अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है तो ऐसे में भारतीय वायु सेना में आपके लिए अग्निवीर बनने का एक बड़ा अच्छा अवसर आया है। इस तरह से इस भर्ती के लिए संबंधित विभाग के द्वारा विज्ञापन घोषित किया गया है।
जो भी व्यक्ति आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें अपना फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा करना चाहिए। इस भर्ती के लिए वे सब महिला और पुरुष आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। तो आप अपना फॉर्म अंतिम तारीख तक अवश्य जमा कर दें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।
आज हम आपको इस लेख में बताएंगे आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती की सारी जानकारी। इस प्रकार से आज हम आपको बताएंगे कि अग्निवीर भर्ती हेतु महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की प्रक्रिया क्या रहेगी।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2026 (IAF Agniveer Vayu Recruitment)
हमारे देश के भारतीय वायु सेना यानी आईएएफ की तरफ से अग्निवीर वायु भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि जो उम्मीदवार अविवाहित हैं वे सब अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो गई है और आप अपना फार्म फरवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से हम आपको यहां पर यह भी बता दें कि इसके बाद फिर आपको ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा।
IAF Agniveer Vayu Vacancy 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय वायु सेना |
| भर्ती का नाम | आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती |
| पद का प्रकार | अग्निवीर |
| सेवा अवधि | 4 साल |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वी पास |
| आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
| आवेदन शुल्क | 550 रुपए + 18% का जीएसटी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://agnipathvayu.cdac.in |
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आयु सीमा
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को जो आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना चाहिए वह कुछ इस प्रकार से है:-
- आवश्यक है कि उम्मीदवार ने 1 जनवरी 2006 से लेकर 1 जुलाई 2009 के बीच में जन्म हुआ हो।
- इस तरह से उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपको आयु सीमा से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| Events | Dates |
|---|---|
| Notification Release Date | जनवरी, 2026 |
| Online Application Start | 12 जनवरी, 2026 |
| Last Date to Apply | फरवरी, 2026 |
| Exam Date | 30 मार्च 2026 से शुरू |
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for IAF Agniveer Vayu Recruitment)
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के तहत आवेदन देने के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ प्रकार से रखी गई है:-
- उम्मीदवार ने जरूरी है कि 12वीं कक्षा विज्ञान विषय में पास की हो।
- छात्र ने भौतिकी, अंग्रेजी और गणित की परीक्षा में 50% अंक लिए हों।
- जिन्होंने इंजीनियरिंग डिप्लोमा लिया है वे सभी भी आवेदन दे सकते हैं।
- जिन छात्रों ने अन्य विषय में 12वीं कक्षा के अंतर्गत 50% अंकों को हासिल किया है वे सब भी फॉर्म भर सकते हैं।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आपको जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा इससे जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-
- सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 550 रुपए का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा।
- इसके साथ में अभ्यर्थियों को 18% का जीएसटी भी चुकाना जरूरी है।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (IAF Agniveer Vayu Recruitment Selection Process)
जितने भी अभ्यर्थी अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अपना आवेदन फार्म भरेंगे इन सबको चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- सबसे शुरू में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में आपसे वस्तुनिष्ठ आधारित सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप किसी सवाल का गलत जवाब देंगे तो 0.25 अंक नकारात्मक अंकन के तहत कटेगा।
- इसके बाद फिर अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण का चरण चलाया जाएगा। इस तरह से जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होंगे इनको शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- शारीरिक परीक्षण के पश्चात उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जब पूरा हो जाएगा तो उम्मीदवारों को इस भर्ती के तहत नियुक्ति मिल जाएगी।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के तहत वेतन
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के तहत उम्मीदवारों को कुछ इस प्रकार से सैलरी और दूसरे लाभ प्रदान किए जाएंगे:-
- शुरू के 4 वर्ष की सेवा के समय के पहले साल में 30 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे।
- इस तरह से यह सैलरी चौथे वर्ष में 40 हजार रुपए तक हो जाएगी।
- 4 वर्ष के पश्चात जब सेवा पूरी हो जाएगी तो सेवा निधि पैकेज के तौर पर 10.04 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी।
- इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थाई कैडर के रूप में नौकरी मिलेगी।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for IAF Agniveer Vayu Recruitment)
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन भरने हेतु आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-
- सबसे पहले आपको आईएएफ अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब जो होम पेज आपके सामने आएगा इसमें आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाला ऑप्शन ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने जो पेज आएगा इसमें आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी को दर्ज करना है।
- अब आपको जनरेट ओटीपी वाले बटन को क्लिक करना है और कैप्चा कोड को भी दर्ज करना है।
- यहां पर अब आपको पंजीकरण को पूरा कर लेना है।
- फिर जो आपके सामने अग्निवीर वायु भर्ती का आवेदन फार्म आएगा इसे आपको भर लेना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद आपको अपनी मौजूदा समय की तस्वीर और हस्ताक्षर को अपलोड कर देना है।
- फिर आपको अपना अग्निवीर वायु भर्ती का फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
FAQs
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख कौन सी है?
इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख फरवरी 2026 है।
क्या आईएएफ अग्निवीर वायु वैकेंसी के तहत परीक्षा का आयोजन होगा?
जी हां अग्निवीर वायु वैकेंसी के तहत आवेदन जमा करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेना होगा।
मैं अपना आवेदन फार्म कहां पर भर सकता हूं?
आप अपना आवेदन पत्र भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।







