India Post Driver Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट ड्राइवर 10वी पास भर्ती के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन

By Jiya
January 8, 2026 5:05 PM
India Post Driver Vacancy

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक वे सब उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं जो स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं।

इस प्रकार से सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना केवल ऑफलाइन तरीके से ही आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी तक चलने वाली है। इसलिए आपका फॉर्म अंतिम तारीख तक विभाग के पास जरूरी तौर पर पहुंच जाना चाहिए।

अगर आपको इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इंडिया पोस्ट ड्राइवर की भर्ती के तहत आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 (India Post Driver Vacancy )

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ऑफिस अहमदाबाद सर्कल मिर्जापुर के द्वारा स्टाफ कार ड्राइवर के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बताते चलें कि भर्ती के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के 48 पद भरे जाने वाले हैं। इस तरह से जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो हम बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है।

इस प्रकार से उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 19 जनवरी तक का समय प्रदान किया गया है। यहां आपको यह भी बताते चलें कि इस भर्ती के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से ही अपना फार्म जमा कर सकते हैं।

India Post Driver Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामसंचार मंत्रालय
भर्ती का नामइंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती
पद का नामस्टाफ कार ड्राइवर
कुल पद48
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आयु सीमा18 साल से लेकर 27 साल
सैलरी19,900
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for India Post Driver Vacancy)

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान भी करना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
  • जबकि एससी एसटी और महिला अभ्यर्थियों को भी 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • उम्मीदवार इंडियन पोस्टल आर्डर के माध्यम से अपनी पेमेंट कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा (India Post Driver Vacancy Age Limit)

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए जो आयु सीमा के मानदंड अभ्यर्थियों को पूरे करने की जरूरत है वे कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • आवेदक की आयु जरूरी है कि 18 साल से लेकर 27 साल तक हो।
  • जो अभ्यर्थी एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीएच श्रेणी के तहत आते हैं इन सबको सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिली है।
  • आप यदि इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती की आयु सीमा से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी जानना चाहते हैं तो विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के तहत पद विवरण

Post NameTotal PostsUREWSSCSTOBCESM
Staff Car Driver48300401021102

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए योग्यता (Eligibility for India Post Driver Vacancy )

अगर आपको इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होगा:-

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा दसवीं पास की हो।
  • अभ्यर्थी के पास हल्के वाहन और भारी वाहन को चलाने का लाइसेंस जरूर होना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों को ड्राइविंग का अनुभव है इन सबको वरीयता दी जाएगी।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (India Post Driver Vacancy Selection Process)

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए सभी आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिर जितने भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे इन सबका स्किल टेस्ट होगा।

स्किल टेस्ट को पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद फिर उम्मीदवारों की मेडिकल जांच का चरण पूरा होगा। इन चार चरणों के आधार पर इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के तहत भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for India Post Driver Vacancy)

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन देने के लिए आपको जो तरीका अपनाना चाहिए इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती हेतु आवेदन देने के लिए सर्वप्रथम आपको संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब अपनी योग्यता को सुनिश्चित करने के पश्चात आपको आवेदन फार्म का प्रिंट निकाल लेना है।
  • यहां पर अब आपको आवेदन पत्र में पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • इस तरह से सभी मांगे गए अहम दस्तावेज भी आपको इंडिया पोस्ट कर ड्राइवर भर्ती के फॉर्म में संलग्न करने हैं।
  • अब आपको अपना आवेदन डाक वाले लिफाफे में डालकर संबंधित विभाग तक भेजना है।
  • ध्यान रहे कि आपको अपना फॉर्म सीनियर मैनेजर ऑफिस, मेल मोटर सर्विस, जीपीओ कंपाउंड, मिर्जापुर अहमदाबाद 380001 पर भेजना होगा।

FAQs

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 के माध्यम से कितने खाली पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती के माध्यम से 48 खाली पद स्टाफ कार ड्राइवर के भरे जाएंगे।

मैं इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए अपना आवेदन कौन सी तारीख तक दे सकता हूं?

आप अपना आवेदन 19 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क चुकाना होगा?

अभ्यर्थियों को अपना आवेदन देने हेतु 100 रुपए का शुल्क इंडियन पोस्टल आर्डर के माध्यम से चुकाना होगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment