Police Recruitment 2025: 12वी पास के लिए पुलिस भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 24, 2025 10:24 AM
Police Recruitment

उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सेवा देने का सपना देख रहे हैं उन सभी के लिए पुलिस विभाग की तरफ से बहुत ही अच्छा अवसर प्रदान करवाया जा रहा है क्योंकि दिसंबर महीने के इस सप्ताह में संबंधित पदों का बंपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयनित किया जाने वाला है जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। अपनी योग्यताओं के आधार पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए पात्र की गई है।

भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से लेकर 15 जनवरी 2026 तक चलने वाली है। सभी उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अपने आवेदन वेबसाइट पर जमा कर देने होंगे अन्यथा इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की यह भर्ती काफी लंबे समय के बाद जारी करवाई गई है जिसके तहत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के बीच भर्ती के प्रति काफी उत्साहना देखने को मिल रही है तथा भी गतिशीलता के साथ अपने आवेदन भी जमा कर रहे हैं।

बताते चलें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अपनी विशिष्ट तैयारी के आधार पर शामिल होना आवश्यक होगा क्योंकि अनुमानित तौर पर भर्ती में प्रतियोगी स्तर काफी उच्च देखने को मिलने वाला है। भर्ती में आरक्षण सुविधा भी दी जाएगी जिसका पूरा-पूरा लाभ एससी, एसटी की उम्मीदवार उठा पाएंगे।

Police Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025
पद का नामकंप्यूटर ऑपरेटर
कुल पद1352
शैक्षणिक योग्यता12वी पास
आवेदन प्रारम्भ 16 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

पुलिस भर्ती के लिए योग्यताएं

पुलिस विभाग में जारी किए गए कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए निम्न योग्यताओं का होना बहुत ही जरूरी है:-

  • उत्तर प्रदेश राज्य के साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए उम्मीदवार का गणित विषय कक्षा 12 में पास होना जरूरी है।
  • इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर क्षेत्र में विशेष डिप्लोमा भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड अच्छी हो और हिंदी एवं इंग्लिश भाषा का ज्ञान भी पर्याप्त हो।

पुलिस भर्ती के लिए श्रेणीवार पद विवरण

CategoryNumber of Posts
Unreserved545
EWS134
OBC364
SC283
ST26
Total1352

पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा

पुलिस भर्ती के कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए आयु सीमा निम्न है:-

  • भर्ती में 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 28 वर्ष तक की उम्मीदवारों के लिए आवेदन की पात्रता दी गई है।
  • आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
  • आयु सीमा की गणना और अन्य संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा जारी की गई कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। विभाग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद लिखित परीक्षा से संबंधित शेड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार अपनी तैयारी के साथ से लिखित परीक्षा में प्रदर्शन देते हैं और सफलता हासिल करते हैं उन सभी के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाएगा जहां पर उनके सभी प्रकार के शैक्षिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा। इस प्रकार से ही भर्ती में उम्मीदवारों का चयन हो सकेगा।

पुलिस भर्ती में आवेदन शुल्क

CategoryApplication Fee
General, OBC, EWS₹500
SC, ST, PWD₹400

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पुलिस भर्ती के कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसे क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को एक बार अच्छे से पढ़ते हुए एप्लीकेशन फार्म की लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवार की मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने सभी प्रकार के दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • आप अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदनशुल्क का भुगतान करना जरूरी होगा।
  • अंत में अपने द्वारा दी गई जानकारी का अध्ययन करें और सबमिट करें इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा कितने अंको की होगी?

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों की परीक्षा 200 अंकों के लिए होगी।

पुलिस विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का सिलेबस कहां से जाने?

पुलिस विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती में अनारक्षित श्रेणियां के लिए कितने पद दिए गए हैं?

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती में आरक्षित श्रेणियां के लिए 545 पद सुरक्षित है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment