Jal Jeevan Mission Yojana List 2026: जल जीवन मिशन योजना की नई ग्रामीण लिस्ट जारी

By Jiya
March 25, 2026 10:59 AM
Jal Jeevan Mission Yojana List

भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में साफ पानी की समस्या का समाधान करने के लिए जल जीवन मिशन योजना को चलाया जा रहा है। ‌तो इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर कारीगरों की आवश्यकता है इसलिए बहुत से लोगों ने रोजगार पाने के लिए आवेदन जमा किए हैं।

तो अब इन सबके आवेदनों को चेक करने के बाद जल जीवन मिशन योजना लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। इसलिए आवेदन देने वाले लोगों को इस सूची को तुरंत चेक करना चाहिए। इस लिस्ट में जिनका नाम होगा केवल इन सबको ही इस कार्यक्रम के तहत रोजगार मिल पाएगा।

यदि आप नहीं जानते कि कैसे जल जीवन मिशन लिस्ट को चेक किया जा सकता है तो आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि किस प्रकार से यह सूची आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका इसमें नाम है या नहीं।

जल जीवन मिशन योजना 2026

हमारे देश में वर्तमान समय में जल जीवन मिशन कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा देश के सभी इलाकों में साफ पानी का बंदोबस्त करने के लिए तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है।

अब तक बहुत से इलाकों में लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध भी कराया जा चुका है। ‌परंतु अभी भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां के निवासियों को साफ जल नहीं मिल पा रहा है। ‌इसलिए इस योजना के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है कि देश के ग्रामीण इलाकों में जल्द से जल्द साफ पानी उपलब्ध कराया जाए।

Jal Jeevan Mission Yojana 2026 Overview

विभाग का नामजल शक्ति मंत्रालय
योजना का नामजल जीवन मिशन योजना
शुभारंभ15 अगस्त 2019
लेख का नामजल जीवन मिशन योजना लिस्ट
वर्ष2026
लाभअपने ही पंचायत में सरकारी नौकरी
आयु 18 साल या फिर इससे अधिक
बजट₹67,670 करोड़
लिस्ट का माध्यम ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jaljeevanmission.gov.in/

जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य

जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से भारत सरकार का उद्देश्य देश के सभी निवासियों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना है। इस तरह से जो लोग स्वच्छ जल के लिए दूर दराज के इलाकों में जाते हैं इन्हें अब इनके घरों में पाइप लाइन के जरिए से पानी प्रदान किया जाएगा। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को योजना से जोड़ा है ताकि शीघ्रता के साथ यह कार्य पूरा हो सके।

जल जीवन मिशन योजना योग्यतानुसार पद विवरण

पद का नामअपेक्षित योग्यता/कौशल
प्लंबरITI (प्लंबिंग) + अनुभव
पंप ऑपरेटर10वीं/12वीं पास
फिटरITI (फिटर) + अनुभव
इलेक्ट्रीशियनITI (इलेक्ट्रिकल)
FTK उपयोगकर्ता/जल मित्र10वीं/12वीं पास
सहायक/हेल्पर8वीं पास

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट की जानकारी

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जो लोग नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इन सबके आवेदन जांचने के बाद अब जल जीवन मिशन योजना की सूची की घोषणा कर दी गई है। यह लिस्ट जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे आप सब आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि जल जीवन मिशन योजना सूची में नाम होने पर ही आपको आपके संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। जिन लोगों का नाम इस बार लिस्ट में नहीं आया है तो वे दोबारा से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जल जीवन मिशन योजना के लिए पात्रता मापदंड

जल जीवन मिशन योजना के लिए आप सबको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करने की जरूरत है:-

  • आवेदक व्यक्ति भारत का नागरिक हो।
  • केवल वही लोग आवेदन दे सकते हैं जो स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
  • व्यक्ति की आयु 18 साल या फिर इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आपको संबंधित पद पर काम करने का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
  • पंजीकरण करने के लिए आपके पास सारे दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं।

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

जिन लोगों ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है तो इन सबको सूची को कुछ इस प्रकार से चेक करना चाहिए:-

  • सबसे पहले आप सबको जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जो होम पेज आपके सामने खुलेगा आपको इसमें जल जीवन मिशन लिस्ट से जुड़ा हुआ ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना होगा जिसके बाद दूसरा पृष्ठ खुल जाएगा।
  • तो इस नए पेज पर आपको उस सारे विवरण को दर्ज करना होगा जो आपसे मांगा गया है।
  • फिर कैप्चा कोड को दर्ज करके आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करना होगा।
  • यहां अब आपके सामने जल जीवन मिशन सूची खुलकर आएगी जिसमें आप अपने नाम को अब ढूंढ सकते हैं। ‌

FAQs

जल जीवन मिशन योजना के तहत किन-किन लोगों को काम मिल रहा है?

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत उन लोगों को रोजगार मिल रहा है जो इंजीनियर, मजदूर, हेल्पर, सुपरवाइजर, प्लंबर इत्यादि के रूप में काम करना चाहते हैं। ‌

जल जीवन मिशन योजना का क्या फायदा है?

जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को गंदा पानी पीने से छुटकारा मिलेगा और इसके अलावा स्थानीय लोगों को नौकरी के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

मैं जल जीवन मिशन योजना लिस्ट को आसानी से कैसे देख सकता हूं?

आप जल जीवन मिशन योजना लिस्ट को जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर कुछ जरूरी विवरण को दर्ज करके देख सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment