देश में रहने वाले जिन नागरिकों के पास पक्का घर नहीं है इन सबको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहिए। इस तरह से इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है।
लेकिन योजना का फायदा केवल वही लोग ले सकते हैं जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। इस प्रकार से जो गरीब परिवार हैं वे सब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। हर परिवार को इनके क्षेत्र के आधार पर पक्का घर बनाने के लिए मदद की जाती है।
यदि आपको नहीं मालूम कि कैसे आप प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तो आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि पीएम आवास योजना के लिए पात्रता, उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया क्या रहने वाली है।
पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026 (PM Awas Yojana Online Registration)
हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा पीएम आवास योजना की शुरुआत जरूरतमंद परिवारों के लिए की गई है। जानकारी के लिए बताते चलें कि देश में रहने वाले जो परिवार निम्न आय वर्ग से संबंध रखते हैं या फिर अत्यधिक गरीब हैं वे सब योजना का फायदा ले सकते हैं।
इस प्रकार से हम आपको यहां बता दें कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही स्थान पर रहने वाले आम लोगों को योजना का लाभ मिलता है। तो ऐसे में आपको यह जानकारी दे दें कि अगर आपका घर किसी ग्रामीण क्षेत्र में है तो तब आपको 1 लाख 20 हजार रुपए पक्के मकान को बनाने के लिए मिलेंगे।
इसी प्रकार से जो ग्रामीण नागरिक किसी दुर्गम इलाके में या फिर पहाड़ी क्षेत्र में रहते हैं तो इन सबको पक्के आवास का निर्माण करने के लिए 130000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। जबकि अगर आपका घर किसी शहरी क्षेत्र में है तो तब आपको ढाई लाख रुपए की सहायता घर बनाने के लिए सरकार देती है।
PM Awas Yojana Registration 2026 Overview
| विभाग का नाम | शहरी क्षेत्र : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्र : ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2015 |
| लाभ | गृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त | ₹25000-₹40000 |
| पात्रता | समस्त बीपीएल धारक परिवार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना का उद्देश्य
पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को इस उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि देश के जरूरतमंद नागरिक अपना पंजीकरण कर सकें। इस प्रकार से हम आपको यहां बताना चाहते हैं कि सभी पात्रता रखने वाले परिवार अपना आवेदन योजना की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।
दरअसल सरकार चाहती है कि जितने भी लोग गरीब हैं और बेघर हैं या फिर जिनके पास टूटा-फूटा घर है इन सबको आर्थिक मदद की जाए। इस तरह से गरीब लोगों को वित्तीय मदद करके सरकार इन्हें सुरक्षित और पक्के घर में रहने की सुविधा देती है।
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM Awas Yojana Registration)
यदि आप पीएम आवास योजना के लिए अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ महत्वपूर्ण पात्रता को पूरा करना होगा जैसे:-
- केवल वही लोग पंजीकरण कर सकते हैं जो भारत के रहने वाले मूल निवासी हैं।
- जिन परिवारों के पास पक्का घर नहीं है और जो किसी टूटे-फूटे मकान में रहते हैं वे सब आवेदन जमा कर सकते हैं।
- आवेदन जमा करने के लिए जरूरी है कि आवेदक की मासिक कमाई 15000 रूपए से ज्यादा ना हो।
- घर में जितने भी सदस्य हैं उनमें से कोई भी आयकर जमा ना करता हो और ना ही किसी के पास सरकारी नौकरी होनी चाहिए।
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (PM Awas Yojana Registration Important Documents)
प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपके पास जो दस्तावेज जरूर होने चाहिएं इन सबका विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- कच्चे अथवा टूटे हुए घर की फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step for PM Awas Yojana Online Registration)
पीएम आवास योजना ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु आपको जो तरीका दोहराना होगा इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- सर्वप्रथम आपको पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित विकल्प ढूंढना है और फिर इसे दबाना है।
- फिर आप दूसरे नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
- अब आपको दूसरे पृष्ठ पर पहुंचाया जाएगा जहां पर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को और अपने नाम को लिखना है व ओटीपी सत्यापित कर लेना है।
- ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके पास योजना का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहां आपको अब पीएम आवास योजना का फॉर्म भरकर सारे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सबसे आखिर में आपको अपना फार्म जमा करके पंजीकरण संख्या को सहेज कर रख लेना है।
FAQs
मैं भारत के शहरी इलाके का नागरिक हूं तो मुझे घर बनाने के लिए कितनी मदद मिलेगी?
अगर आप भारत के शहरी इलाके में रहते हैं तो ऐसे में आपको पक्का घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मदद प्राप्त होगी।
पीएम आवास योजना का मुख्य फायदा क्या है?
पीएम आवास योजना का मुख्य फायदा यह है कि गरीब लोगों को पक्के घर में रहने का मौका मिलता है।
क्या पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है?
जी हां पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है और आप अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।








