Patwari Vacancy 2025: पटवारी भर्ती के 12वी पास के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
December 15, 2025 10:51 AM
Patwari Vacancy

अगर आप हिमाचल राज्य के हैं तथा सरकारी नौकरी के लिए निरंतर रूप से तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए जानकारी देते हुए बता दें की हाल ही में हिमाचल प्रदेश चयन आयोग की तरफ से उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी देते हुए पटवारी भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है।

विभाग की तरफ से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में पटवारी के 500 से अधिक पदों की भर्ती करवाई जाने वाली है। ऐसे उम्मीदवार जो पटवारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सरकारी सेवा देना चाहते हैं उन सभी के लिए इस भर्ती में अवश्य शामिल होना चाहिए।

बताते चलें की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है जिसके तहत कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय में अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

पटवारी भर्ती 2025

हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक का करवाई जाने वाली है। इस भर्ती में महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए पदों पर आवेदन करनी हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

पटवारी के महत्वपूर्ण पदों के लिए आरक्षण कोटा के तहत आरक्षित श्रेणियां में आने वाले उम्मीदवारों को विशेष छूट भी प्रदान करवाई जाने वाले जिसके आधार पर भी अन्य श्रेणियां की तुलना में कम अंकों के आधार पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पटवारी की इस भर्ती की सभी बेसिक जानकारी पर नजर डालते हैं।

Patwari Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामहिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)
भर्ती का नामपटवारी भर्ती 2025
पद का नामपटवारी
कुल पद530
शैक्षणिक योग्यता12वी पास
वेतन12,500/-रूपए
नौकरी का स्थानहिमाचल प्रदेश
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जॉइनिंग लेटर
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hprca.hp.gov.in/

पटवारी भर्ती के लिए योग्यताएं

हिमाचल प्रदेश में पटवारी के पदों के लिए योग्यताएं इस प्रकार रखी गई है:-

  • इस भर्ती में मुख्य रूप से राज्य के उम्मीदवारों के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है।
  • उम्मीदवार के पास किसी भी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा 12वीं की सफल अंक सूची होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के लिए कंप्यूटर क्षेत्र में विशेष डिप्लोमा और अनुभव हो।
  • विस्तार पूर्वक योग्यता संबंधी विवरण नोटिफिकेशन में ही मिल पाएगा।

पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग की तरफ से पटवारी की इस महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन शुल्क का प्रावधान भी सभी श्रेणियां के लिए सुनिश्चित किया है। भर्ती के अंतर्गत अगर हम एप्लीकेशन फीस की बात करें तो यह केवल 100 रुपए है हालांकि इसके लिए प्रोसेसिंग फीस 800 रुपए देनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बार आवेदन सुधारने का अवसर भी प्रदान करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार अपना फॉर्म सुधारते हैं उनके लिए ₹100 की फॉर्म करेक्शन फीस अलग से देनी होगी।

पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती के अंतर्गत हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की आयु इस प्रकार होनी चाहिए:-

  • भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 45 वर्ष तक ही सीमित हो।
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार करवाई जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणियां के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जा रही है।

पटवारी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी06 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू12 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि16 जनवरी 2026
शुल्क भुगतान की तारीख16 जनवरी 2026
सुधार की तारीखशेड्यूल के अनुसार

पटवारी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के द्वारा जारी किए जा रहे पटवारों के पदों की भर्ती विशेष लिखित परीक्षा के आधार पर करवाई जाने वाली है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा में अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होगी।

जो उम्मीदवार अपने प्रदर्शन के आधार पर पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उन सभी के लिए पद नियुक्ति से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। सफलतापूर्वक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद ही उन्हें जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पटवारी की भर्ती में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको रजिस्टर्ड होने की आवश्यकता होगी।
  • एक बार रजिस्टर्ड हो जाने के बाद आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां से शैक्षिक योग्यता संबंधी जानकारी के साथ फॉर्म कंप्लीट करना होगा।
  • फॉर्म भर जाता है तो उम्मीदवार के डाक्यूमेंट्स भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • उसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क को भी भुगतान करना होगा।
  • अंत में अपनी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करते हुए सबमिट कर दें।

FAQs

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती की परीक्षा कितने अंको की होगी?

हिमाचल प्रदेश पटवारी की भर्ती 120 अंकों की होगी जिसमें पूर्णत बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती की परीक्षा के लिए कितना समय दिया जाएगा?

हिमाचल प्रदेश पटवारी की भर्ती में लिखित परीक्षा हेतु डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आरक्षण किसे मिलेगा?

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आरक्षित श्रेणी यो जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं उम्मीदवारों के लिए विशेष आरक्षण दिया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment