Police Constable Recruitment 2025: 12वी पास पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 21, 2025 9:58 AM
Police Constable Recruitment

असम राज्य में हाल ही में स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल के महत्वपूर्ण पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी प्राप्त करने का बहुत ही अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को भी कल से यानी 16 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है। अब कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

16 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन शुरू किए गए आवेदन 1 महीने तक चलने वाले है अर्थात इस भर्ती के अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 तक ही सीमित है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि के पहले अपने आवेदन जमा कर देने चाहिए अन्यथा वे भर्ती से वंचित भी हो सकते हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

कांस्टेबल पदों के लिए जारी की गई इस भर्ती के अंतर्गत 1715 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। बताते चलें कि इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि कांस्टेबल के लिए जारी किए गए पदों को UB तथा AB में आवंटित भी किया गया है कांस्टेबल UB के लिए 663 पर दिए गए हैं इसके अलावा कांस्टेबल AB के लिए 1052 पद लागू है।

Police Constable Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामस्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड
भर्ती का नामपुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
पद का नामकांस्टेबल
नौकरी का स्थानअसम
कुल पद1715
शैक्षणिक योग्यता12वी पास
वेतन₹14000 से लेकर अधिकतम 70000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.slprbassam.in/

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवार निम्न योग्यताओं में परिपूर्ण होना आवश्यक है:-

  • कांस्टेबल की इस भर्ती में असम राज्य के साथ बाहर के उम्मीदवारों के लिए भी पात्रता दी गई है।
  • इस भर्ती में कांस्टेबल AB के पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा 12वीं में पास हुआ हो।
  • इसके अलावा कांस्टेबल UB के पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं है।
  • भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल और मेडिकल स्वस्थ होने चाहिए।
  • योग्यता संबंधी पूरा विवरण जानने के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए कांस्टेबल के पदों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क लागू नहीं किया गया है। इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी श्रेणियां के उम्मीदवार बिल्कुल ही फ्री में केवल दस्तावेजों के आधार पर अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

निशुल्क आवेदन शुल्क का यह नियम सभी श्रेणियां के लिए काफी सहूलियत जनक है जिसके अंतर्गत भर्ती में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई प्रभाव नहीं झेलने होंगे। ऐसे उम्मीदवार जो किसी भी ऑनलाइन सेंटर से भर्ती में आवेदन करवाते हैं उनके लिए वहां का भुगतान करना पड़ सकता है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत पद विवरण

Post NameDates
Constable AB663
Constable UB1052
Total1715

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में निम्न आयु सीमा वाले उम्मीदवारों के लिए ही पात्रता दी गई है:-

  • भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 25 वर्ष तक की आयु सीमा लागू की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी को नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Out06 दिसंबर 2025
Apply Online Starts16 दिसंबर 2025
Last Date to Apply Online16 जनवरी 2026

पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

असम राज्य में जारी किए गए पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने वाले उन सभी के लिए चयन प्रक्रिया में बेहतर तैयारी के साथ शामिल होना आवश्यक होगा।

बताते चले की भर्ती में चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के पीएसटी तथा पीईटी टेस्ट करवाए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की मेडिकल चेकअप तथा अंत में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होंगे। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होते हैं उनके लिए ही जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्टर्ड होना आवश्यक होता है।
  • रजिस्टर्ड हो जाने के बाद आगे पहुंचे और पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन पर नोटिफिकेशन खुल जाएगा जहां से जानकारी का अध्ययन करते हुए फार्म पर जाएं।
  • फार्म में मांगी गई पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • साथ में ही पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर भी ऑनलाइन अपलोड कर दें।
  • अंत में अपनी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

असम पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

असम पुलिस कांस्टेबल की सैलरी ₹14000 से लेकर अधिकतम 70000 रुपए प्रतिमाह हो सकती है।

असम पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा कब होगी?

असम पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा मार्च 2026 में करवाई जाने की संभावना है।

असम पुलिस कांस्टेबल सिलेबस कैसे चेक करें?

असम पुलिस कांस्टेबल सिलेबस संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही मिल पाएगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment