PAN Card Online Apply 2026: नए पैन कार्ड के लिए घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By Jiya
January 6, 2026 10:55 AM
PAN Card Online Apply

पैन कार्ड भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की सभी नागरिकों के लिए जारी किया जाता है और कोई भी नागरिक इस दस्तावेज के लिए आवेदन करके इसे बनवा सकते हैं लेकिन इसे बनवाने के लिए पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। जानकारी नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में अभी भी नागरिक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहीं से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं लेकिन ऑनलाइन वाला तरीका भी मौजूद है जिसमें नागरिक स्वयं ही पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन्हें किसी आवश्यक कार्य के लिए जल्दी पैन कार्ड चाहिए वह इंस्टेंट मिलने वाले पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं वही अन्य फिजिकल पैन कार्ड के लिए आवेदन करके 10 से 15 दिन में पैन कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। इंस्टेंट मिलने वाला पैन कार्ड ईमेल के माध्यम से 2 घंटे से भी कम के समय में मिल जाता है। वही फिजिकल पैन कार्ड आगे से बनकर डाक के माध्यम से घर तक आता है।

पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2026 (PAN Card Online Apply)

सभी नागरिकों के लिए पैन कार्ड भारत सरकार के आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाता है करोड़ों नागरिक मौजूद है जिन्होंने पैन कार्ड के लिए आवेदन करके पैन कार्ड को बनवाया हुआ है। पैन कार्ड की सबसे ज्यादा मांग पैसों से संबंधित कार्यों के लिए की जाती है। इनकम टैक्स दाखिल करना हो या फिर बड़ी वित्तीय ट्रांजैक्शन करनी हो वहां पर हमेशा ही पैन कार्ड की मांग की जाती है।

पैन कार्ड नहीं होने की वजह से अनेक नागरिकों के बहुत सारे जरूरी कार्य भी रुक जाते है और समस्याएं भी आती है इसलिए जल्दी से जल्दी पैन कार्ड को बनवा लेना चाहिए भारतीय नागरिक तथा विदेशी नागरिक सभी पैन कार्ड को बनवा सकते हैं वहीं जिन्हें पैन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन करवाना है वह पैन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन भी करवा सकते हैं।

PAN Card Apply Online 2026 Overview

विभाग का नामआयकर विभाग
दस्तावेज का नामपैन कार्ड
लेख का नामपैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
उपयोगितापहचान प्रमाण, कर भुगतान और सभी वित्तीय लेनदेन आदि में
वर्ष2026
आयु किसी भी उम्र का
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://incometaxindia.gov.in/

पैन कार्ड का उपयोग (Uses of PAN card)

किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए आजकल पैन कार्ड की मांग की जाने लगी है जिसकी वजह से पैन कार्ड होना अनिवार्य है। शेयर मार्केट में निवेश करना हो या फिर म्युचुअल फंड में पैसा लगाना हो या ट्रेडिंग करनी हो या भारत सरकार की किसी योजना के तहत लोन प्राप्त करना हो या किसी कंपनी या बैंक से लोन लेना हो सभी के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर में पैन कार्ड कितना उपयोगी दस्तावेज है।

पैन कार्ड की विशेषताएं

  • पैन कार्ड सरकारी दस्तावेज होने की वजह से सभी जगह पर मान्य किया जाता है तो ऐसे में नागरिक कहीं पर भी इसे उपयोग में ले सकते हैं।
  • पूरे देश में रहने वाले नागरिक कभी भी पैन कार्ड के लिए आवेदन करके पैन कार्ड को बनवा सकते हैं।
  • छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्तियों तक का सभी का पैन कार्ड बनता है।
  • पैन कार्ड होने की वजह से आसानी से लोन प्राप्त हो जाता है।
  • पैन कार्ड के आवेदन के लिए अलग-अलग पोर्टल होने की वजह से किसी भी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करके पैन कार्ड को प्राप्त किया जा सकता है।

पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका

पैन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु दो अलग-अलग तरीके मौजूद हैं पहला तरीका ऑनलाइन वाला है इसमें नागरिक को स्वयं के स्मार्टफोन या कंप्यूटर में एनएसडीएल पोर्टल या यूटीआईआईटीएसएल पोर्टल को ओपन करना होता है और पैन कार्ड का फॉर्म भरकर सबमिट करना होता है जिसके बाद में पैन कार्ड बनकर आ जाता है। दूसरा तरीका नजदीकी कॉमन सेंटर पर पहुंचकर वहां पर दस्तावेज दिखाने होते हैं और फिर उनके द्वारा आवेदन कर दिया जाता है।

पैन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for PAN Card Online Apply)

  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर

पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for a Pan Card Online)

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पैन कार्ड के दो अलग-अलग पोर्टल में से किसी भी एक पोर्टल का चयन करें।
  • फिर पोर्टल पर पहुंचकर इंडिविजुअल पैन कार्ड के ऑप्शन का चयन करके मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी ऑप्शन पर टिक मार्क भी करें और व्यक्तिगत जानकारी तथा माता-पिता से जुड़ी जानकारी इस प्रकार की पूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज भी अपने पास रखें और दस्तावेजों में आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करके पूरे फॉर्म को कंप्लीट करें।
  • आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान भी करें और अंत में फॉर्म को सबमिट करें।

FAQs

क्या मुझे जल्दी पैन कार्ड मिल सकता है?

जी हां ऑनलाइन इंस्टेंट मिलने वाले पैन कार्ड के लिए आवेदन करें यह पैन कार्ड 1 या 2 घंटे में ही मिल जाएगा।

मेरी आयु 18 वर्ष से कम की है क्या मुझे पैन कार्ड मिलेगा?

जी हां 18 वर्ष से कम की आयु होने पर भी पैन कार्ड मिल जाता है।

मेरे पास आधार कार्ड नहीं है क्या मेरा पैन कार्ड बनेगा?

जी नहीं पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है इसलिए आधार कार्ड जरूर बनवाएं और उसके बाद पैन कार्ड के लिए आवेदन करें।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment