NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड बिना परीक्षा भर्ती के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

By Jiya
December 31, 2025 11:19 AM
NABARD Recruitment

नाबार्ड भर्ती के अंतर्गत युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं इन सबके लिए नाबार्ड ने भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया है।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और युवा अपना फार्म 12 जनवरी तक जमा कर सकेंगे। तो जो भी उम्मीदवार नाबार्ड के यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यदि आपको नाबार्ड भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करनी है तो आज हम आपको इस बारे में सारा विवरण देंगे। आज के इस आर्टिकल में आपको हम बताएंगे नाबार्ड भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे दिया जा सकता है।

नाबार्ड भर्ती 2025 (NABARD Recruitment)

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड की तरफ से युवाओं के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। दरअसल यंग प्रोफेशनल कार्यक्रम को नाबार्ड के द्वारा शुरू किया गया है।

तो जो भी युवा नाबार्ड में काम करना चाहते हैं और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन 12 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि 12 जनवरी के पश्चात किसी भी प्रकार से आपके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

NABARD Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामनेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट
भर्ती का नामनाबार्ड भर्ती 2025
पद का नामडेटा विज्ञान, सूचान प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, परियोजना निगरानी आदि
कुल पद44
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित क्षेत्र में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर
आयु सीमान्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा की भर्ती (शॉर्टलिस्टिंग)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nabard.org/

नाबार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for NABARD Vacancy)

यदि आपको नाबार्ड भर्ती के अंतर्गत नौकरी प्राप्त करनी है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता को पूरा करना जरूरी है:-

  • आवेदन देने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो।
  • साथ में युवाओं को निर्धारित कार्य अनुभव भी जरूरी तौर पर होना चाहिए।

नाबार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को आयु सीमा के जिन मानदंडों को पूरा करने की जरूरत है इनके बारे में सारा विवरण नीचे दिया गया है:-

  • युवा की उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • अगर आपको आयु सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप नाबार्ड के विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

नाबार्ड भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (NABARD Recruitment Important Dates)

Notification Release Date26 दिसंबर 2025
Online Application Start26 दिसंबर 2025
Last Date to Apply12 जनवरी 2026
Payment of Application Fee26 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक
Age Calculation Date01-11-2025

नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for NABARD Vacancy)

नाबार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने के लिए जो शुल्क चुकाना होगा वह कुछ इस प्रकार से है:-

  • सभी उम्मीदवारों को 150 रूपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • आप सबको जीएसटी शुल्क भी अलग से जमा करना होगा।
  • आवेदन देने वाले अभ्यर्थी अपना शुल्क ऑनलाइन तरीके से ही जमा कर सकते हैं।
  • एक बार शुल्क जमा कर दिया जाता है तो फिर इसे बाद में वापस नहीं किया जाएगा।

नाबार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (NABARD Recruitment Application Process)

नाबार्ड भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के द्वारा पूरा किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जो पहला चरण होगा इसमें सबसे पहले सारे आवेदनों को चेक करने के बाद उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

फिर सभी चुने गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद फिर जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे इन सबकी एक फाइनल सूची घोषित की जाएगी।

नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply For NABARD Recruitment)

नाबार्ड भर्ती के लिए यदि आपको अपना फार्म जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को सही प्रकार से अपनाना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको नाबार्ड भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला लिंक ढूंढना है और इसको दबा देना है।
  • यहां पर अब पंजीकरण फार्म में आपको सभी जानकारी को भरना होगा।
  • आगे फिर आपको अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
  • अब आप पर जो शुल्क निर्धारित किया गया है इसे आपको ऑनलाइन जमा करना है।
  • शुल्क का भुगतान करके फिर आपको अपना फार्म जमा करना है और इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
  • ध्यान रहे कि प्रिंट लेने की आखिरी तारीख 27 जनवरी रखी गई है।

FAQ

नाबार्ड भर्ती के तहत आवेदन देने की अंतिम तारीख कौन सी है?

इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 12 जनवरी 2026 रखी गई है और इसी दौरान उम्मीदवारों को आवेदन देने होंगे।

नाबार्ड बैंक की तरफ से किस प्रोग्राम के तहत नौकरी दी जा रही है?

नाबार्ड बैंक की तरफ से यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

मेरी उम्र 25 साल है तो क्या मैं इस भर्ती के लिए आवेदन दे सकता हूं?

जी हां आप इस भर्ती के लिए आवेदन देने के लिए योग्यता रखते हैं क्योंकि अधिकतम आयु 30 साल तक होनी चाहिए।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment