Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम से हर महीने मिलेंगे 9250 रूपए

By Jiya
March 26, 2026 4:02 PM
Post Office Monthly Income Scheme

भारतीय डाक विभाग के द्वारा बचत को प्रोत्साहन देते हुए कई प्रकार की विशिष्ट योजनाओ को चलाया जा रहा है जिनमें से एक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम भी है। इस स्कीम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने एकमुश्त फंड को जमा करके हर महीने अच्छी इनकम ले सकता है।

सीनियर सिटीजन या फिर ऐसे व्यक्ति जिनका हाल ही में रिटायरमेंट हुआ है तथा उनके पास लाखों रुपए तक की पूंजी रखी हुई है तो उन सभी के लिए इस राशि को सुरक्षा देने के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम सबसे भरोसेमंद विकल्प है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की वर्तमान में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम से लाखों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं तथा अपने इन्वेस्ट के आधार पर हर महीने इनकम भी प्राप्त कर पा रहे हैं।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 2026

पोस्ट ऑफिस के द्वारा सक्रिय की गई मंथली इनकम स्कीम के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए राज्य के किसी भी पोस्ट ऑफिस में विजिट कर सकते हैं। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां पर महिला ,पुरुष ,नाबालिक, युवा या फिर बुजुर्ग कोई भी इन्वेस्ट करके लाभ ले सकते है।

सरकारी निर्देशों के आधार पर पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में विशेष नियम एवं निर्देशों को भी लागू किया गया है अर्थात जो भी व्यक्ति इस स्कीम में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं उन सभी के लिए सबसे पहले इन नियमों की जानकारी लेना बहुत जरूरी है ताकि बाद में किसी भी प्रकार की दुविधा का सामना ना करना पड़े।

Post Office MIS Scheme 2026 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
लेख का नामपोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
वर्ष2026
न्यूनतम निवेश₹1000/-
अधिकतम निवेश9 लाख रुपए तक
ब्याज दर7.4%
मैच्योरिटी अवधि5 वर्ष तक
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के नियम

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम नीचे दिए गए नियमों के आधार पर संचालित है:-

  • इस स्कीम के अंतर्गत केवल भारतीय मूल निवासी व्यक्ति ही इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • मंथली इनकम स्कीम की मैच्योरिटी अवधि को 5 वर्ष तक के लिए ही सीमित किया गया है।
  • निर्देश अनुसार स्कीम में न्यूनतम ₹1000 की राशि के साथ खाता खोला जा सकता है।
  • इस स्कीम में आप अपनी क्षमता के आधार पर जितना निवेश करते हैं आपके लिए उसी हिसाब से मासिक इनकम दी जाएगी।
  • मंथली इनकम स्कीम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार पोस्ट ऑफिस से सुझाव जरूर प्राप्त करें।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस के द्वारा मंथली इनकम स्कीम में लोगों के लिए काफी सहूलियत जनक ब्याज दर को लागू किया गया है जो कि वर्तमान में 7.4% है। जो भी व्यक्ति इस स्कीम के अंतर्गत निवेश करते हैं उन सभी के लिए इसी ब्याज दर के आधार पर मासिक इनकम दी जाती है।

निवेशकों के लिए जानकारी होनी चाहिए कि वह जिस ब्याज दर के आधार पर स्कीम में निवेश करते हैं उन सभी के लिए 5 वर्षों तक उसी हिसाब से इनकम दी जाएगी अर्थात ब्याज दरों की घटा बड़ी होने पर उनके लिए कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की विशेषताएं

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की विशेषताएं नीचे दी गई है:-

  • इस स्कीम के अंतर्गत किसी भी उम्र के लोग निवेश करने के लिए पात्र किए गए हैं।
  • सिंगल के साथ स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है जिसमें अधिकतम तीन लोग शामिल हो सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस के निर्देश अनुसार निवेश करने पर किसी भी प्रकार का टीडीएस नहीं कटता है।
  • स्कीम में खाता खोलने के लिए किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस पहले से जमा कर नहीं करनी होती है।
  • यह स्कीम पूर्ण रूप से सरकारी स्तर पर संचालित है जिसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने की कोई संभावना नहीं है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अधिकतम निवेश

पोस्ट ऑफिस के निर्देशानुसार जो भी व्यक्ति मंथली इनकम स्कीम के अंतर्गत अपना सिंगल अकाउंट खोलते हैं उन सभी के लिए न्यूनतम 1000 रुपए तथा अधिकतम 9 लाख रुपए तक के निवेश की अनुमति दी गई है इसके अलावा जॉइंट अकाउंट में इस लिमिट को बढ़ाया गया है।बता दे कि इस स्कीम के जॉइंट अकाउंट के तहत अधिकतम 15 लाख रुपए तक का निवेश किया जाता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश और लाभ 7.4% ब्याज दर के साथ

निवेश राशि (₹) मासिक आय (₹)5 साल बाद कुल ब्याज (₹)
1,00,00061737,000
3,00,0001,8501,11,000
5,00,0003,0831,85,000
9,00,0005,5503,33,000
15,00,0009,2505,55,000

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के अंतर्गत बचत खाता कैसे खोलें?

  • मंथली इनकम स्कीम में खाता खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
  • यहां पर स्कीम से संबंधित सभी प्रकार के सुझाव और जानकारी लेते हुए आगे बढ़े।
  • अब आपके लिए पात्रता के आधार पर स्कीम का फॉर्म दिया जाएगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अटैच करते हुए इन्हें काउंटर पर जमा करना होगा।
  • अब वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी जिसके बाद आपको रिफंड भी जमा करना आवश्यक होगा।
  • इस प्रकार से पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में खाता खोल दिया जाएगा जिसकी पासबुक भी आपके लिए तुरंत दी जाएगी।

FAQs

पोस्ट ऑफिस में मंथली इनकम स्कीम कब से चालू है?

पोस्ट ऑफिस में मंथली इनकम स्कीम 1985 से चालू है।

मंथली इनकम स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो क्या होगा?

मंथली इनकम स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं तो पेनाल्टी देनी होगी।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का उद्देश्य क्या है?

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का उद्देश्य निवेशको, वरिष्ठ नागरिकों तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एकमुश्त राशि जमा करके हर महीने निश्चित तथा जोखिमरहित आय देना है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment