Free Sauchalay Yojana Online Registration 2026: फ्री शौचालय के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

By Jiya
January 10, 2026 2:23 PM
Free Sauchalay Yojana Online Registration

अगर आप भारत के गांव में रहने वाले ऐसे नागरिक हैं जिनको खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। तो ऐसे में आपके लिए सरकार के द्वारा काफी बड़ा मौका दिया जा रहा है। शौचालय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है और सभी पात्रता रखने वाले ग्रामीण परिवार आवेदन दे सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जिनके घर में शौचालय नहीं होता इन सबको सरकार 12000 रूपए की वित्तीय मदद करती है। योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि बिना किसी कठिनाई के शौचालय को बनवाने का काम आरंभ किया जा सके।

अगर आपको अपना पंजीकरण पूरा करना है और सरकार से शौचालय निर्माण के लिए मदद लेनी है तो इसमें आज हम आपकी सहायता करने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में आपको हम यह जानकारी देंगे की शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आप कैसे अपने घर से ही कर सकते हैं। यदि आपको सारा विवरण जाना है तो यह लेख आप आखिर तक कर सकते हैं।

फ्री शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026 (Free Sauchalay Yojana Online Registration)

हमारे भारत में जो ग्रामीण इलाके हैं वहां के रहने वाले नागरिकों को मौजूदा समय में भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। लेकिन हमारी सरकार चाहती है कि इन सब लोगों को इस प्रथा से छुटकारा दिलाया जाए। ‌इसीलिए फ्री शौचालय योजना का लाभ ग्रामीण नागरिकों को दिया जा रहा है।

जानकारी के लिए बताते चलें कि जब हर गांव के नागरिक के घर में शौचालय होगा तो इसकी वजह से इनका स्वास्थ्य अच्छा बनेगा और बीमारियां भी कम फैलेंगीं। साथ में घर की महिलाओं को और छोटे बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।

इस प्रकार से यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि केंद्र सरकार फ्री शौचालय योजना के माध्यम से ना केवल जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता दे रही है बल्कि इन सबको स्वच्छता के लिए भी जागरूक कर रही है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि शौचालय निर्माण के लिए सरकार से 12000 रूपए की सहायता आपको मिलती है।

Free Sauchalay Yojana Registration 2026 Overview

विभाग का नामपेयजल और स्वच्छता विभाग
योजना का नामफ्री शौचालय योजना
लेख का नामफ्री शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
लाभार्थीसमस्त बीपीएल धारक परिवार
लाभशौचालय निर्माण के लिए ₹12000
प्रथम क़िस्त₹6000
उद्देश्यखुले में शौच से मुक्ति
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbm.gov.in/

फ्री शौचालय योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा जो फ्री शौचालय योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की गई है इसके माध्यम से यही लक्ष्य है कि गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को शौचालय के लिए मदद की जाए। इस तरह से सरकार चाहती है कि निर्धन लोगों को शौचालय को बनवाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि वे भी खुले में शौच की समस्या से मुक्ति पा सकें।

इस प्रकार से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सरकार देशभर के सभी गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को आर्थिक सहारा दे रही है। तो सरकार का मुख्य रूप से उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना है। इस तरह से हैजा, डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां खुले में शौच के कारण फैलतीं हैं जिन पर सरकार रोक लगाना चाहती है।

फ्री शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता (Eligibility for Free Sauchalay Yojana Online Registration)

यदि आपको फ्री शौचालय योजना के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना है तो इसके लिए आपको पहले निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता होगी:-

  • आवेदन जमा करने वाला परिवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक जरूरी है कि भारत के किसी ग्रामीण इलाके में रह रहा हो।
  • परिवार ने पहले कभी शौचालय योजना का लाभ प्राप्त ना किया हो।
  • आवेदक परिवार के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में या फिर आयकर दाता श्रेणी में ना आता हो।
  • गांव में रहने वाले जो परिवार बीपीएल अथवा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन सबको पात्र माना गया है।

फ्री शौचालय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Free Sauchalay Yojana Registration Required Documents)

फ्री शौचालय योजना के पंजीकरण हेतु आपको जिन दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए इनसे जुड़ी हुई जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आरक्षित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

फ्री शौचालय योजना के लिए आवेदन कैसे करें? ( How to Apply for Free Sauchalay Yojana)

भारत के जिन गांवों में रहने वाले लोगों को फ्री शौचालय योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों को दोहराया जा सकता है:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको स्वच्छ भारत मिशन योजना की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • होम पेज पर अब आपको नीचे की तरफ सिटीजन कॉर्नर में चले जाना है।
  • यहां अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म फॉर आईएचएचएल दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • आगे आपको पंजीकरण करने के लिए सिटिजन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर की संख्या को लिखना है और गेट ओटीपी वाला बटन दबा देना है।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से आपको लॉगिन कर लेना है।
  • अगले चरण के तहत आपको फ्री शौचालय योजना का फॉर्म पूरा भर लेना है।
  • अब सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आपको सही प्रारूप में स्कैन करने हैं और फिर इन्हें अपलोड कर देना है।
  • फिर आपको अपना मुफ्त शौचालय योजना का आवेदन पत्र जमा करके एप्लीकेशन नंबर को सहेज लेना है।

FAQs

मुझे फ्री शौचालय योजना के लिए कहां पर अप्लाई करना चाहिए?

आपको फ्री शौचालय योजना के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन देना चाहिए।

क्या फ्री शौचालय योजना की वित्तीय राशि एक साथ मिलती है?

जी नहीं आपको मुफ्त शौचालय योजना की वित्तीय सहायता राशि एक साथ नहीं मिलती बल्कि दो किस्तों में प्रदान की जाती है।

किन लोगों को योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा?

गांव में रहने वाले जो परिवार अत्यधिक गरीब हैं या अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति या फिर बीपीएल श्रेणी के तहत आते हैं इन सबको प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

2 thoughts on “Free Sauchalay Yojana Online Registration 2026: फ्री शौचालय के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

  1. मुझे बाथरूम नहीं है बाथरूम बनवाना है सर मुझे प्लीज कृपया चाहिए

    Reply

Leave a Comment