Post Office Sukanya Samriddhi Yojana 2026: पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के नए आवेदन शुरू

By Jiya
March 25, 2026 11:43 AM
Post Office Sukanya Samriddhi Yojana

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना उन सब लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। दरअसल इस योजना के जरिए से आप अपनी बालिका के लिए निवेश खाता आरंभ करके इसके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना को केंद्र सरकार ने इसलिए शुरू किया है ताकि बालिकाओं के अभिभावकों और माता-पिता को बचत करने के लिए और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस योजना में निवेश करने पर गरीब माता-पिता इतनी राशि बना लेते हैं कि इनकी कन्या की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चे सरलता के साथ पूरे हो जाते हैं।

अगर आपको यह जानना है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश की शुरुआत कैसे की जा सकती है तो यह लेख पढ़ना आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद रह सकता है। इस लेख को पढ़कर आप यह भी जान सकेंगे कि एसएसवाई खाते के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, फायदे इत्यादि क्या-क्या हैं।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना 2026

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना हमारे पूरे देश में शुरू है और इस योजना के तहत बालिकाओं को लाभ दिया जाता है। केंद्र सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि मध्यम और गरीब परिवारों की कन्याओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया जा सके।

इस तरह से देश के सभी माता-पिता या अभिभावक अपनी 10 वर्ष से कम आयु वाली कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि खाता शुरू कर सकते हैं। यह योजना इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसके अंतर्गत मात्र 250 रुपए के न्यूनतम निवेश के साथ शुरुआत की जा सकती है।

जबकि योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपए की राशि को सालाना जमा किया जा सकता है। तो इससे यह स्पष्ट है कि जो लोग आर्थिक तौर पर संपन्न नहीं हैं वे भी आसानी के साथ एसएसवाई खाते को शुरू और चालू रख सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामपोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना
वर्ष2026
न्यूनतम निवेश₹250
अधिकतम निवेश1.50 लाख रुपए
पात्र आवेदक10 वर्ष से कम आयु वाली कन्या
उद्देश्यबेटी के भविष्य को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बालिकाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना है। इस प्रकार से योजना के अंतर्गत माता-पिता को कन्या की 21 वर्ष की आयु होने तक निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

भारत सरकार की इस योजना का फायदा आज करोड़ों लोग लेकर अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और स्वावलंबी बना रहें हैं। इसलिए जिनके घरों में 10 वर्ष से कम आयु वाली बालिकाएं हैं इन्हें योजना के तहत खाता जरूर शुरू करना चाहिए।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए से आप सबको जो फायदे मिल सकते हैं इनकी जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं:-

  • सरकार द्वारा देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए माता-पिता को बचत करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
  • माता-पिता और कानूनी अभिभावक इस योजना के तहत अपनी कन्या के लिए खाता आरंभ करके इनकी पढ़ाई और शादी जैसे खर्चो को आसानी से पूरा कर पाते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में बहुत ज्यादा ब्याज मिलता है जिसके कारण आपकी जमा की गई पूंजी तेजी से बढ़ती है।
  • एसएसवाई योजना में निवेश करने पर आपको जमा किए गए पैसे पर और ब्याज पर आयकर लाभ मिलता है।
  • योजना में दीर्घकालिक समय के लिए निवेश किया जाता है जिसकी वजह से कम पैसों में भी ज्यादा धन जमा हो सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना रिटर्न (अनुमानित – 8.2% ब्याज दर के साथ)

वार्षिक निवेश (₹) कुल निवेश (14 वर्ष तक)अनुमानित ब्याज (₹)21 वर्ष बाद कुल राशि (₹)
₹10,000₹1,40,000₹2,82,830₹4,22,830
₹50,000₹7,00,000₹14,14,152₹21,14,152
₹1,00,000₹14,00,000₹28,28,304₹42,28,304
₹1,50,000₹21,00,000₹42,42,456₹63,42,456

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंड

केंद्र सरकार की पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको फायदा तभी मिलता है जब आप निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे:-

  • सुकन्या समृद्धि खाता शुरू करने हेतु कन्या की आयु 10 वर्ष से कम हो।
  • एसएसवाई खाता आरंभ करने के लिए अनिवार्य है कि बेटी का जन्म भारत में ही हुआ हो।
  • हर परिवार की 2 बेटियां एसएसवाई योजना का फायदा उठा सकतीं हैं।
  • अगर परिवार में तीसरी कन्या का जन्म होता है तो तब तीनों बेटियों को लाभ मिलता है।
  • केवल कानूनी अभिभावक अथवा माता-पिता के द्वारा ही यह निवेश खाता आरंभ किया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आपको खाता आरंभ करने हेतु जिन दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत है वे कुछ इस प्रकार से बताए गए हैं:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • मां बाप का आधार कार्ड
  • माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • न्यूनतम जमा राशि

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस तरह से ऑफलाइन तरीके से जमा करना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन के लिए नजदीकी डाकघर में जाना होगा।
  • अब आपको यहां पर योजना से संबंधित सारा विवरण जानने के बाद आवेदन फार्म लेना है।
  • फिर आपको आवेदन पत्र को सही तरह से भरना है।
  • इसके बाद आपको उन सब दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाकर फार्म में संलग्न करनी है जो आपसे मांगे गए हैं।
  • आगे आपको अपना सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन पत्र डाकघर अधिकारी को देना है।
  • फिर जो भी न्यूनतम जमा राशि आप योजना में निवेश करना चाहते हैं इसका भी भुगतान कर देना है।
  • इसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी का खाता शुरू हो जाएगा।

FAQs

मैं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम कितनी राशि जमा कर सकता हूं?

आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम 250 रुपए की राशि जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है?

सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से आप अपनी कन्या के आने वाले भविष्य को आर्थिक तौर पर सक्षम बना सकते हैं।

एसएसवाई खाता कैसे आरंभ किया जा सकता है?

एसएसवाई खाता आप अपने घर के समीप के पोस्ट ऑफिस जाकर शुरू कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment