ECHS Recruitment 2026: ईसीएचएस भर्ती के 8वी पास के लिए फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
January 17, 2026 11:33 AM
ECHS Recruitment

अगर आप राजस्थान राज्य में रहते हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए काफी अच्छी खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि ईसीएचएस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ‌

इस प्रकार से यह भर्ती हनुमानगढ़ और इसके अलावा श्री गंगानगर जिलों में बने हुए एक्स सर्विसमैन अस्पताल हेतु जारी की गई है। जो उम्मीदवार सिर्फ आठवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं वे सब भी अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है और आप 13 फरवरी तक फार्म भर सकते हैं।

अगर आपको ईसीएचएस भर्ती से जुड़ी हुई जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती के आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, शिक्षा योग्यता और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बारे में सारा विवरण बताएंगे।

ईसीएचएस भर्ती 2026 (ECHS Recruitment)

ईसीएचएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस प्रकार से चौकीदार, चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क, लैब अटेंडेंट जैसे बहुत से पदों के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

इस प्रकार से जो भी उम्मीदवार आवेदन देने हेतु योग्यता रखते हैं वह ऑफलाइन तरीके का उपयोग करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है और आप सभी अपना फार्म 13 फरवरी तक जमा करके इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि आप सभी अभ्यर्थियों को हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर राजस्थान में नौकरी करनी होगी। इस तरह से यदि आप इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं और आवेदन देने हेतु इच्छुक हैं तो आपको अंतिम तारीख तक फॉर्म भरना होगा।

ECHS Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS)
भर्ती का नामईसीएचएस भर्ती
पद का नामचौकीदार, चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क, लैब अटेंडेंट आदि
कुल पद56
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 8वीं कक्षा पास
वेतन₹21,800/-
आवेदन शुल्क निशुल्क
आवेदन की अंतिम तिथि13 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.echs.gov.in/

ईसीएचएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ईसीएचएस भर्ती हेतु अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। इस तरह से सभी श्रेणियों के उम्मीदवार अपना फार्म बिल्कुल निशुल्क जमा कर सकते हैं।

ईसीएचएस भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for ECHS Recruitment)

ईसीएचएस भर्ती के तहत जो आयु सीमा निर्धारित की गई है इससे जुड़ी हुई जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • आवेदन जमा करने हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तक हो।
  • जबकि ईसीएचएस भर्ती के लिए आवेदन देने की अधिकतम आयु 53 साल तक है।
  • हालांकि कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 साल तक है।
  • आयु सीमा से जुड़ी हुई व्यापक जानकारी के लिए आपको विज्ञापन को पढ़ लेना चाहिए।

ईसीएचएस भर्ती के तहत पद विवरण

Post NameNumber of Post
OIC04
Medical Specialist (MD)01
Medical Officer12
Gynecologist01
Dental Officer07
Dental Asst05
Lab Tech05
Lab Asst02
Pharmacist05
Nursing Asst (General)06
Physiotherapist01
DEO01
Clerk05
TOTAL56

ईसीएचएस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for ECHS Recruitment)

ईसीएचएस भर्ती के द्वारा विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार से निर्धारित की गई है:-

  • सफाई कर्मचारी हेतु जरूरी है कि आवेदक को पढ़ना और लिखना सही से आता हो।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट हेतु जरूरी है उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की हो और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
  • चपरासी और चौकीदार के पद पर काम करने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने न्यूनतम आठवीं कक्षा पास कर ली हो।

ईसीएचएस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (ECHS Recruitment Selection Process)

ईसीएचएस वैकेंसी के तहत जो उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे तो सबसे पहले इनके आवेदन को चेक किया जाएगा। इस तरह से फिर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन किसी भी लिखित परीक्षा के माध्यम से नहीं होगा। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में सफल हो जाएंगे इन सबको संबंधित पद पर अंतिम रूप से नौकरी दे दी जाएगी।

ईसीएचएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for ECHS Recruitment)

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित चरण ऑफलाइन अपनाने होंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको संबंधित भर्ती की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड करना है।
  • आगे फिर आपको ईसीएचएस भर्ती फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
  • अब आपको अपना आवेदन पत्र सारी जानकारी दर्ज करते हुए भरना होगा।
  • यहां अब आपको आगे महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न कर देने हैं।
  • अब आपको अपने आवेदन पत्र को अंतिम तारीख से पूर्व विज्ञापन में दिए पते पर भेज देना है।

FAQs on ECHS Recruitment 2026

ईसीएचएस भर्ती 2026 आवेदन देने की आखिरी तारीख कौन सी है?

ईसीएचएस भर्ती 2026 जमा करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी है।

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के लिए कितना शुल्क जमा करना होगा?

किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

ईसीएचएस वैकेंसी की चयन प्रक्रिया क्या है?

ईसीएचएस वैकेंसी के द्वारा उम्मीदवारों का चयन आवेदन फार्म को चेक करके और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment