PM Awas Yojana Gramin List 2026: पीएम आवास योजना की नई ग्रामीण लिस्ट जारी

By Jiya
January 19, 2026 10:09 AM
PM Awas Yojana Gramin List

PM Awas Yojana Gramin List 2026: भारत सरकार के द्वारा देश के ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को पक्के घर के लिए मदद की जाती है। इस तरह से योजना का फायदा लेने के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन जमा करते हैं।

तो ऐसे में पंजीकरण के पश्चात सारे आवेदनों को चेक किया जाते हैं और इसके बाद पात्रता रखने वाले लोगों के नाम की एक लिस्ट जारी की जाती है। इस सूची को उन सब लोगों के लिए चेक करना आवश्यक होता है जो अपना पंजीकरण पूरा करते हैं।

तो ऐसे में अब पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट प्रकाशित हो गई है और आपको इसे जरूर चेक कर लेना चाहिए। लेकिन बहुत से ग्रामीण नागरिकों के सामने समस्या यह होती है कि इन्हें सूची को चेक करना नहीं आता। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर से ही मोबाइल का इस्तेमाल करके पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची देख सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 (PM Awas Yojana Gramin List)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को विभागीय वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है। इस तरह से इस जारी की गई लिस्ट में वे सब लोग अपना नाम ढूंढ सकते हैं जिन्होंने अपना पंजीकरण पूरा किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि जितने भी ग्रामीण नागरिकों का नाम लिस्ट में शामिल होगा इन सबको पक्के मकान के लिए सरकार से वित्तीय मदद प्राप्त होगी। इस प्रकार से इस लिस्ट को चेक करना काफी ज्यादा आसान होता है। तो आप घर से ही ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके अपने नाम को सूची में देख सकते हैं।

PM Awas Yojana List 2026 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग
योजना का नामपीएम आवास योजना
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
योजना की शुरुआतवर्ष 2015
योजना का लाभगृह निर्माण के लिए ₹120000
प्रथम क़िस्त₹25000-₹40000
पात्रतासमस्त बीपीएल धारक परिवार
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

पीएम आवास योजना की जानकारी

भारत में बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और इस वजह से इनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शुरू किया था।

इस तरह से पीएम आवास योजना ग्रामीण का फायदा वे सब लोग ले सकते हैं जो भारत के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। इस योजना के माध्यम से उन सब लोगों को सरकार से आर्थिक सहायता मिलती है जिनके पास स्थाई और सुरक्षित घर नहीं है।

तो यहां आपको हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि जिनके घर कच्चे हैं या फिर काफी ज्यादा खराब हालत में हैं इन सबको भी पीएम आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित किया जाता है। इस प्रकार से ग्रामीण जनता को इनके इलाके के अनुसार घर बनाने के लिए अधिकतम 130000 रुपए की मदद की जाती है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता (Eligibility for PM Awas Yojana Gramin)

पीएम आवास योजना ग्रामीण से फायदा उठाने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना पड़ता है और इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आवेदक व्यक्ति जरूरी है कि भारत का नागरिक हो और गांव में रहता हो।
  • जो परिवार अत्यधिक निर्धन हैं इन सबको पात्र माना गया है।
  • ग्रामीण इलाकों के ऐसे परिवार जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं वे भी आवेदन दे सकते हैं।
  • झोंपड़ी में या फिर कच्चे घर अथवा टूटे-फूटे घर में रहने वाले लोगों को भी पंजीकरण हेतु पात्र माना गया है।
  • ग्रामीण इलाकों में रहने वाले वृद्ध नागरिक और निर्धन महिलाएं भी प्राथमिकता के आधार पर लाभ ले सकती हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकरण के दौरान जो दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे इनकी जानकारी निम्न बताई गई है:-

  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • प्रमाण पत्र
  • घर की फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check PM Awas Yojana Gramin List)

आप सभी ग्रामीण व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करते हुए चेक कर सकते हैं:-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की विभागीय वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको आवाससॉफ्ट वाला विकल्प मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने रिपोर्ट वाला एक ऑप्शन आएगा आपको इसको भी क्लिक करना होगा।
  • फिर अन्य पृष्ठ आपके सामने खुल जाएगा यहां आपको अपना गांव, अपना जिला, राज्य, ब्लॉक आदि का चयन करना होगा।
  • सारी अनिवार्य जानकारी को जब आप चुन लेंगे तो इसके बाद आपको सबमिट का बटन क्लिक करना है।
  • सबमिट करते ही आपके सामने पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट आ जाएगी।
  • इस तरह से आप इस लिस्ट में अब यह देख सकते हैं कि आपका नाम लिखा हुआ है या नहीं।

FAQs

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करके क्या लाभ होता है?

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करके आपको यह पता चलता है कि आपका आवेदन स्वीकार हो गया है या नहीं। जिनके आवेदन को स्वीकार किया जाता है इन सबका नाम लिस्ट में लिखा जाता है।

मुझे पीएम आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से पक्के घर के निर्माण के लिए 120000 रुपए से 130000 रूपए तक की सहायता मिलेगी। यह राशि आपके क्षेत्र के अनुसार प्रदान की जाती है।

मैं घर बैठे ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को कैसे चेक करूं?

आप घर बैठे ही सूची को विभागीय वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment