DSSSB MTS Vacancy 2025: एमटीएस 10वी पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
December 21, 2025 8:50 AM
DSSSB MTS Vacancy

ऐसे उम्मीदवार जो देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं उन सभी के लिए हाल ही में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से नई सरकारी भर्ती की घोषणा करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विभाग की तरफ से जारी की गई इस भर्ती के अंतर्गत एमटीएस के पदों पर उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी कार्यालयो में 700 से अधिक एमटीएस के पदों को नियुक्त करवाया जाने वाला है जिसके लिए पुरुष या महिला कोई भी आवेदन कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जारी किए गए इन पदों को अलग-अलग श्रेणियां के लिए अलग-अलग संख्या में आवंटित भी किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 302 पद, ओबीसी के लिए 212 पद, एससी की श्रेणी के लिए 70 पद ,एसटी के लिए 53 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 77 पद आरेखित है।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025

दिल्ली अधीनस्थ चयन आयोग की तरफ से जारी किए गए एमटीएस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 17 दिसंबर 2025 यानी आज से शुरू कर दिया गया है। कोई भी उम्मीदवार भर्ती में निर्धारित योग्यताओं के आधार पर आज से अपने ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

यह आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक चलने वाली है। 15 दिसंबर 2026 के बाद आवेदन वाली लिंक को असक्रिय कर दिया जाएगा इसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकेंगे।

DSSSB MTS Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
भर्ती का नामडीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ
कुल रिक्तियां714 पद
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आवेदन प्रारम्भ 17 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dsssb.delhi.gov.in/

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए योग्यताएं

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए:-

  • इस भर्ती के अंतर्गत कक्षा दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • चपरासी के पदों पर शामिल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए।
  • उनके लिए सामान्य बोलचाल और स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  • सभी श्रेणियां के लिए यह योग्यताएं एक समान रूप से लागू है।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए आयु सीमा

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार से लागू है:-

  • इस भर्ती में 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक के लिए लागू की गई है।
  • आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में ऊपरी छूट भी प्रदान करवाई जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन जरूर देखें।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के अंतर्गत चपरासी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाया जाने वाला है। उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करते हैं उन सभी के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा में अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होगी।

जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उनके बेसिक इंटरव्यू भी करवाए जा सकते हैं। अंत में उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल चेकअप के आधार पर ही पद नियुक्त किया जाएगा।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
General₹100
OBC₹100
SCनिशुल्क
STनिशुल्क

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना है तो निम्न चरणों का पालन करें:-

  • भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर नया अकाउंट बनाना होगा और इसके बाद लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद भर्ती की लिंक को खोजें और उसे क्लिक करें।
  • अब इस भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म को भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अगर अनारक्षित श्रेणी से है तो आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी आवश्यक होगा।
  • प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सबमिट कर देते हैं तो आवेदन जमा हो जाएगा।

FAQs

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए वेतनमान क्या है?

एमटीएस पदों के लिए वेतनमान न्यूनतम 18000 रुपए तथा अधिकतम 56900 रुपए तक का होगा।

दिल्ली अधीनस्थ चयन आयोग की इस भर्ती में कितने रिक्त पद हैं?

डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती में 714 पदों को रिक्त किया गया है।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में करवाई जाने की संभावना है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment