Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती का 514 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

By Jiya
January 2, 2026 10:36 AM
Bank of India Recruitment

ऐसे शिक्षित युवा जो सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर ही तैयारी में लगे हुए हैं उन सभी के लिए बैंक आफ इंडिया की तरफ से इस बार बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार क्रेडिट ऑफीसर के पदों की भर्ती की जाने वाली है।

बैंक ऑफ़ इंडिया में क्रेडिट ऑफीसर के 514 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जा रहा है जहां पर महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार अपने आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है।

ऐसे उम्मीदवार जो बैंक ऑफ़ इंडिया की इस महत्वपूर्ण भर्ती में अपना आवेदन करने के इच्छुक है उन सभी के लिए हमारे सुझाव अनुसार सबसे पहले भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लेना चाहिए इसके अलावा भी भर्ती की जानकारी हेतु हमारे आर्टिकल का अध्ययन भी कर सकते हैं।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2025

बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से भर्ती की आवेदन प्रक्रिया सीमित दिनों के लिए ही चालू करवाई जाने वाली है जिसके अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 तक रखी जाएगी। 5 जनवरी शाम 6:00 के पहले सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रूप से अपना आवेदन सबमिट कर देना होगा अन्यथा इसके बाद वे आवेदन नहीं कर पाएंगे।

अन्य सभी सरकारी भर्तियों की तरह बैंक आफ इंडिया की इस भर्ती में आरक्षण कोटा के तहत आरक्षित श्रेणियां में आने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट भी प्रदान करवाई जाने वाली है जो उनके लिए भर्ती में चयनित होने का काफी अच्छा अवसर हो सकता है।

Bank of India Vacancy 2025 Overview

शाखा का नामबैंक ऑफ़ इंडिया (BOI)
भर्ती का नामबैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती
पद का नामक्रेडिट ऑफीसर
कुल पद 514
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारम्भ 20 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि5 जनवरी 2026
लिखित परीक्षाफरवरी 2026 (संभावित)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bankofindia.bank.in/

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए योग्यताएं

बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट ऑफीसर के पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण निम्न है:-

  • भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी यूनिवर्सिटी से प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ में उम्मीदवार के पास कंप्यूटर क्षेत्र में डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए।
  • योग्यता संबंधी विवरण विस्तार पूर्वक जानने के लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करें।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य 850/- रूपए
पिछड़ा वर्ग850/- रूपए
ईडब्ल्यूएस 850/- रूपए
अनुसूचित जाति175/- रुपए
अनुसूचित जनजाति175/- रुपए

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आयु सीमा

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती में क्रेडिट ऑफीसर के पदों के लिए आयु सीमा निम्न चरणों के अनुसार है:-

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा का स्तर 25, 28 तथा 30 वर्ष से शुरू है।
  • अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो यह 35 ,38 तथा 40 वर्ष तक की है।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 नवंबर 2025 के अनुसार की जा रही है।
  • आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन से पांच वर्षों तक की छूट भी है।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से क्रेडिट ऑफीसर के पदों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर करवाई जाने वाली है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा डेढ़ सौ अंकों के लिए आयोजित करवाई जाएगी जिसकी कुल अवधि 2 घंटे के लिए होगी।

अपनी योग्यता तथा प्रदर्शन के आधार पर जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उन सभी के लिए अगले चरण में इंटरव्यू आयोजित होंगे। इंटरव्यू के बाद अंतिम चरण में उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे इसके बाद ही वह पद नियुक्त हो सकेंगे।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर भर्ती वाले सेक्शन में पहुंचकर भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी और आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऑनलाइन स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरे।
  • फॉर्म भर जाने के बाद उम्मीदवार की डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • साथ ही में अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर दें।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती सिलेबस कहां से जाने?

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से जान सकते हैं।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की लिखित परीक्षा फरवरी 2026 में करवाई जा सकती है।

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की परीक्षा किस प्रकार से होगी?

बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाएगी।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment