OSSC CGL Recruitment 2025 Notification: 1576 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 17, 2025 11:36 AM
OSSC CGL Recruitment

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि हाल ही में उड़ीसा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल भर्ती एग्जामिनेशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

राज्य में जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के तहत ग्रुप बी तथा ग्रुप सी के 1576 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से शुरू करवाई जाने वाली है।

भर्ती के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी इसके लिए अंतिम तिथि 18 जनवरी 2026 तक सुनिश्चित करवाई गई है। यदि किसी आवेदक के आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तथा वह इसका सुधार करना चाहते हैं तो 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 के बीच फॉर्म करेक्शन कर सकते हैं।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2025

उड़ीसा राज्य में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ जारी की गई सीजीएल की यह भारती ऐसे सत्र की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती साबित होने वाली है क्योंकि इस भर्ती के प्रति उम्मीदवारों का उत्साह साफ नजर आ रहा है।

इस भर्ती के अंतर्गत पुरुष तथा महिला दोनों ही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती में आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष आरक्षण दिया जाएगा जो उनके लिए सफलता दिलाने में काफी मददगार हो सकता है।

OSSC CGL Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामउड़ीसा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन
भर्ती का नामओएसएससी सीजीएल भर्ती 2025
पद का नामग्रुप बी तथा ग्रुप सी
कुल पद1576
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आयु सीमा21 वर्ष से लेकर 42 वर्ष
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, स्किल और फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ossc.gov.in/

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए योग्यताएं

ओएसएससी सीजीएल भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होनी अनिवार्य है:-

  • भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अति आवश्यक है।
  • उनके पास बेसिक कंप्यूटर क्षेत्र में भी नॉलेज होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी पर्याप्त रूप से हो।
  • योग्यता संबंधी अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ओडीशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी किए गए सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल अनारक्षित श्रेणी जैसे सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के लिए ही निर्धारित किया गया है जो की ₹500 तक है।

इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति है फिर अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री में पूरी करवाई जाएगी इसके अलावा महिलाओं में द्वाराओं के लिए भी कोई आवेदन शुल्क नहीं लगने वाला है।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी13 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन प्ररम्भ19 दिसंबर 2025
आवेदन के लिए अंतिम तिथि18 जनवरी 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए तिथि19 जनवरी से 24 जनवरी 2026
परीक्षा तिथिमार्च 2026 (संभावित)

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी सीजीएल भर्ती की आयु सीमा निम्न है:-

  • ओएसएससी सीजीएल भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम सीमा 21 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 21 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षित श्रेणियां तथा महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना इत्यादि की जानकारी विस्तृत रूप से नोटिफिकेशन से ही देखें।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया सामान्य रूप से चार चरणों के अंतर्गत पूरी करवाई जाएगी जिसके तहत जो उम्मीदवार सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन देते हैं उन सभी के लिए ही पद नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों लिखित परीक्षा होगी इसके लिए राज्य के अलग-अलग के शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के स्किल और फिजिकल टेस्ट होंगे और साथ में इनका मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। मेडिकल टेस्ट के बाद अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • ओ एसएससी सीजीएल भर्ती में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट में भर्ती वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां पर इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन मिलेगा उसमें एंटर करें।
  • नोटिफिकेशन के माध्यम से फॉर्म तक पहुंचना होगा और उसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भर जाता है तो डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवदेनशुल्क जमा करें।
  • अंत में अपने फार्म को सबमिट कर दें और इसका प्रिंट निकाल ले।

FAQs

ओएसएससी सीजीएल भर्ती की परीक्षा कब होगी?

ओएसएससी सीजीएल भर्ती की लिखित परीक्षा फरवरी या फिर मार्च 2026 में करवाई जा सकती है।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती में आयु सीमा में कितनी छूट है?

ओएसएससी सीजीएल भर्ती में उम्मीदवारों की श्रेणी के हिसाब से आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो की सामान्य तौर पर 3 वर्ष तक की हो सकती है।

ओएसएससी सीजीएल भर्ती की लिखित परीक्षा किस मोड़ में होगी?

एसएससी सीजीएल भर्ती की लिखित परीक्षा ऑनलाइन यानी सीबीटी माध्यम से करवाई जाएगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment