करने वाली दोनों महिलाएं ले सकते हैं।
  • गर्भवती महिला की आयु 19 वर्ष या फिर उससे ऊपर की होना जरूरी है।
  • महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मध्यम वर्गीय या फिर कमजोर स्तर की हो।
  • योजना के निर्देशानुसार मुख्य रूप से वेतन आने वाली महिलाओं के लिए लाभ दिया जा रहा है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों के जन्म के 270 दिनों के भीतर आवेदन करना आवश्यक होगा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभ (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Benefits)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जो महिलाएं आवेदन करती हैं तथा उनकी पात्रता के आधार पर आवेदन स्वीकृत होता है तो ऐसे में महिलाओं के लिए ₹5000 तक का वित्तीय लाभ प्रदान करवाया जाता है जो कि दो किस्तों के माध्यम से मिलता है।

महिलाओं के लिए ₹3000 तक की पहली वित्तीय किस्त गर्भावस्था के दौरान प्रदान की जाती है इसके अलावा दूसरी किस्त बच्चों के जन्म के पंजीकरण तथा टीकाकरण के बाद ही उपलब्ध करवाई जाती है जो की ₹2000 तक की होती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विशेषताएं

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-

  • मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय लाभ डायरेक्ट महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
  • इस योजना में महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार का श्रेणी भेदभाव लागू नहीं किया गया है।
  • ग्रामीण स्तर में निवास करने वाली महिलाओं के लिए अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
  • यह योजना पहले जीवित बच्चों के लिए तो आर्थिक सहायता देती ही है इसके अलावा अगर दूसरा बच्चा लड़की होती है तो उसके लिए भी लाभ सुनिश्चित किया गया है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी

गर्भवती या फिर स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जो वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है उसे उनके लिए काफी अच्छा फायदा होता है। महिला इस वित्तीय सहायता से अपने दैनिक खर्चों को आसानी से चला पाती है और स्तनपान के लिए भी पुष्ट आहार ले सकती हैं।

इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं के लिए खान-पान की व्यवस्था करने में परेशानी होती है उन सभी के लिए भी इस योजना का फायदा काफी कल्याणकारी रूप से है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे।
  • आंगनबाड़ी केंद्र में योजना से संबंधित पूरी जानकारी को प्राप्त कर लेना होगा।
  • इसके बाद योजना का फॉर्म लेने और उसमें मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • साथ में ही महिला की आवश्यकता दस्तावेजों को जोड़ना जरूरी होता है।
  • अब फॉर्म और दस्तावेजों को केंद्र में जमा कर दे इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब शुरू की गई है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सितंबर 2017 में शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अंतिम संशोधन कब हुआ है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अंतिम संशोधन 2022 में करवाया गया जिसके तहत दूसरा बच्चा अगर लड़की होती है तो उनके लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन शुल्क कितना है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बिल्कुल ही फ्री है जिसमें कोई शुल्क नहीं लगता है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment