प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम किसान योजना को देशभर के सभी राज्यों में वर्ष 2018 से सक्रिय किया गया है। इस योजना के आधार पर किसानों के लिए हर साल ₹6000 तक का वित्तीय लाभ किस्तों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है।
वर्ष 2025 के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना को सुरक्षित तथा पारदर्शित बनाने के लिए विशेष प्रकार के नियम जारी किए गए हैं जिनमें से केवाईसी अपडेट सबसे महत्वपूर्ण है। सरकारी निर्देश अनुसार अब सभी किसानों के लिए योजना का लाभ निरंतर रूप से प्राप्त करने हेतु केवाईसी अपडेट करवानी अनिवार्य है।
सरकार के द्वारा लागू किए गए नियमों के आधार पर केवाईसी का कार्य पिछले कई महीनो से गतिशीलता के साथ पूरा किया जा रहा है जिसके तहत अधिकांश संख्या में किसान अपनी केवाईसी कंप्लीट करवा चुके हैं और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हकदार है।
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट
पीएम किसान योजना के हालिया सर्वे के अंतर्गत ऐसी खबरें सामने आई है कि अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने किसान योजना की केवाईसी नहीं करवाई है। इन किसानों के लिए सचेत करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा चेतावनी दी गई है कि वे सभी जल्द से जल्द केवाईसी करवा ले अन्यथा उनके लिए योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है।
किसानों की सुविधा के लिए सरकार के द्वारा किसान योजना की केवाईसी का कार्य ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से करवाया जा रहा है अर्थात किसान अपनी सहूलियत अनुसार किसी भी माध्यम से केवाईसी कंप्लीट कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana eKYC 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
| लेख का नाम | पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2018 |
| लाभ | प्रतिवर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता |
| आगामी क़िस्त | 22वीं |
| अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
| ई-केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी की विशेषताएं
पीएम किसान योजना के तहत कार्रवाई जा रही केवाईसी की विशेषताएं निम्न है:-
- सरकार के द्वारा किसानों के लिए केवाईसी का कार्य बिल्कुल ही फ्री में पूरा किया जा रहा है।
- केवाईसी में किसानों के लिए अधिक कागजी कार्यवाही की आवश्यकता भी नहीं होती है।
- यह केवाईसी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से पूरी करवाई जाती है।
- केवाईसी की प्रक्रिया योजना को पारदर्शित बनाने के लिए काफी कारगर साबित है।
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि
केंद्र सरकार की निगरानी में पीएम किसान योजना की केवाईसी का कार्य काफी लंबे समय से करवाया जा रहा है जिसके तहत बार-बार किसानों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे सभी जल्द से जल्द अपनी केवाईसी करवा ले। इसी संबंध में सरकार के द्वारा केवाईसी के लिए अब अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है।
किसानों के लिए स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी गई है कि वे सभी 31 दिसंबर 2025 तक अपनी केवाईसी करवा ले अन्यथा इसके बाद केवाईसी वाला पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। स्थिति तक जिन किसानों की केवाईसी नहीं होती है उन सभी किसानों के नाम योजना से निष्कासित कर दिए जाएंगे।
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी के लिए आवश्यक सामग्री
ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक पीएम किसान योजना की केवाईसी नहीं करवाई है तथा इस समय केवाईसी करवाने जा रहे हैं तो उनकी जानकारी के लिए बता दें की केवाईसी प्रक्रिया के दौरान उन्हें कुछ विशिष्ट दस्तावेजों की आवश्यकता भी अनिवार्य रूप से पड़ेगी जो निम्न है:-
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- जमीनी दस्तावेज इत्यादि।
ई-केवाईसी के बाद चेक करें अपडेट स्टेटस
पीएम किसान योजना के अंतर्गत कई किसानों के बीच से ऐसी समस्याएं भी देखने को मिल रही है कि उन्होंने केवाईसी से करवाइए परंतु किसी भी त्रुटि की वजह से उनकी केवाईसी पूर्ण रूप से अपडेट नहीं हो सकती है जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसी स्थिति में केवाईसी के बाद सभी किसानों के लिए अपने केवाईसी का अपडेट स्टेटस अनिवार्य रूप से चेक कर लेना चाहिए ताकि उनके लिए सुनिश्चित हो सके कि उनकी केवाईसी हुई है या नहीं। बताते चलें कि किस केवाईसी अपडेट स्टेटस ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से ही आसानी से देख सकते हैं।
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?
घर बैठे पीएम किसान योजना की केवाईसी करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरण आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं:-
- किसान के लिए सबसे पहले किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर फार्मर कॉर्नर वाला सेक्शन मिलेगा वहां पर एंटर करें।
- अब अगली विंडो स्क्रीन पर खुलेगी जहां पर केवाईसी वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- यहां पर किसान के लिए आधार नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरते हुए मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरीफिकेशन कंप्लीट करें।
- आधार आधारित केवाईसी सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक की आवश्यकता हो सकती है जिसके लिए नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं।
FAQs
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जनवरी या फिर फरवरी 2026 में जारी करवाई जा सकती है।
पीएम किसान योजना की किस्त में कितना पैसा मिलता है?
पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक किस्त में ₹2000 तक की राशि दी जाती है।
किसान योजना केवाईसी रिजेक्ट है तो क्या करें?
जिन किसानों की किसान योजना की केवाईसी स्टेटस रिजेक्ट है तो ऐसे में उनके लिए शीघ्रता के साथ दोबारा केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।








