High Court Vacancy 2025: 8वीं पास हाई कोर्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 20, 2025 6:28 AM
High Court Vacancy

उच्च न्यायालय में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इस बार गुवाहाटी उच्च न्यायालय की तरफ से सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती के रूप में बहुत ही अच्छा अवसर प्रदान करवाया जा रहा है।

बताते चलें कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय की तरफ से एमटीएस, न्यायिक सहायक, कंप्यूटर तथा ड्राइवर के 39 महत्वपूर्ण पदों के लिए यह भर्ती आयोजित हो रही है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी स्थान दिया जा रहा है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के तौर पर इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 09 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाने के बाद कोई भी उम्मीदवार 26 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

हाई कोर्ट भर्ती 2025

गुवाहाटी हाई कोर्ट के पदों के लिए जारी की गई भर्ती की अंतिम तिथि भले ही 26 जनवरी 2026 तक ही सीमित है हालांकि उम्मीदवार आवेदन के बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान 29 जनवरी 2026 तक बहुत ही आसानी के साथ कर सकते हैं तथा यही फॉर्म करेक्शन की तिथि भी लागू है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास काफी लंबा समय है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए जारी किए गए पदों के अनुसार सभी प्रकार के नियम और निर्देशों को जान लेना चाहिए ताकि आगे कोई परेशान ना हो।

High Court Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामउच्च न्यायालय गुवाहाटी
भर्ती का नामहाई कोर्ट भर्ती
पद का नामएमटीएस ,न्यायिक सहायक, कंप्यूटर तथा ड्राइवर
कुल पद39
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 8वी पास
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल चेकअप, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ghconline.gov.in/

हाई कोर्ट भर्ती के लिए योग्यताएं

गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती में जारी किए गए विभिन्न पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण इस प्रकार से है:-

  • एमटीएस के पदों के लिए भर्ती में शैक्षिक योग्यता केवल आठवीं तक ही सीमित है।
  • न्यायिक सहायक के पदों के लिए बात करें तो उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर क्षेत्र में नॉलेज होना चाहिए।
  • कंप्यूटर संबंधी पदों के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर क्षेत्र में 6 महीने तक का डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • ड्राइवर पदों के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं तथा 3 वर्ष तक का वैद्य एमएलबी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

हाई कोर्ट भर्ती में लागू की गई आयु सीमा को भी जानना जरूरी है जो निम्न है:-

  • संबंधित पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक की उम्मीदवारों के लिए ही पात्रता दी गई है।
  • आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।
  • आयुसीमा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन को जरुर पढ़े ताकि आगे कोई दुविधा ना रहे।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Release Date09 दिसंबर 2025
Online Application Start09 जनवरी 2026
Last Date to Apply26 जनवरी 2026
Last Date to Submit Application Fee29 जनवरी 2026

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

गुवाहाटी उच्च न्यायालय की तरफ से जारी की गई इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन हेतु आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा जिसके बाद ही उनके आवेदन आधिकारिक तौर पर स्वीकृत किए जा सकेंगे।

बता दें कि जो उम्मीदवार सामान्य या फिर पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए ₹500 तक की आवेदन शुल्क को लागू किया गया है साथ में ही एससी-एसटी जैसी श्रेणियां के लिए यह आवेदन शुल्क ₹250 यानी आधा है। पीडब्ल्यूडी की श्रेणी के लिए भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

हाई कोर्ट भर्ती के तहत वेतनमान

Post NameTotal PostSalary (PB-2) ग्रेड वेतन
Multi Tasking Staff26₹12,000 – ₹52,0003,900
Judicial Assistant08₹14,000 – ₹70,0008,700
Computer Assistant02₹14,000 – ₹70,0006,200
Chauffeur (Driver)03₹14,000 – ₹70,0005,200

हाई कोर्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती में जारी किए गए पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करते हैं उन सभी के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य तौर पर लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी करवाई जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के स्किल संबंधी टेस्ट भी होंगे।

लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट में जो उम्मीदवार सफलता हासिल करते हैं उन सभी के मेडिकल चेकअप और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं जाएंगे इसके बाद ही उनके लिए संबंधित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

हाई कोर्ट भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें:-

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में पहुंचे और भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से अपनी योग्यता अनुसार पद का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आगे जाएं और शैक्षिक संबंधी विवरण को दर्ज करते हुए फॉर्म भरे।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदनशुल्क को जमा कर दें।
  • अंत में अपनी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करते हुए सबमिट कर देना होगा।

FAQs

गुवाहाटी हाई कोर्ट पदों के लिए वेतनमान क्या है?

गुवाहाटी हाई कोर्ट के पदों के लिए वेतनमान उनकी कार्य श्रेणी पर निर्धारित है जिसकी जानकारी जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही जाने।

गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती के लिखित परीक्षा मार्च 2026 में करवाई जाने की संभावना है।

गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती में कट ऑफ कितना होता है?

सामान्य तौर पर गुवाहाटी हाई कोर्ट भर्ती में 40% से लेकर 60% तक का कट ऑफ हो सकता है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment