केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से 7 एवं 8 फरवरी 2026 को देश भर के सभी राज्यों में सीटीईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा के अंतर्गत लाखों की संख्या में योग्य उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।
सीटीईटी फरवरी सेशन की परीक्षा पूरी हो जाने के बाद अब उम्मीदवारों के बीच रिजल्ट की चर्चाएं भी काफी तेजी से चल रही है तथा उनके लिए यह जानने की काफी इच्छा है कि सीबीएसई के द्वारा यह परिणाम कब तक घोषित किए जाएंगे।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से सीटीईटी के रिजल्ट के बारे में सभी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट पर चर्चाए करने वाले हैं और साथ में रिजल्ट चेक करने की आसान विधि भी सांझा करेंगे ताकि किसी भी उम्मीदवार के लिए रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कत ना हो।
सीटीईटी रिजल्ट 2026
केंद्र सरकार की अनुमति के आधार पर सीबीएसई के द्वारा सीटीईटी की परीक्षा कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में शिक्षक पात्रता हेतु आयोजित करवाई जाती है अर्थात जो उम्मीदवार परीक्षा को पास कर लेते हैं वह किसी भी केंद्र स्तर के शिक्षक की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई के द्वारा इस विशिष्ट परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाने वाला है जिसके साथ घर बैठे भी रिजल्ट की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है।
CTET Exam Result 2026 Overview
| विभाग का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| लेख का नाम | सीटीईटी रिजल्ट |
| वर्ष | 2026 |
| परीक्षा तिथि | 7 और 8 फरवरी, 1 मार्च 2026 |
| उत्तर कुंजी तिथि | 12 मार्च 2026 |
| परिणाम और स्कोर कार्ड | मार्च 2026 का अंतिम सप्ताह |
| योग्यता अंक | General, OBC: 60% SC, ST : 55% |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| Category | Result |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
सीटीईटी रिजल्ट की विशेषताएं
सीबीएसई के द्वारा ऑनलाइन जारी किए जाने वाले सीटीईटी रिजल्ट की विशेषताएं निम्न है:-
- सीटीईटी के परिणाम के तहत किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन का प्रयोग नहीं किया जाता है।
- यह परिणाम उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन व्यक्तिगत रूप से जानने को मिल सकते हैं।
- सभी राज्यों में सीटें परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे।
- सीटीईटी के परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में शामिल होने के लिए पात्रता सुनिश्चित करते हैं।
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी की परीक्षा पूरी हो जाने के बाद अभी तक रिजल्ट से जुड़ी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है हालांकि सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर अलग-अलग प्रकार से तर्क दिए जा रहे हैं।
अनुमानित तौर पर बात करें तो यह रिजल्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। बताते चलें कि उम्मीदवारों की सुविधा हेतु सीबीएसई के द्वारा रिजल्ट जारी होने से पहले आधिकारिक नोटिस के माध्यम से सुनिश्चित स्थिति की जानकारी दे दी जाएगी।
सीटीईटी ऑनलाइन रिजल्ट में उपलब्ध विवरण
CTET के जारी किए जाने वाले ऑनलाइन रिजल्ट में उम्मीदवार का निम्न विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा:-
- उम्मीदवार का नाम
- अभिभावक का नाम
- कुल प्राप्त अंक
- स्कोर कार्ड
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- एनरोलमेंट नंबर
- योग्यता स्थिति इत्यादि।
सीटीईटी परीक्षा के लिए योग्यता अंक
अन्य सरकारी परीक्षाओं की तरह ही सीटीईटी की परीक्षा में भी आरक्षण को विशेष रूप से महत्वता दी गई है जिसके अंतर्गत अलग-अलग श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग प्रकार से योग्यता अंक निर्धारित किए जाएंगे जिसके आधार पर ही उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।
ऐसे उम्मीदवार जो अनारक्षित यानी सामान्य या फिर पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए परीक्षा में सफलता हेतु 60% योग्यता अंकों की आवश्यकता होगी इसके अलावा आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी के लिए केवल 55% योग्यता अंक लागू है।
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- ऑनलाइन सीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाने के बाद यहां से रिजल्ट की लेटेस्ट लिंक को सर्च करें।
- लिंक मिल जाती है तो उसे सेलेक्ट करते हुए अगली ऑनलाइन विंडो पर जाना होगा।
- यहां पर आवश्यकता अनुसार मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करें।
- अब अगर कैप्चा कोड जरूरी होता है तो उसे भी भरना होगा और अंत में सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से सीटीईटी रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा जहां पर स्पष्ट रूप से स्थिति चेक की जा सकती है।
FAQs
सीटीईटी का सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?
सीटीईटी की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी जो सफलता प्राप्त करते हैं वह डिजिलॉकर एप्लीकेशन से मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी का सर्टिफिकेट कब तक मान्य होगा?
सीबीएसई के द्वारा सीटीईटी का सर्टिफिकेट आजीवन तक मान्य किया जाता है।
सीटीईटी की परीक्षा कितने अंको की होती है?
सीटीईटी की परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए करवाई गई है।








