Lado Protsahan Yojana 2026: लाडो प्रोत्साहन योजना से बेटियों को सरकार दे रही 1 लाख 50 हजार रूपए

By Jiya
January 17, 2026 3:23 PM
Lado Protsahan Yojana

राजस्थान की राज्य सरकार की तरफ से अपने क्षेत्र की सभी बालिकाओं के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से जो गरीब घरों की बेटियां हैं इन सबको प्रोत्साहित किया जाता है।

तो इस तरह से बालिकाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार से प्राप्त होती है। योजना का फायदा बेटियों को एक साथ नहीं बल्कि कई किस्तों में दिया जाता है। लेकिन आपको लाडो प्रोत्साहन योजना से तभी फायदा मिल सकता है जब आप अपना पंजीकरण पूरा करेंगे।

अगर आपको नहीं पता कि कैसे लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आप अपना आवेदन दे सकती हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपके लिए बहुत सहायक हो सकता है। आज आपको हम जानकारी देंगे कि लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है, आवेदन देने के लिए पात्रता, दस्तावेज और फॉर्म भरने का सही तरीका कौन सा आपको अपनाना चाहिए।

लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 (Lado Protsahan Yojana)

राजस्थान राज्य में ऐसी बहुत सारी बालिकाएं रहती हैं जो निर्धन परिवारों से संबंध रखती हैं। इस तरह से इन सब बालिकाओं के भविष्य को विकसित और सुरक्षित बनाने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना लाई गई है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की राशि का लाभ लाभार्थी बालिकाओं को दिया जाता है। इस तरह से यह पैसा बेटी की उम्र 21 साल तक की पूरी होने तक मिलता है। तो लाडो प्रोत्साहन की राशि राज्य की बेटियों को किस्तों में दी जाती है।

लाडो प्रोत्साहन योजना को राजस्थान की राज्य सरकार ने इसलिए शुरू किया है ताकि गरीब बेटियों को उचित जीवन जीने के लिए जरूरी सहारा दिया जाए। इस प्रकार से बालिकाओं की शिक्षा और अन्य जरूरतों की पूर्ति हेतु इन्हें योजना के तहत मदद की जाती है।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो प्रोत्साहन योजना
राज्यराजस्थान
योजना की शुरुआतअगस्त 2024
लाभ1.5 लाख रूपए की वित्तीय सहायता
21 वर्ष के बाद₹70000
वर्ष2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sso.rajasthan.gov.in/

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि

राजस्थान राज्य सरकार लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बालिकाओं को जो राशि कई चरणों में प्रदान करती है इस सबसे संबंधित जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • राजस्थान राज्य में जब किसी कन्या का जन्म होता है तो तब 5000 रूपए की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से की जाती है।
  • इसके बाद एक वर्ष की आयु होने पर कन्या को फिर से 5000 रूपए की राशि राज्य सरकार से प्राप्त होती है।
  • फिर जब बेटी पहली कक्षा में दाखिला लेती है तो तब राजस्थान सरकार 10000 रूपए का लाभ देती है।
  • आगे जब कन्या का एडमिशन छठी कक्षा में होता है तो तब 15000 रूपए का फायदा प्राप्त होता है।
  • इस प्रकार से कक्षा दसवीं में एडमिशन लेने के बाद 20000 रूपए की सहायता कन्या को प्राप्त होती है।
  • फिर जब बेटी का एडमिशन कक्षा 12वीं में होता है तो तब 25000 रूपए राजस्थान सरकार से मिलते हैं।
  • तो सबसे अंतिम चरण यानी कि जब बालिका की उम्र 21 वर्ष की हो जाती है तो तब 70000 रुपए का लाभ मिलता है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Lado Protsahan Yojana)

राजस्थान राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना से फायदा उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • केवल वही कन्याएं आवेदन जमा कर सकती हैं जो राजस्थान की स्थानीय निवासी हैं।
  • राजस्थान की जिन बेटियों के माता और पिता की वित्तीय स्थिति खराब है वे सब पात्रता रखती हैं।
  • एक घर की सिर्फ दो बेटियों को ही लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा मिलता है।
  • अनिवार्य है कि कन्या राजस्थान राज्य की कमजोर आर्थिक श्रेणी से संबंध रखती हो।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Lado Protsahan Yojana Important Documents)

अगर आप राजस्थान राज्य की निवासी हैं और योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन देने की इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के समय उपलब्ध कराने होंगे:-

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • ममता कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Lado Protsahan Yojana)

लाडो प्रोत्साहन योजना से फायदा उठाने के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना पड़ेगा:-

  • लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन के लिए आपको संबंधित ऑफिसियल पोर्टल पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको पंजीकरण से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
  • आगे आपको पंजीकरण के लिए सभी मांगा गया विवरण दर्ज करना होगा। ‌
  • जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो फिर आपको लॉगिन करना है जिसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • यहां आपको अब लाडो प्रोत्साहन योजना का फार्म पूरा भरना है और दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • फिर आपको सबमिट वाला बटन क्लिक करना है और यहां एक रसीद आपको प्राप्त होगी जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।
  • तो इस प्रकार से आपको राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ मिल सकता है।

FAQs

लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ कौन ले सकता है?

लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ राजस्थान की कन्याएं ले सकती हैं जिससे कि इनका कैरियर और भविष्य बेहतर बन सके।

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटी की आयु 21 वर्ष की होने पर कितना फायदा मिलता है?

योजना के तहत जब बेटी की आयु 21 साल की हो जाती है तो तब 70000 रुपए की राशि मिलती है।

क्या योजना का फायदा लेने के लिए ममता कार्ड जरूरी है?

जी हां लाडो प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने के लिए ममता कार्ड एक अहम दस्तावेज है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment