देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश अनुसार महिलाओं के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं कार्य कर रही हैं जिनमें से एक पीएम मातृ वंदना योजना भी है। यह योजना एक राष्ट्रीय स्तर की योजना है जो केवल गर्भवती या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लाभ देती है।
ऐसी महिलाएं जो मध्यम वर्गीय या फिर निचले स्तर की श्रेणियां की है तथा गर्भवती या फिर स्तनपान करने वाली है उन सभी के लिए मात्र वंदना योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन के रूप में आकर्षक वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।
गर्भवती या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए मातृ वंदना योजना से जुड़ने हेतु आवेदन करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है। बताते चले कि इस योजना के आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरी किए जाते हैं इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के लिए उमंग एप्लिकेशन पर भी लॉगिन कर सकते हैं।
पीएम मातृ वंदना योजना 2025
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम मातृ वंदना योजना को कई प्रकार के महत्वपूर्ण नियमों के आधार पर संचालित किया जा रहा है ताकि इस योजना का लाभ जरूरतमंद तथा पात्र महिलाओं तक ही पहुंच सके तथा कोई भी गलत तरीके से योजना का लाभ न उठा पाए।
बताते चलें की मातृ वंदना योजना के तहत में मिशन शक्ति संगठन भी कार्य कर रहा है जो इस योजना को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। अगर आप भी इस योजना के संबंध सभी पहलुओं की जानकारी चाहते हैं तो आर्टिकल को क्रमबद्ध जरूर पड़े।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | पीएम मातृ वंदना योजना |
| योजना की शुरुआत | 1 जनवरी 2017 |
| लाभ | ₹5000 तक की वित्तीय सहायता |
| पात्रता | देश की सभी गर्भवती महिलाएँ और स्तनपान कराने वाली माताएँ |
| अतिरिक्त लाभ | जननी सुरक्षा योजना (JSY) |
| आयु | 19 वर्ष या फिर से ऊपर की ही हो |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmmvy.wcd.gov.in/ |
पीएम मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरकार के द्वारा निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर ही पीएम मातृ वंदना योजना में महिलाओं के लिए शामिल किया जाता है:-
- योजना के अंतर्गत केवल भारतीय महिलाओं के लिए ही शामिल किया जाता है।
- आवेदक महिला पहले बच्चे के के लिए आवेदन कर रही हो।
- नियमों के आधार पर महिला की आयु 19 वर्ष या फिर से ऊपर की ही हो।
- महिला किसी भी प्रकार की अन्य सरकारी योजना या सरकारी नौकरी का लाभ ना लेती हो।
- समय और क्षेत्र के अनुसार योजना में विभिन्न बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पीएम मातृ वंदना योजना में लाभ
जो महिलाएं गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान अपनी पात्रता के आधार पर पीएम मातृ वंदना योजना में आवेदन करती हैं उन सभी के लिए ₹5000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है। योजना में संशोधन करते हुए मिशन शक्ति के द्वारा दूसरे बच्चे पर भी लाभ सुनिश्चित किया गया है।
मातृ वंदना योजना के अंतर्गत दूसरा बच्चा अगर बेटी होती है तो महिलाओं के लिए ₹6000 तक अलग से मिशन शक्ति के द्वारा प्रदान करवाएं जाते हैं। यह लाभ महिलाओं के लिए आर्थिक जरूरतो को पूरा करने तथा प्रोत्साहन हेतु काफी कारगर साबित है।
पीएम मातृ वंदना योजना की विशेषताएं
पीएम मातृ वंदना योजना को निम्न विशेषताओं के आधार पर संचालित किया जा रहा है:-
- यह योजना देश के सभी राज्यों के जिले में अपना कार्य कर रही है।
- सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बिना किसी श्रेणी भेदभाव के शामिल किया जाता है।
- आंशिक या पूर्ण रूप से विकलांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता खातों में ट्रांसफर की जाती है।
- यह योजना महिलाओं के लिए एंटीनेटल चेकअप संस्थागत डिलीवरी और टीकाकरण को प्रोत्साहित करती है।
पीएम मातृ वंदना योजना का उद्देश्य
सरकार के द्वारा केंद्रीय स्तर पर चलाई जा रही पीएम मातृ वंदना योजना का उद्देश्य केवल यही है कि आर्थिक वर्ग से कमजोर महिलाएं जो गर्भवती है या फिर स्तनपान करने वाली है उन सभी महिलाओं के लिए अपनी संबंधित आर्थिक जरूरत को पूरा करने में वित्तीय मदद प्रदान करवाई जाए ताकि महिलाएं अपने बच्चों को स्वस्थ कवरेज दे सके।
बताते चले की योजना में महिलाओं के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता से प्रदान करवाई ही जाती है इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान उनकी जरूरतो के आधार पर अन्य लाभ भी दिए जाते हैं जो इस योजना को अधिक आकर्षक बनाते है।
पीएम मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- पीएम मातृ वंदना योजना में आवेदन करने के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाए।
- आंगनबाड़ी केंद्र में इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ले।
- जानकारी के आधार पर योजना का फॉर्म भरना होगा और महिला की आवश्यक दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।
- इस प्रकार से जानकारी की वेरिफिकेशन के आधार पर आवेदन कंप्लीट किया जाएगा।
- आवेदन संबंधी प्रक्रिया में अगर कोई परेशानी होती है तो संबंधित सुझाव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ले सकते हैं।
FAQs
पीएम मातृ वंदना योजना को कब शुरू किया गया है?
पीएम मातृ वंदना योजना को 1 जनवरी 2017 से शुरू किया गया है।
पीएम मातृ वंदना योजना किसके द्वारा संचालित है?
पीएम मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार की निगरानी में महिला तथा बाल विकास मंत्रालय के द्वारा संचालित की जा रही है।
पीएम मातृ वंदना योजना में लाभ किस प्रकार मिलता है?
पीएम मातृ वंदना योजना में लाभ तीन किस्तों के माध्यम से दिया जाता है जिसकी पहली किस्त गर्भावस्था के पंजीकरण के दौरान, दूसरी किस्त 6 महीने बाद जांच के दौरान तथा तीसरी किस्त बच्चों के पहले टीकाकरण पर दी जाती है।








