अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं तथा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए होमगार्ड विभाग की तरफ से जारी की गई नई भर्ती के बारे में अनिवार्य रूप से जान लेना चाहिए।
बताते चले कि हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड के नए पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अंतर्गत यहां पर 700 से अधिक उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है। इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं।
भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पदों में से 358 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (पुरुष), 167 जनरल ड्यूटी होम गार्ड (महिला), 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड वॉलंटियर ड्राइवर और 25 पद टेक्निकल ट्रेडमैन के लिए आवंटित किए गए हैं।
होमगार्ड भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश की इस होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं जिसके तहत कोई भी उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक बिना किसी परेशानी के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करते हुए अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
आपके लिए जानकारी होनी चाहिए की 31 मार्च 2026 भर्ती के लिए अंतिम तिथि के रूप में लागू है अर्थात इस तिथि के बाद आवेदन वाला पोर्टल बंद कर दिया जाएगा इसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकेंगे।
Home Guard Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स, सिविल डिफेंस, फायर एंड SDRF |
| भर्ती का नाम | होमगार्ड भर्ती |
| राज्य | हिमाचल प्रदेश |
| कुल पद | 700 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 23 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2026 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 50 वर्ष |
| लिखित परीक्षा तिथि | अप्रैल 2026 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://www.hgvr.hp.gov.in/ |
होमगार्ड भर्ती के लिए योग्यताएं
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो नीचे दी गई योग्यताओं में परिपूर्ण होना जरूरी है।-
- इस भर्ती के अंतर्गत कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
- इसके अलावा कुछ मुख्य पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा भी आवश्यक होगा।
- भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने चाहिए।
- मानक परीक्षण के अंतर्गत उनकी कद काठी इत्यादि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
होमगार्ड भर्ती के तहत पद विवरण
| पोस्ट का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| जनरल ड्यूटी होम गार्ड (पुरुष) | 358 |
| जनरल ड्यूटी होम गार्ड (महिलाएं) | 167 |
| बैंडमैन | 74 |
| होम गार्ड स्वयंसेवी ड्राइवर | 76 |
| टेक्निकल ट्रेडमैन | 25 |
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
हिमाचल प्रदेश की इस होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्कों को भी अनिवार्य रूप से लागू किया गया है जो कि बिना किसी भेदभाव के सभी श्रेणियां के लिए एक समान है। बताते चले कि यह आवेदन शुल्क ₹200 तक है और साथ में जीएसटी भी शामिल की गई है।
कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी पेमेंट एप्लीकेशन या फिर नेट बैंकिंग के द्वारा बहुत ही आसानी के साथ कर सकते हैं।
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आयु सीमा की जानकारी नीचे दिए गए चरणों के अनुसार जान सकते हैं।-
- इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या फिर से ऊपर की रखी गई है।
- इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष तक सीमित किया गया है।
- जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उनके लिए आयु सीमा में ऊपरी छूट भी दी जाएगी।
- आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी को नोटिफिकेशन के माध्यम से ही चेक किया जा सकेगा।
होमगार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
होमगार्ड विभाग के निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य तौर पर लिखित परीक्षा पर आधारित होगी अर्थात जो उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करते हैं उन सभी के लिए निश्चित शेड्यूल के आधार पर लिखित परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा में अपने प्रदर्शन के साथ सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के शारीरिक और मानक परीक्षण करवाए जाएंगे और साथ में ही उनके मेडिकल चेकअप भी पूरे होंगे। अंत में उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन के जाने के बाद ही उनके लिए पद नियुक्त किया जा सकेगा।
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- होमगार्ड भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च करने की आवश्यकता होगी।
- नोटिफिकेशन की लिंक मिल जाने पर उसे क्लिक करते हुए आगे जाएं।
- इसके बाद नोटिफिकेशन की जानकारी को पढ़ें और अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी करनी होगी।
- फॉर्म भर जाता है तो डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए आवेदनशुल्क जमा करें।
- अंत में सबमिट कर देते हैं तो भर्ती का आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट निकालना भी जरूरी है।
FAQs
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?
हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में करवाई जाने की संभावना है।
होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा कितने अंको के लिए होगी?
होमगार्ड भर्ती की परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती का सिलेबस क्या होगा?
हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई होमगार्ड भर्ती का सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही जाने।








