Nrega Job Card List 2026: नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में यहाँ से अपना नाम चेक करें

By Jiya
March 25, 2026 1:00 PM
Nrega Job Card List

मनरेगा योजना के अंतर्गत 2026 में भी श्रमिक वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनके लिए पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाता है उन सभी के नरेगा जॉब कार्ड तैयार करवाए जा रहे हैं। बताते चलें कि पिछले महीने के अंतर्गत भारी संख्या में श्रमिकों के नरेगा जॉब कार्ड के आवेदन स्वीकृत हुए हैं।

ऐसी स्थिति में श्रमिकों की जानकारी के लिए नरेगा जॉब कार्ड की नई बेनिफिशियरी लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। जारी की गई इस लिस्ट में उन सभी श्रमिकों के नाम शामिल हुए हैं जिनके लिए जॉब कार्ड दिया जाने वाला है।

नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले श्रमिकों को शीघ्रता के साथ नरेगा जॉब कार्ड की जारी हुई लिस्ट में अपने नाम की स्थिति को चेक कर लेना चाहिए ताकि बाद में उनके लिए किसी भी प्रकार की दुविधा न रहे।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2026

श्रमिकों के लिए जानकारी होनी चाहिए कि सरकार के द्वारा नरेगा जॉब कार्ड की संशोधित की गई बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑफलाइन के साथ-साथ इस बार ऑनलाइन माध्यम से भी अपलोड किया गया है।

ऑनलाइन जारी हुई इस लिस्ट को अब कोई भी श्रमिक घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे श्रमिक जिनके पास डिजिटल सुविधा उपलब्ध नहीं है वे अपने नजदीकी श्रमिक कार्यालय में पहुंचकर भी लिस्ट का मुआयना कर सकते हैं।

Nrega Job Card New List 2026 Overview

विभाग का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नामराष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना
दस्तावेज का नामनरेगा जॉब कार्ड
वर्ष2026
योजना का लाभ100 दिनों तक का रोजगार
आयु18 वर्ष या या इससे अधिक
पात्रतागरीबी रेखा या फिर उससे नीचे की श्रेणी वाले
कार्ड की वैद्यता5 वर्षों के लिए मान्य
वेतन प्रतिदिन230 रुपए से ₹300/-
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.dord.gov.in/

नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्रता मापदंड

नरेगा जॉब कार्ड निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर तैयार किए जाते हैं:-

  • श्रमिक व्यक्ति की नागरिकता मूल रूप से भारतीय हो तथा वह ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हो।
  • श्रमिक की आयु आधिकारिक तौर पर 18 वर्ष या फिर उसके ऊपर की होनी चाहिए।
  • उनके पास किसी भी प्रकार की संपत्ति या फिर व्यक्तिगत जमीन ना हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी का लाभ भी ना लेता हो।
  • श्रमिक के पास गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे की श्रेणी का राशन कार्ड होना भी जरूरी है।

नरेगा जॉब कार्ड क्या है

नरेगा जॉब कार्ड सरकार के द्वारा मजदूर वर्ग के लोगों के लिए मान्य किया गया बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके अंतर्गत ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्रों में निवास करने वाले श्रमिक जिनके लिए पर्याप्त रूप से रोजगार नहीं मिल पाता है उन्हें सरकारी कामों में अवसर दिए जाते हैं।

सरकारी कार्यों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों का पूरा लेखा-जोखा नरेगा जॉब कार्ड में व्यवस्थित होता है जिसके आधार पर ही उनके लिए निर्धारित वेतनमान की उपलब्ध करवाया जाता है।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज़ का नामउपयोग
आधार कार्डमुख्यतः पहचान और नागरिकता की पात्रता की जांच के लिए
राशन कार्डपारिवारिक विवरण और निवास प्रमाण के लिए।
वोटर आईडी कार्डपहचान प्रमाण के रूप में।
बैंक पासबुकमजदूरी सीधे खाते में भेजने के लिए।
फोटोजॉब कार्ड पर पहचान दर्शाने के लिए।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की विशेषताएं

नरेगा जॉब कार्ड के लिए जारी करवाई जाने वाली बेनिफिशियरी लिस्ट की विशेषताएं निम्न है:-

  • श्रमिकों की आवेदन की स्थिति के आधार पर लिस्ट को कई भागों में जारी किया जा रहा है।
  • नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट श्रमिकों के लिए ग्राम पंचायत बार जारी की जाती है।
  • इस लिस्ट में श्रमिक के नाम, जॉब कार्ड संख्या ,ग्राम पंचायत इत्यादि विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होता हैं।
  • नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से चेक की जा सकती है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम है तो यहां से प्राप्त करें जॉब कार्ड

ऐसे श्रमिक व्यक्ति जिन्होंने पिछले दिनों नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तथा उनका नाम जारी हुई बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल है तो उन सभी के लिए बिना देर किए अपने नजदीकी श्रमिक कार्यालय या फिर सचिव भवन में जाकर अपना जॉब कार्ड प्राप्त कर लेना चाहिए।

अगर उनके लिए जॉब कार्ड प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है तो इसके लिए वह अपने ग्राम प्रधान या फिर पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

ऑनलाइन घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन अनिवार्य रूप से करें:-

  • सबसे पहले संबंधित ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपके लिए नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट की लिंक को सर्च करने की आवश्यकता होगी।
  • लिंक मिल जाती है तो उसे सेलेक्ट करते हुए आगे बढ़े और अगली ऑनलाइन विंडो पर पहुंचे।
  • यहां से अपने जिला, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अगर कैप्चा कोड जरूरी होता है तो उसे दर्ज करते हुए सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन स्क्रीन पर नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी जहां से श्रमिक अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQs

नरेगा जॉब कार्ड कितनी अवधि के लिए मान्य है?

नरेगा जॉब कार्ड सरकारी तौर पर 5 वर्षों के लिए मान्य होता है।

नरेगा जॉब कार्ड के आधार पर कितना वेतन मिलता है?

नरेगा जॉब कार्ड धारक श्रमिकों के लिए सरकारी तौर पर वर्तमान में 230 रुपए से लगाकर ₹300 तक का वेतनमान दिया जाता है।

नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य क्या है?

नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों तक का रोजगार देना और उनकी आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment