Kendriya Vidyalaya Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय में 2499 भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 17, 2025 4:25 PM
Kendriya Vidyalaya Vacancy

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा मौजूदा रिक्त पदों को देखते हुए भर्ती का नोटिफिकेशन निकालकर उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके चलते उम्मीदवारों के पास भर्ती में शामिल होकर नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होंगे उन उम्मीदवारों का चयन टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों तरह के पदों पर किया जाएगा। चल रहे इस दिसंबर के महीने में 12 दिसंबर 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

वही यह आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2499 पद भरे जाएंगे और ज्यादा रिक्त पदों की संख्या होने की वजह से बहुत ही ज्यादा संभावना रहेगी कि जो भी उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे उनमें से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हो सकेगा। आवेदन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार पहले जानकारी को हासिल करें और उसके बाद आवेदन करें।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2025

प्रधानाचार्य वाइस प्रिंसिपल पीजीटी भौतिकी पीजीटी रसायन विज्ञान टीजीटी अंग्रेजी पीजीटी अंग्रेजी पीजीटी हिंदी पीजीटी गणित टीजीटी सामाजिक अध्ययन टीजीटी गणित पीजीटी भूगोल पीजीटी अर्थशास्त्र पीजीटी इतिहास पीजीटी जीव विज्ञान पीजीटी गणित टीजीटी हिंदी टीजीटी विज्ञान प्रधानाध्यापक सहायक अनुभाग अधिकारी वरिष्ठ सचिवालय सहायक अनुभाग अधिकारी कनिष्ठ सचिवालय सहायक वित्त अधिकारी इन सभी के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

बताए जाने वाले इन पदों के लिए पदों की संख्या भी तय की गई है। अब इनमें से उम्मीदवार जिस भी प्रकार के पद पर चयनित होने के उद्देश्य से भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इस भर्ती में शामिल होने के लिए सिर्फ ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया गया है जो कि पहले से केवीएस संगठन में काम कर रहे हैं यानी कि पहले से कर्मचारी बने हुए हैं।

Kendriya Vidyalaya Recruitment 2025 Overview

संगठन का नामकेन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
भर्ती का नामकेंद्रीय विद्यालय भर्ती 2025
पद के प्रकारपीजीटी, टीजीटी
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित विषय में 50% अंक + b.Ed
रिक्त पद2499
वर्ष2025-26
आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kvsangathan.nic.in/

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पीजीटी हेतु जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्होंने संबंधित विषय में 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए साथ ही b.Ed की भी मांग की गई है। इसके अलावा टीजीटी हेतु ग्रेजुएशन और बीएड की हुई होनी ही चाहिए साथ ही सीटेट पेपर निकला हुआ होना चाहिए। अन्य जो रिक्त पद है उनके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास डिप्लोमा प्रोफेशनल डिग्री ग्रेजुएशन आदि की रखी गई है। इस जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके विस्तृत जानकारी को जाने।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी11 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू12 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि26 दिसंबर 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि26 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथि 15 फरवरी 2026

केंद्रीय विद्यालय भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में प्रिंसिपल वॉइस प्रिंसिपल हेडमास्टर पीजीटी टीजीटी अस्सिटेंट सिलेक्शन ऑफिसर जूनियर सेक्रेटेरिएट सीनियर सेक्रेटेरिएट तथा संबंधित रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले हैं उनका चयन डिपार्टमेंट एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा वहीं वित्त अधिकारी तथा सेक्शन ऑफिसर के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पिटेटिव एक्जाम के माध्यम से किया जाएगा इसके अलावा उम्मीदवारों के दस्तावेज भी सत्यापित होंगे।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती की परीक्षा

परीक्षा में उम्मीदवारों से 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 10 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे 60 प्रश्नों से उम्मीदवारों को 60 अंक हासिल होंगे और 10 प्रश्नों से उम्मीदवारों को 40 अंक हासिल होंगे। पेपर को पूरा करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। क्वालीफाइंग मार्क्स इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अनारक्षित श्रेणी और आरक्षित श्रेणी दोनों के लिए अलग-अलग रखे गए हैं।

जिसमें अनारक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए 40% अंक निर्धारित किए गए हैं और एससी एसटी तथा पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 35% अंक तय किए गए हैं।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती के आवेदन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक पोर्टल https://kvsangathan.nic.in/ पर चले जाएं।
  • अब आधिकारिक नोटिफिकेशन को खोलकर अच्छे से जानकारी को जानकर अपने सभी सवालों के जवाब हासिल करें।
  • योग्यता को चेक करें और योग्य होने पर आवेदन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म को भरें।
  • फॉर्म में दस्तावेज की जानकारी भी मांगी जाएगी वही जरूरी ऑप्शन पर टिक मार्क भी करवाया जाएगा तो यह कार्य भी पूरा करें।
  • फॉर्म कंप्लीट होने पर सबमिट कर देना है और सबमिट करने पर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से पूरी हो जाएगी।

FAQs

केंद्रीय विद्यालय की भर्ती कब आएगी?

केंद्रीय विद्यालय की भर्ती वर्तमान समय में आई हुई है जो उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक है आवेदन करें।

मैं केंद्रीय विद्यालय की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करूं?

आपको केंद्रीय विद्यालय की भर्ती के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में रिक्त पदों की संख्या कितनी है?

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 2499 है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

1 thought on “Kendriya Vidyalaya Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय में 2499 भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment