Post Office Senior Citizen Saving Scheme 2026 : सिर्फ इतने निवेश पर हर महीने मिलेंगे 20,500 रूपए

By Jiya
March 25, 2026 4:20 PM
Post Office Senior Citizen Saving Scheme

जो व्यक्ति किसी भी सरकारी नौकरी या फिर अन्य विशेष रोजगार में कार्यरत है तथा आगामी कुछ दिनों में उनका रिटायरमेंट होने वाला है तो उन सभी के लिए अक्सर रिटायरमेंट के बाद अपनी आगे की जिंदगी को आरामदायक तरीके से जीने की काफी इच्छा होती है।

ऐसी स्थिति में सीनियर सिटीजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस के द्वारा विभिन्न बचत योजना की तरह ही सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम को लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत कोई भी सेवानिवृत व्यक्ति लाखों रुपए तक का निवेश आसानी से कर सकते हैं।

सीनियर सिटिजन स्कीम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति निवेश करते हैं उन सभी के लिए यहां लागू ब्याज दरों के आधार पर उनके निवेश के अनुसार तिमाही रूप से पैसा दिया जाएगा। इस स्कीम में शामिल होने के लिए देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पोस्ट ऑफिस की यह सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बहुत ही सुरक्षित है जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति बिना किसी धोखाधड़ी के अपने एकमुश्त फंड को जमा करके ब्याज के तौर पर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं तथा इस विशेष स्कीम से आकर्षित हुए हैं तो आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस स्कीम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें बताते हैं जिसके लिए हमारे साथ आर्टिकल में अंत तक जरूर बने रहे।

Senior Citizen Saving Scheme 2026 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
योजना का नामपोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
लेख का प्रकारबचत खाता
वर्ष2026
ब्याज दर8.2%
अधिकतम निवेश30 लाख रुपए तक
आयु सीमा60 वर्ष से ऊपर
मैच्योरिटी5 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के नियम

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन स्कीम में सरकारी तौर पर निम्न नियमों को लागू किया गया है:-

  • इस स्कीम के अंतर्गत भारतीय मूल निवासी सीनियर सिटीजन ही खाता खोल सकते हैं।
  • जिस व्यक्ति के नाम पर खाता खोला जाता है उसकी आयु 60 वर्ष से ऊपर की होनी अनिवार्य है।
  • पोस्ट ऑफिस के द्वारा यहां पर न्यूनतम निवेश राशि ₹1000 से शुरू है।
  • इसके अलावा सीनियर सिटीजन अपनी इच्छा अनुसार अधिकतम 30 लाख रुपए तक का निवेश एक साथ कर सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस की स्कीम की मैच्योरिटी 5 वर्ष तक के लिए ही सीमित है।
  • इस योजना में ब्याज की गणना हर 3 महीने में की जाती है या निवेशक के लिए 3 महीने में ही ब्याज की पेमेंट प्राप्त होगी।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन स्कीम में ब्याज दर

जैसा कि हमने बताया है की पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन स्कीम के अंतर्गत 3 महीने के आधार पर ब्याज की गणना की जाती है। इस प्रावधान के अनुसार पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्कीम में 8.2% की तिमाही ब्याज दर को लागू किया गया है।

इसके अलावा निवेशक इस समय जिस ब्याज दर के आधार पर निवेश जमा कर देते हैं उन सभी के लिए 5 सालों तक उसी ब्याज दर के आधार पर पेमेंट मिलेगा अर्थात सरकार भले ही ब्याज दर में संशोधन करें मगर आप पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की विशेषताएं

पोस्ट ऑफिस के द्वारा सीनियर सिटिजन स्कीम को काफी अच्छे पैटर्न के साथ डिजाइन किया गया है जिसकी विशेषताएं निम्न है:-

  • यह योजना सरकारी गारंटीकृत है जिसमें निवेशक के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने की संभावना नहीं है।
  • सीनियर सिटिजन स्कीम में सिंगल या फिर जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है।
  • 5 वर्ष की मैच्योरिटी के साथ इसे तीन वर्ष तक और आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • सरकार के द्वारा इस स्कीम में निवेशकों के लिए भारी टैक्स छूट भी मिलती है।
  • अन्य सेविंग स्कीम की तरह ही इस स्कीम में भी नॉमिनी सुविधा को लागू किया गया है।
  • स्कीम की ब्याज दर बैंकों की एफडी से काफी अधिक है जो इसे और आकर्षित बनती है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश और रिटर्न का कैलकुलेशन

निवेश राशितिमाही ब्याज कुल ब्याज (5 साल में)परिपक्वता राशि
₹1,00,000₹2,050₹41,000₹1,41,000
₹5,00,000₹10,250₹2,05,000₹7,05,000
₹10,00,000₹20,500₹4,10,000₹14,10,000
₹15,00,000₹30,750₹6,15,000₹21,15,000
₹30,00,000 (अधिकतम)₹61,500₹12,30,000₹42,30,000

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के अंतर्गत खाता कैसे खोलें?

  • पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन स्कीम में खाता खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस में जाएं।
  • यहां पर जाकर सबसे पहले तो स्कीम के बारे में सभी प्रकार के नियम समझने की आवश्यकता होगी।
  • स्कीम के बारे में जान लेने के बाद फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरते हुए अपने अनिवार्य दस्तावेजों को अटैच करें।
  • अब इस काउंटर पर जमा कर दें इसके बाद फार्म और दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना फंड जमा करने की आवश्यकता होगी इस प्रकार से खाता खोल दिया जाएगा।

FAQs

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो क्या होगा?

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के अंतर्गत 5 साल की मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो निवेशक के लिए पेनाल्टी लगेगी।

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो क्या होगा?

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के अंतर्गत अगर दुर्घटनावस निवेदक की मृत्यु हो जाती है तो पूरा पैसा नॉमिनी वाले व्यक्ति के लिए दिया जाएगा।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम का उद्देश्य क्या है?

इस स्कीम का उद्देश्य सेवानिवृत्त बुजुर्गों की जिंदगी को घर बैठे आरामदायक बनाना और उन्हें उनके ही पैसों से मुनाफा देना है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment