NSP Scholarship Online Apply: 75000 रूपए की स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

By Jiya
January 19, 2026 11:42 AM
NSP Scholarship Online Apply

क्या आप एक ऐसे छात्र हैं जिन्हें अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए काफी अधिक वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह सच है तो ऐसे में आपको एनएसपी स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहिए।

विद्यार्थियों के लिए सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि गरीब छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहें। आपको हम यहां यह भी बता दें कि चाहे आप स्कूल में पढ़ते हैं या फिर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं आपको एनएसपी छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है।

तो यदि आप आर्थिक तौर पर कमजोर हैं तो ऐसे में आपको अपना आवेदन तुरंत देना चाहिए। चलिए आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि एनएसपी स्कॉलरशिप के लाभ, पात्रता शर्तें, दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आपको कौन सी अपनानी चाहिए।

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना 2026 (NSP Scholarship Online Apply)

भारत सरकार ने एनएसपी स्कॉलरशिप को उन सब छात्रों के लिए शुरू किया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आपको यहां हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि एनएसपी का पूरा नाम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल है।

इस वेबसाइट पर वे सब छात्र अपना फॉर्म भर सकते हैं जो निर्धन हैं और जिन्हें पढ़ाई को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। यहां आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि विद्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करके विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा हेतु मदद ले सकते हैं।

इस तरह से छात्रों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर, प्री मैट्रिक और साथ में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का फायदा प्राप्त होता है। इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करके सरकार से शिक्षा के लिए सहायता राशि ले सकते हैं।

NSP Scholarship Apply Online 2026 Overview

विभाग का नामशिक्षा मंत्रालय
योजना का नामएनएसपी स्कॉलरशिप योजना
पोर्टल का नामनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
शैक्षणिक सत्र2026
लाभ₹75000 तक की स्कॉलरशिप
लाभार्थीPre & Post Matric
पात्रतासरकारी शिक्षा संस्थान या विद्यालय में नामांकित
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nsp.gov.in/

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के फायदे (NSP Scholarship Benefits)

जैसे कि हमने आपको बताया कि एनएसपी स्कॉलरशिप योजना गरीब छात्रों के लिए लाई गई है ताकि इनकी शिक्षा सही से पूरी हो सके और इसके माध्यम से जो फायदे मिलते हैं इनके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-

  • सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न छात्रवृत्ति वाली योजनाओं का लाभ एनएसपी पोर्टल पर लिया जा सकता है।
  • विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के तहत 75000 रूपए तक की मदद सरकार से प्राप्त होती है।
  • छात्र अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं क्योंकि इसमें ना तो कोई धोखा होने की संभावना रहती है और पारदर्शिता भी बनी रहती है।
  • छात्रवृत्ति की धनराशि को केवल विद्यार्थियों के बैंक खाते में ही भेजा जाता है।
  • विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए लाभ दिया जाता है।
  • एनएसपी की वेबसाइट पर आपको एक बार ही रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता (Eligibility for NSP Scholarship Yojana)

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन देने की जो पात्रता है वह कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • केवल वही छात्र एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण पूरा कर सकते हैं जो भारतीय हैं।
  • विद्यार्थी अगर प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो जरूरी है कि कक्षा 1 से लेकर कक्षा दसवीं तक में हो।
  • जो छात्र पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं तो आवश्यक है कि वे कक्षा 11वीं, कक्षा 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हो।
  • मौजूदा समय में विद्यार्थी किसी सरकारी शिक्षा संस्थान या विद्यालय में नामांकित होना चाहिए।
  • छात्र के घर के सारे सदस्यों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए वही विद्यार्थी पात्र माने गए हैं जो वित्तीय रूप से बहुत कमजोर हैं।

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको अपना आवेदन फार्म छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए भरना है तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिएं:-

  • शिक्षा के सारे प्रमाण पत्र
  • छात्र का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step for NSP Scholarship Online Apply)

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आपको छात्रवृत्ति के लिए आवेदन देने हेतु जिन चरणों को अपनाना चाहिए वह कुछ इस प्रकार से बताए गए हैं:-

  • एनएसपी छात्रवृत्ति के लिए सबसे पहले आपको संबंधित योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प मिलेगा आपको इसको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने दूसरा पेज आएगा जहां पर आपको अपने चालू मोबाइल नंबर को लिखना है और ओटीपी सत्यापन पूरा करना होगा।
  • अब आगे आपको अपनी शिक्षा की और अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी को सही प्रकार से लिख देना है।
  • यहां अब आपको सबमिट करने वाले बटन को दबाना होगा।
  • इस तरह से अब आपको ओटीआर आईडी और एक पासवर्ड मिलेगा।
  • आपको इस विवरण का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपको जो छात्रवृत्ति प्राप्त करनी है इसका चयन करने के बाद फॉर्म भरना है।
  • आवेदन फार्म को भर कर आपको एनएसपी स्कॉलरशिप हेतु सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फार्म को जमा करके जो रसीद मिलेगी इसे डाउनलोड करना है।

FAQs

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना किसके लिए शुरू की गई है?

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना केवल उन छात्रों के लिए शुरू की गई है जो गरीब हैं और पढ़ाई को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कितनी छात्रवृत्तियों का लाभ मिलता है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अनुसार बहुत सारी छात्रवृत्तियों का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

क्या ओटीआर पंजीकरण के बिना एनएसपी पोर्टल पर फॉर्म भरा जा सकता है?

जी नहीं ओटीआर पंजीकरण के बिना आप एनएसपी पोर्टल पर अपने स्कॉलरशिप के फॉर्म को नहीं भर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment