Haryana Police Constable Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया

By Jiya
January 13, 2026 1:04 PM
Haryana Police Constable Vacancy

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। घोषित किए गए विज्ञापन के मुताबिक 5500 खाली पदों को भरा जाएगा।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 11 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। इस तरह से उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 25 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। आप सभी को अपना आवेदन एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा करना है।

आपको यदि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी हुई जानकारी चाहिए तो आप हमारा आज का यह लेख आखिर तक पढ़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन देने की प्रक्रिया क्या निर्धारित की गई है।

Haryana Police Constable Vacancy 2026

हरियाणा पुलिस विभाग में जो उम्मीदवार नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो इन सबके लिए बड़ी खबर आई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि एचएसएससी यानी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5500 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

इस प्रकार से सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि आप हरियाणा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी हासिल करें तो आपको इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

Haryana Police Recruitment 2026 Overview

भर्ती निकायहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामहरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती
पद का नामपुलिस कांस्टेबल
कुल रिक्तियां5500
शैक्षणिक योग्यता 12वी पास के लिए
आवेदन प्रारम्भ 11 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.hssc.gov.in/

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for Haryana Police Constable Vacancy)

यदि आपको हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य रूप से पास की होनी चाहिए।
  • आवेदक ने दसवीं कक्षा में हिंदी अथवा संस्कृत में से कोई एक विषय जरूरी तौर पर पढ़ा होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने सीईटी ग्रुप सी योग्यता हासिल की होनी चाहिए।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत पद विवरण

हरियाणा पुलिस विभाग ने इस भर्ती के तहत 5500 खाली पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी और इस सबसे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

CategoryMale Constable (General Duty)Female Constable (General Duty)Male Constable (Government Railway Police)
Gen1620216144
DSC4055436
OSC4055436
BCA6308456
BCB3604832
EWS4506040
ESM-Gen3154228
ESM-DSC450604
ESM-OSC450604
ESM-BCA901208
ESMBCB1351812
Total4500600400

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for Haryana Police Constable Recruitment)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जो आयु सीमा रखी गई है इससे जुड़ी हुई जानकारी निम्नलिखित हमने बताई है:-

  • आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तक होनी चाहिए।
  • जबकि इस भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अधिकतम आयु 25 साल तक रखी गई है।
  • जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणियों के तहत आते हैं इन सबको अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
  • सभी आवेदन देने वाले व्यक्तियों की आयु की गिनती 1 जनवरी साल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले किसी भी उम्मीदवार को फीस जमा नहीं करनी होगी। इस तरह से आपका संबंध चाहे किसी भी श्रेणी से हो आप अपना आवेदन बिल्कुल निशुल्क जमा कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Haryana Police Constable Vacancy Selection Process)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत आपको आवेदन जमा करने के बाद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। इस तरह से फिर पीएमटी और पीएसटी टेस्ट हेतु चयनित उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

तो जो उम्मीदवार इन दोनों में पास हो जाएंगे इन सबको फिर आगे नॉलेज टेस्ट हेतु आमंत्रित किया जाएगा। जब सारे चरण पूरे हो जाएंगे तो इसके बाद उम्मीदवारों को इनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Haryana Police Constable Vacancy)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी हेतु आवेदन जमा करने के लिए आपको जो आवेदन प्रक्रिया अपनानी होगी इस सबसे जुड़ी हुई जानकारी निम्नलिखित प्रदान की गई है:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको इस भर्ती की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको न्यू कैंडिडेट वाला विकल्प दिखाई देगा जिसे आपको दबाना होगा।
  • यहां अब आपको पंजीकरण करने के लिए मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • आपको फिर अपने आवेदन फार्म को पूरा भर लेना है और हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को अपलोड करना है।
  • इस प्रकार से अन्य सभी दस्तावेज भी आपको जमा कर देने हैं और अपना फार्म सबमिट करना है।
  • सबसे आखिर में आपको हरियाणा पुलिस भर्ती के आवेदन का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2026 आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलने वाली है?

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक चलने वाली है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कितने खाली पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 5500 खाली पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।

मुझे हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कितना शुल्क देना होगा?

आपको हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment