Indbank Recruitment 2026: इंडबैंक बिना परीक्षा भर्ती के लिए यहाँ से भरें आवेदन फॉर्म

By Jiya
January 19, 2026 4:05 PM
Indbank Recruitment

इंडबैंक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है और सभी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। दरअसल इंडबैंक भारत के इंडियन बैंक का सहायक है। इस तरह से इंडबैंक में विभिन्न प्रकार के पदों हेतु विज्ञापन जारी हुआ है।

तो हम आपको बता दें कि जो लोग सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं वे अपना आवेदन ऑफ़लाइन तरीके से जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है और इसके लिए जो आखिरी तारीख है वह 25 जनवरी है।

आपको भी यदि अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में हमारा यह लेख आपको पूरा पढ़ना चाहिए। आज आपको इस लेख में हम इंडबैंक भर्ती 2026 से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आवेदन जमा करने के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया कौन सी रखी गई है।

इंडबैंक भर्ती 2026 (Indbank Recruitment)

इंडबैंक में नौकरी प्राप्त करने के लिए जो भी युवा इच्छुक हैं इन सबके लिए काफी अच्छा मौका आ गया है। आपको हम बता दें कि इंडियन बैंक की सहायक कंपनी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग, रिलेशनशिप मैनेजर, सेक्रेटेरिएट ऑफिसर और डीलर जैसे पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना फॉर्म इंडबैंक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आप अपना आवेदन फॉर्म भरकर बैंक को ऑफलाइन तरीके से भेज सकते हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी तक चलने वाली है और आपको इसी समय में अपना फॉर्म भरना होगा।

Indbank Vacancy 2026 Overview

कंपनी का नामIndbank Merchant Banking Services Limited (IBMBS LTD)
भर्ती का नामइंडबैंक भर्ती
पद का नामरिलेशनशिप मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, सेक्रेटेरियल ऑफिसर-ट्रेनी, डीलर
कुल पद20
शैक्षणिक योग्यतामार्केटिंग या फिर फाइनेंस में एमबीए की डिग्री
आयु सीमा21 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि25 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indbankonline.com/

इंडबैंक भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for Indbank Recruitment)

इंडबैंक की इस वैकेंसी के लिए आपको अगर आवेदन देना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा:-

  • रिलेशनशिप के पद के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने मार्केटिंग या फिर फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ले रखी हो। उम्मीदवार को कम से कम 2 वर्षों का काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
  • डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट हेतु अनिवार्य है कि अभ्यर्थी ने कंप्यूटर साइंस अथवा विजुअल कम्युनिकेशन में स्नातक किया होना चाहिए। साथ में उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में चार-पांच वर्ष का काम करने का अनुभव भी लिया हो।
  • सेक्रेटेरिएट ऑफिसर हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो और साथ में एक वर्ष का अनुभव भी होना जरूरी है।
  • डीलर के पद के लिए अनिवार्य है कि अभ्यर्थी ने स्नातक एनआईएसएम किया हो और काम करने का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इंडबैंक भर्ती के अंतर्गत पदों का विवरण

इंडबैंक भर्ती के माध्यम से निम्नलिखित पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं:-

Post NameNumber of Post
Relationship Manager10
Digital Marketing Specialist01
Secretarial Officer-Trainee for Back office01
Dealer – For Stock broking Terminals08
Total20

इंडबैंक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Indbank Recruitment Selection Process)

इंडबैंक भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लिखित एग्जाम के लिए उपस्थित नहीं होना होगा। दरअसल बैंक के द्वारा उम्मीदवारों हेतु कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा। इस तरह से योग्य अभ्यर्थियों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर पूरा होगा।

इंडबैंक भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for Indbank Vacancy)

इस भर्ती के लिए जो आवेदक फार्म भरने के इच्छुक हैं तो इन सबको पद के अनुसार आयु सीमा के मानदंड कुछ इस प्रकार से पूरे करने जरूरी होंगे:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • वहीं इंडबैंक भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 साल तक रखी गई है।
  • सभी आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जनवरी साल 2026 को आधार मानकर पूरी की जाएगी।

इंडबैंक भर्ती के तहत वेतन (Indbank Recruitment Salary Detail)

इंडबैंक भर्ती के तहत जो उम्मीदवार नियुक्त किए जाएंगे इन सबको पद के अनुसार सैलरी कुछ इस प्रकार से मिलेगी:-

  • रिलेशनशिप मैनेजर को सालाना 4-5 लाख रुपए की सैलरी प्राप्त होगी।
  • डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के पद पर नियुक्त किए गए उम्मीदवार को हर साल 5 लाख से लेकर 8 लाख रुपए का वेतन मिलेगा।
  • सेक्रेटेरिएट ऑफिसर ट्रेनिंग फॉर बैक ऑफिस के पद पर नौकरी करने वाले व्यक्ति को हर साल 3.50 लाख रुपए का वेतन मिलेगा।
  • डीलर फॉर स्टॉक ब्रॉकिंग टर्मिनल्स के पद पर नियुक्त किए गए अभ्यर्थी को वार्षिक 4.20 लाख रुपए मिलेंगे।

इंडबैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Indbank Recruitment)

इंडबैंक भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन ऑफ़लाइन तरीके से कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको इंडबैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र वाला लिंक दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आपको एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • इस फॉर्म को अब आपने सही प्रकार से व पूरा भरना होगा और इसके साथ सारे दस्तावेज भी लगाने होंगे।
  • फिर आपको अपने इंडबैंक भर्ती के आवेदन पत्र को कोरियर से या फिर पंजीकृत डाक के माध्यम से बैंक तक भेजना है।
  • इसके लिए आपको अपना आवेदन हेड एडमिनिस्ट्रेशन एनओ- 480 , फर्स्ट फ्लोर खिवराज कंपलेक्स 1, अन्ना सलाई, नंदनम चेन्नई 35 पर भेजना है।
  • आपको अपनी सारी स्कैन की गई कॉपियों को recruitment@indbankonline.com पर भी अनिवार्य भेजना होगा।

FAQs

इंडबैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी?

इंडबैंक भर्ती 2026 हेतु आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी तक चलेगी।

कितनी आयु के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

इंडबैंक भर्ती की चयन प्रक्रिया कौन सी रखी गई है?

इंडबैंक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के आधार पर चुना जाएगा और अभ्यर्थियों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment