महिलाओं के लिए पीएम उज्जवला योजना को लेकर बड़ी खबर आ चुकी है और बड़ी खबर यह है कि पीएम उज्जवला योजना के लिए एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके चलते जो महिलाएं पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी वह सभी महिलाएं अब इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकती है। सरकार ने इस बार पीएम उज्जवला योजना का 3.0 का चरण शुरू किया है।
इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन मिलेगा और फ्री में गैस कनेक्शन मिलने की वजह से महिलाओं को अलग से राशि खर्च करके गैस कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा। वही सरकारी योजना के चलते गैस कनेक्शन प्राप्त करने की वजह से अलग-अलग अनेक फायदे देखने को मिलेंगे जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह देखने को मिलेगा की सरकार की तरफ से सब्सिडी की राशि मिलेगी और सब्सिडी मिलने की वजह से हर महीने कम राशि में ही गैस सिलेंडर प्राप्त हो जायेगा।
PM Ujjwala Yojana Online Registration
पीएम उज्जवला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन केवल महिलाओं को करना है क्योंकि महिलाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को गैस चूल्हा, गैस डायरी, गैस सिलेंडर तथा और भी आवश्यक सामग्रियां प्रदान की जाएगी और सभी बिल्कुल ही मुक्त रहेगी किसी के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। देशभर में कहीं से भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
लेकिन आवेदन करते समय ध्यान रहे पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए क्योंकि यदि पहले इस योजना का लाभ लिया हुआ रहेगा तो ऐसी स्थिति में आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। देशभर में 25 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है ऐसे में जितना जल्दी हो सके रजिस्ट्रेशन कर देना है इससे जल्दी ही इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
पीएम उज्जवला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम उज्जवला योजना |
| योजना की शुरुआत | मई, 2016 |
| पात्रता | केवल महिलाओं के लिए |
| आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| लाभ | फ्री गैस कनेक्शन + चूल्हा |
| अतिरिक्त लाभ | ₹300 सब्सिडी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in/ |
पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना है ताकि महिलाओं का धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। वहीं महिलाओं को खाना बनाने में आसानी रहे। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना सकेगी और इससे महिलाओं को कोई भी धुवा देखने को नहीं मिलेगा वही खाना भी जल्दी बन जाएगा।
पीएम उज्जवला योजना के लाभ
- यदि डायरेक्ट गैस कनेक्शन लिया जाए तो ऐसी स्थिति में कोई भी सब्सिडी नहीं मिलती है लेकिन इस योजना से गैस कनेक्शन लेने पर हर महीने ₹300 की सब्सिडी मिलती है।
- इस योजना का लाभ मिल जाने के बाद में महिलाओं को कहीं से भी लकड़ी उबले आदि को लेकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने वाली लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित अनेक अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
- ऐसी महिलाएं जिनके पास राशि मौजूद नहीं होने की वजह से गैस कनेक्शन नहीं ले पा रही थी अब वह महिलाएं भी इस योजना के चलते गैस कनेक्शन को प्राप्त कर सकती हैं।
पीएम उज्जवला योजना के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
- जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना में अत्यधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
- किसी भी बैंक में महिला ने खाता खुलवाया होना चाहिए।
- योजना द्वारा प्राप्त गैस कनेक्शन पहले से नहीं होना चाहिए।
पीएम उज्जवला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पते का प्रमाण
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु सभी महिलाओं को पूरी जानकारी हासिल करके प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पोर्टल ओपन कर लेना है।
- अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके तीन अलग-अलग कंपनियों में से जिस कंपनी का गैस कनेक्शन चाहिए उसका चयन करें।
- फिर एक-एक करके जानकारियां दर्ज करनी शुरू करें और अंतिम तक जानकारी को दर्ज करें।
- साथ ही जानकारी का चयन भी करना होगा और दस्तावेज से संबंधित आवश्यक कार्य को पूरा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन करने से पहले आवेदक को एक बार नजदीकी गैस एजेंसी में जरूर संपर्क कर लेना है।
FAQs
पीएम उज्जवला योजना चालू है या बंद?
पीएम उज्जवला योजना चालू है वर्तमान समय में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
क्या मुझे दोबारा पीएम उज्जवला योजना का लाभ मिलेगा?
जी नहीं दोबारा पीएम उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलता है इसलिए नहीं मिलेगा।
पीएम उज्जवला योजना का लाभ कितने लाभार्थियों को मिलेगा?
वर्तमान में की जाने वाली घोषणा के अनुसार 25 लाख लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।








