Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana 2026: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

By Jiya
January 22, 2026 10:55 AM
Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना से राज्य सरकार उन सब छात्रों को वित्तीय मदद करती है जो गरीब हैं लेकिन उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं।

तो योजना का फायदा उठाने के लिए आवश्यक है कि छात्र ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो। जो छात्र योजना के लाभार्थी बनाए जाते हैं इन सबको मध्य प्रदेश सरकार स्नातक स्तर पर शिक्षा हासिल करने के लिए सहायता करती है। इसलिए विद्यार्थी आसानी के साथ किसी तकनीकी शिक्षा संस्थान में अथवा विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।

तो यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के एक होनहार छात्र हैं और आप उच्च शिक्षा लेने के इच्छुक हैं तो आपको मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का जरूर लाभ लेना चाहिए। पर आपको अगर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बारे में नहीं पता तो इसके लिए आज हम आपकी मदद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप मेधावी छात्र योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2026 (Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana)

एमपी सरकार ने गरीब छात्रों के लिए नियमित रूप से बहुत सारी स्कॉलरशिप वाली योजनाओं को शुरू किया हुआ है। ऐसा करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। ऐसे विद्यार्थी जो गरीब हैं और 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं इन सबके लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना शुरू की गई है।

यह योजना उन सभी छात्रों के लिए फायदेमंद है जिन्होंने एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 70% या फिर इससे भी अधिक अंक लिए हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में 85% या इससे अधिक अंक लिए हैं वे छात्र भी छात्रवृत्ति हेतु पात्र हैं।

बताते चलें कि 12वीं कक्षा को पास करने वाले होनहार छात्रों को विभिन्न प्रकार के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों जैसे कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीडीएस, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि को पूरा करने के लिए लाभ दिया जाता है।

Medhavi Chatra Yojana 2026 Overview

विभाग का नामतकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मुख्य नोडल विभाग
योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना
राज्यमध्य प्रदेश
योजना की शुरुआतवर्ष 2017-2018
वर्तमान सत्र2026
लाभउच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
पात्रता12वीं कक्षा में 70% या इससे अधिक अंक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttp://scholarshipportal.mp.nic.in/

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के फायदे (Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana Benefits)

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के जो फायदे हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से दी है:-

  • मध्य प्रदेश सरकार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप का लाभ देती है।
  • 12वीं कक्षा में जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है इन सबको स्नातक स्तर की पढ़ाई हेतु आर्थिक सहारा दिया जाता है।
  • जो विद्यार्थी किसी छात्रावास में रहते हैं तो इनको भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का फायदा मिलता है।
  • देश के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु कोई कठिनाई नहीं होती है।
  • लाभार्थी छात्रों की ट्यूशन फीस को राज्य सरकार के द्वारा माफ किया जाता है।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana)

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना से लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंड पूरा करने की आवश्यकता होगी जैसे:-

  • आवश्यक है कि विद्यार्थी मध्य प्रदेश राज्य का स्थानीय निवासी हो।
  • विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कीबोर्ड की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लिए हों।
  • जबकि 12वीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड से पास करने पर जरूरी है कि छात्र ने 85% अंक लिए हो।
  • जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से गरीब परिवार से संबंध रखते हैं इन सबको पात्र माना गया है।
  • छात्र के सारे परिवार के सदस्यों की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana Required Documents)

यदि आप मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-

  • कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संस्थान का शुल्क प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Medhavi Chatra Yojana)

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का मध्य प्रदेश के छात्रों को लाभ लेने के लिए अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • होम पेज पर अब यहां आपको पंजीकरण वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसे दबाना है।
  • आगे आपको अकादमिक वर्ष को चुनना है और यहां आपके सामने अगला पृष्ठ आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको न्यू एप्लीकेंट वाले बटन को क्लिक करना है और ओटीपी आधारित सत्यापन को अब आपने पूरा कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का फॉर्म खुलेगा जिसे आपको भरना है।
  • अब सभी दस्तावेज जो भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए अनिवार्य किए गए हैं इनको अपलोड करना है।
  • आखिर में आपको अपना फॉर्म सबमिट करके आवेदन संख्या को सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2026 के लिए मैं अपना आवेदन कैसे जमा कर सकता हूं?

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2026 हेतु आप अपना आवेदन योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए मुझे 12वीं कक्षा में कितने अंक लाने अनिवार्य हैं?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से यदि आपने 12वीं कक्षा पास की है तो आपको 70% न्यूनतम अंक लाने होंगे। या फिर छात्र ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं में 85 फीसदी अंक न्यूनतम लिए हों।

क्या मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति ले सकते हैं?

जी नहीं मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के माध्यम से वहीं छात्र स्कॉलरशिप ले सकते हैं जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment