Forest Guard Recruitment 2026: 10वी पास फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
January 6, 2026 4:13 PM
Forest Guard Recruitment

वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी प्राप्त करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से बहुत ही अच्छी खुशखबरी दी गई है क्योंकि यहां पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

राजस्थान में जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड ,फॉरेस्टर तथा सर्वेयर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है जिसके लिए कुल 785 पद रिक्त किए गए हैं।

भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया गया है कि जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए अब कुछ ही दिनों में आवेदन का शेड्यूल संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 (Forest Guard Recruitment)

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में 785 पद रिक्त किए गए हैं जिसमें से 483 पद वनरक्षक के लिए तथा 269 पद वनपाल के लिए और 43 पद सर्वेयर के लिए आवंटित किए गए हैं।

अन्य सरकारी भर्तियों की तरह फॉरेस्ट गार्ड की इस भर्ती में भी जारी किए गए पदों के लिए आरक्षण सुविधा को लागू किया गया है जिसका सबसे अच्छा फायदा आरक्षण श्रेणियां में आने वाले उम्मीदवार जैसे एससी, एसटी के लिए होने वाला है।

Forest Guard Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नामफॉरेस्ट गार्ड भर्ती
पद का नामवनरक्षक, वनपाल, सर्वेयर
कुल पद785
शैक्षणिक योग्यताकक्षा 10वीं 12वीं पास
नौकरी का स्थानराजस्थान
आयु सीमा18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए योग्यताएं (Eligibility for Forest Guard Recruitment)

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में योग्यता संबंधी विवरण इस प्रकार से संदर्भित किया गया है:-

  • वनरक्षक यानी फॉरेस्ट गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं मांगी गई है।
  • अगर हम फॉरेस्टर के पदों की बात करें तो उसके लिए कक्षा दसवीं के साथ 12वीं की आवश्यकता भी होगी।
  • सर्वेयर के पदों के लिए उम्मीदवार की इस बेसिक शैक्षिक योग्यता के साथ सिविल सर्विस में आईटीआई सर्टिफिकेट या फिर सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इन पदों के लिए उम्मीदवार का शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।
  • उम्मीदवार के लिए राजस्थान संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि तथा हिंदी में काम करने का अभ्यास भी होना चाहिए।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Forest Guard Recruitment Application Fee)

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कुछ ही घंटों पहले ही फॉरेस्ट को भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसके अंतर्गत अभी तक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क संबंधी विवरण को स्पष्ट नहीं किया गया है।

उम्मीद है की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू करवाए जाने के बाद उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी इसके बाद में अपनी श्रेणी और आवश्यकता अनुसार इसका भुगतान कर सकेंगे।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के तहत पद विवरण

Post Name Number of Post
Forest Guard483 पद
Forester269 पद
Surveyor43 पद
Total Post785

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for Forest Guard Recruitment)

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उम्मीदवार निम्न आयु सीमा के अनुरूप पात्र होने चाहिए:-

  • सामान्य तौर पर भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा का प्रावधान 18 वर्ष या उससे ऊपर का है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में कुछ छूट भी प्रदान करवाई जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी जानना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Forest Guard Vacancy Selection Process)

राजस्थान राज्य में जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाएगी। चयन प्रक्रिया के तौर पर सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी इसके बाद उनके शारीरिक दक्षता टेस्ट करवाएं जाएंगे।

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा तथा शारीरिक दक्षता टेस्ट में सफलता हासिल करते हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे और इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Forest Guard Recruitment)

  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करना है तो ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च कर लेना होगा।
  • नोटिफिकेशन में भर्ती की आवेदन वाली लिंक मिलेगी उसे क्लिक करें और अगले ऑनलाइन पेज पर पहुंचे।
  • यहां से अपनी महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा।
  • ओटीआर हो जाता है तो इसके बाद भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कितने अंको की होगी?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 100 अंकों के लिए करवाई जाएगी।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का सिलेबस कैसे जाने?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस संबंधी पूरी डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन उपलब्ध करवाई गई है।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

अनुमानित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी के दूसरे तीसरे सप्ताह से शुरू की जा सकती है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment