Birth Certificate Apply Online: नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

By Jiya
January 6, 2026 4:34 PM
Birth Certificate Apply Online

नवजात बच्चों के लिए सरकारी तौर पर सबसे पहला दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होता है जिसमें उनके जन्म से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है। पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र की उतनी मान्यता नहीं थी परंतु अब सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य हो चुका है।

ऐसे बच्चे जिन का जन्म हाल ही में हुआ है तो उनके अभिभावकों के लिए बिना देर किए उनके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना चाहिए ताकि उनको बाद में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वैसे तो सरकारी निर्देश अनुसार जन्म के 21 दिनों के भीतर ही स्वस्थ केंद्रों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवा दिया जाता है हालांकि ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र किसी कारण बस नहीं बन पाए हैं तो उन सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए।

बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन 2026 (Birth Certificate Apply Online)

ऑनलाइन माध्यम से जन्म के कितने दिनों के बाद भी बहुत ही आसानी के साथ जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है जिसमें ना तो अभिभावकों के लिए किसी सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगाने पड़ते हैं और ना ही अन्य कोई समस्या आती है।

बताते चलें कि अब अधिकांश तौर पर अभिभावकों के द्वारा ऑनलाइन ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं क्योंकि इससे उनके लिए काफी सहूलियत होती है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित पूरी विधि और साथ में ही इसकी सुविधाएं भी बताने वाले हैं जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहे।

Birth Certificate Online Apply 2026 Overview

विभाग का नामस्थानीय निकाय (नगरपालिका/ग्राम पंचायत)
लेख का नामबर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन
दस्तावेज का नामजन्म प्रमाण पत्र
वर्ष2026
आवेदन की समय सीमाजन्म के 21 दिनों के भीतर (नि:शुल्क)
मुख्य दस्तावेजअस्पताल का डिस्चार्ज कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, पता प्रमाण
आवेदन शुल्कअधिकतम ₹55 से ₹60 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dc.crsorgi.gov.in/

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सामग्री

जो अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते हैं उन सभी के लिए स्वयं की तथा बच्चों की कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत भी पड़ती है जिसके आधार पर ही उनका आवेदन स्वीकृत हो पाता है।

बताते चलें कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्य रूप से अभिभावक का पहचान पत्र ,निवास तथा जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि आवश्यक होता है इसके अलावा बच्चों की अस्पताल डिस्चार्ज रिपोर्ट के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं

बच्चों के लिए बनाए जाने वाला जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जिसकी विशेषताएं निम्न है:-

  • नवजात बच्चों की शुरुआती पहचान के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही विशेष दस्तावेज है।
  • आधिकारिक तौर पर एक बार जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है तो यह आजीवन तक मान्य होता है।
  • आंगनबाड़ी की शुरुआती टीकाकरण से लेकर बच्चों के स्कूल एडमिशन और भविष्य में भी इसकी काफी मान्यता होती है।
  • बच्चों के आधार कार्ड समेत अन्य सभी दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।

आवेदन के इतने दिनों बाद मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

ऑनलाइन माध्यम से अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन के बाद अधिकतम 10 से 15 दिनों की अवधि के भीतर उनका जन्म प्रमाण पत्र जनरेट कर दिया जाता है।

इस अवधि में पोस्ट ऑफिस की मदद से जन्म प्रमाण पत्र को स्थाई पते पर भेज दिया जाएगा इसके अलावा अपनी जानकारी के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र को डिजिटल मोड में भी डाउनलोड किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Birth Certificate)

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पहली बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने वाले लोगों के लिए यहां पर साइन अप करने की आवश्यकता होती है।
  • अपनी जानकारी की मदद से साइन अप करते हुए अगले ऑनलाइन पेज पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन हो जाता है तो अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
  • अब जन्म प्रमाण पत्र वाले फार्म में पूरी जानकारी को स्पष्ट रूप से भरना होगा।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और मांगे जाने वाले शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

जन्म के 1 महीने के भीतर आवेदन करते हैं तो ₹10 इसके अलावा 6 महीने के बाद आवेदन करते हैं तो ₹30 तथा अधिकतम 1 वर्ष तक आवेदन करते हैं तो 55 से ₹60 तक का शुल्क देना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया तो क्या होगा?

ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र समय अनुसार नहीं बनवाते हैं उनके लिए सरकारी कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

जिन अभिभावकों ने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे इसके आवेदन की स्थिति ऑनलाइन वेबसाइट पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment