PM Surya Ghar Yojana 2026: सोलर पैनल पर सरकार दे रही 78000 रुपए की छूट, फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
January 20, 2026 12:16 PM
PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आपको सोलर पैनल लगवाने के लिए मदद की जाती है। दरअसल इस योजना को हमारी केंद्र सरकार ने देश में रहने वाले आम नागरिकों के लिए शुरू किया है।

इस प्रकार से जो लोग बिजली के बिल से परेशान हैं या फिर जिनके इलाके में बिजली की समस्या बनी रहती है तो इन सबको सोलर पैनल स्थापित करवाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद मिलती है। तो आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर सरकार से सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप नहीं जानते कि कैसे आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए फॉर्म भरना चाहिए तो इसमें आज हम आपकी मदद करेंगे। इस तरह से आपको हम योजना का पूरा विवरण बताने के अलावा यह भी बताएंगे कि इसके फायदे, पात्रता, दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

पीएम सूर्य घर योजना 2026 (PM Surya Ghar Yojana)

भारत की जनसंख्या काफी ज्यादा है और ऐसे में हमारे देश में ऐसे लोग भी रहते हैं जो बिजली की सुविधा से वंचित हैं। दरअसल बहुत से लोग बिजली के भारी बिल से परेशान रहते हैं। वहीं बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बिजली आसानी से नहीं पहुंच पाती।

तो इन सब कठिनाइयों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया है। इस तरह से यह योजना देश के उन सब नागरिकों के लिए लाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बिजली की समस्या को दूर करना चाहते हैं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि आप अपनी जरूरत के अनुसार सोलर पैनल को स्थापित करवा सकते हैं। इस प्रकार से सोलर पैनल की क्षमता के मुताबिक आपको 78000 रूपए तक की सब्सिडी सरकार से मिल सकती है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 Overview

विभाग का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
लेख का नामपीएम सूर्य घर योजना
योजना की शुरुआत15 फरवरी, 2024 
सब्सिडी78 हजार रुपए तक
सोलर पैनल क्षमता1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट
उद्देश्यदेश में सौर ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देना
लाभ300 यूनिट बिजली फ्री
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmsuryaghar.gov.in/

पीएम सूर्य घर योजना के लाभ (PM Surya Ghar Yojana Benefits)

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के द्वारा भारत में रहने वाले लोगों को जो फायदे मिलते हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दी गई है:-

  • सोलर पैनल की लागत पर आपको सरकार से सब्सिडी का फायदा दिया जाता है।
  • सोलर पैनल कितनी क्षमता वाला है इसके अनुसार आपको 78000 रूपए सब्सिडी के रूप में प्राप्त होते हैं।
  • आप जब सोलर पैनल लगवा लेते हैं तो इसके पश्चात आपको 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त में मिलती है।
  • जिनके घरों में सोलर पैनल स्थापित हो जाता है तो इन सबको बिजली का बिल बहुत ही कम देना पड़ता है।
  • अगर आपके घर में जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादित हो रही है तो तब आप इसको बेचकर कमाई कर सकते हैं।
  • एक बार सोलर पैनल को लगवाने के बाद आप लंबे समय तक के लिए बिजली के भारी बिल से मुक्ति पा सकते हैं।

पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM Surya Ghar Yojana)

पीएम सूर्य घर योजना के पंजीकरण के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है और इससे जुड़ी हुई जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • केवल वही लोग सोलर पैनल लगवाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं।
  • आवेदनकर्ता के पास अपनी खुद की छत होनी आवश्यक है।
  • छत का मालिकाना हक आपके पास होना जरूरी है क्योंकि तभी सोलर पैनल स्थापित हो सकता है।
  • आवेदक का अपना बिजली का कनेक्शन होना चाहिए जोकि मौजूदा समय में चालू हो।
  • आवेदन देने वाले व्यक्ति ने पहले कभी किसी दूसरी सोलर पैनल वाली योजना का लाभ ना लिया हो।
  • यदि आवेदक देश के दुर्गम या फिर दूर दराज के इलाके में रहता है तो इसे प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलता है।

पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के पंजीकरण के लिए आपको कई प्रकार के दस्तावेज जमा करने की जरूरत होती है। इसलिए आपको निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बिजली कंज्यूमर संख्या
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Surya Ghar Yojana)

आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए यदि आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को अपना सकते हैं:-

  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के पंजीकरण हेतु आपको सर्वप्रथम योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपके सामने सोलर पैनल योजना से संबंधित एक विकल्प आएगा आपको इसको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने दूसरा पृष्ठ खुलेगा यहां आपको अपना राज्य और अपने जिले इत्यादि का चयन करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जो फार्म खुलकर आएगा आपको इसे पूरा भरना होगा।
  • आगे आपको सारे मांगे गए दस्तावेज स्कैन करने हैं और फिर इनको अपलोड करना होगा।
  • सबसे अंत में आपको एक बार अपना योजना का आवेदन पत्र चेक करना है।
  • फिर इसके बाद अपने फार्म को जमा करने के लिए सबमिट का बटन दबाना है।
  • अंत में आपको जो रसीद संख्या प्राप्त होगी आपको इसे संभाल कर रखना होगा।

FAQs

पीएम सूर्य घर योजना का फायदा किन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिल रहा है?

पीएम सूर्य घर योजना फायदा प्राथमिकता के आधार पर उन सब लोगों को मिल रहा है जो ऐसे स्थान में रहते हैं जहां पर बिजली की समस्या निरंतर बनी रहती है।

क्या सोलर पैनल लगवाने के बाद मैं कमाई कर सकता हूं?

जी हां सोलर पैनल लगवाने के बाद आप यदि ज्यादा बिजली का उत्पादन करते हैं तो इसे बिजली विभाग को बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

सरकार ने सोलर पैनल वाली इस योजना को क्यों शुरू किया है?

सरकार ने सोलर पैनल वाली इस योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि जो लोग बिजली के बिल से परेशान हैं या जिन लोगों के इलाके में बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती इन सबको इन सब परेशानियों से मुक्ति दिलाई जाए।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment